क्या लिंक का प्रीव्यू डिसेबल किया जा सकता है?
हां। लिंक का प्रीव्यू भेजना पूरी तरह आपकी मर्ज़ी पर है। मोबाइल पर इस फ़ीचर को जब चाहे चालू या बंद किया जा सकता है। बदलाव आपके लिंक किए गए डिवाइस से अपने-आप सिंक हो जाएगा।
Signal सेटिंग > चैट > लिंक का प्रीव्यू जनरेट करें
मैसेज भेजने से पहले, प्रीव्यू के कोने में बने X आइकन पर टैप करके किसी भी लिंक के प्रीव्यू को हटाया जा सकता है।
किन साइटों पर फ़िलहाल यह सुविधा मौजूद नहीं है?
लिंक का प्रीव्यू सिर्फ़ उन साइटों के लिए उपलब्ध हैं जो साफ़ तौर पर https से शुरू होती हैं।