हर मैसेज स्टेटस का मतलब यहां दिया गया है: भेजा जा रहा है
भेज दिया
डिलीवर हो गया
पढ़ लिया गया
मेरा मैसेज
'भेजा जा रहा है', 'घूम रहा है' या 'रुक गया है' पर अटका हुआ है। अब मैं क्या करूं?
Signal पर प्राइवेट तरीके से बात करने के लिए आपके फ़ोन में इंटरनेट कनेक्शन होना ज़रूरी है। मैसेज न भेज पाने की सबसे आम वजह यह है कि आपका फ़ोन इंटरनेट से कनेक्ट नहीं है या आपने Signal के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल सीमित कर दिया है।
- देख लें कि आपका इंटरनेट काम कर रहा है।
- अपने फ़ोन पर अनुमतियां और सेटिंग दोबारा चालू करें।
- अगर कोई थर्ड-पार्टी ऐप, VPN या फ़ायरवॉल Signal के इंटरनेट कनेक्शन को रोक रहा है, तो उसकी सेटिंग बदलें या उसे बंद करें।
- चैट में ऊपर जाकर देखें कि कहीं कोई बड़ी फ़ाइल भेजने की कोशिश तो नहीं हो रही है। अगर ऐसा है, तो उस मैसेज को डिलीट कर दें।
- अगर कैप्चा दिखाई दे, तो उसे भरें।
- हमसे संपर्क करें और हमें बताएं कि मैसेज का स्टेटस क्या है।