Signal सभी प्राइवेट बातचीत के लिए आपके फ़ोन के इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करता है। अगर आपका फ़ोन इंटरनेट से जुड़ा है, लेकिन आपको मैसेज नहीं मिल रहे हैं, तो हो सकता है कि आपने Signal की इंटरनेट ऐक्सेस रोक दी है या उसे बैकग्राउंड में चलने या डेटा भेजने-पाने की अनुमति नहीं दी है।
- अपने फ़ोन पर Signal के लिए ऐप्लिकेशन से जुड़ी अनुमतियां फिर से चालू करें।
- Signal के इंटरनेट कनेक्शन को रोकने वाले अपने थर्ड-पार्टी ऐप, VPN या फ़ायरवॉल की सेटिंग बंद करें या उनमें बदलाव करें।
- Signal को बैकग्राउंड में और डिवाइस की बैटरी कम होने पर भी काम करने की अनुमति दें। कुछ फ़ोन में यह सेटिंग डोज़ मोड, डेटा सेवर, बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन या पावर मैनेजमेंट के नाम से मिल सकती है।
- किसी कॉन्टैक्ट को अनब्लॉक करें।
इनके लिए अतिरिक्त चरण देखें:
Android
आम तौर पर होने वाली समस्या दूर करना
- Signal Android को सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट करें और ऊपर सूचीबद्ध सभी एप्लिकेशन अनुमतियों को सक्षम करें।
- अपने फ़ोन पर Google Play service ऐप को अपडेट करें और ऐप्लिकेशन से जुड़ी सभी अनुमतियां चालू करें।
- Signal को अपने-आप चालू होने और बैकग्राउंड में काम करने अनुमति दें। अपने फ़ोन पर इससे जुड़ी सेटिंग चालू करें।
- OS से जुड़ी सेटिंग देखें।
मेरे फ़ोन से Signal मैसेज भेजे तो जा रहे हैं, लेकिन मुझे मैसेज मिल नहीं पा रहें, मैं क्या करूं?
अगर आपको अपने मैसेज भेजे गए दिखाई देते हैं, लेकिन आपको Signal पर कोई मैसेज नहीं मिल पा रहा है, तो इस स्क्रीन के ऊपर दिए गए मेन्यू में जाकर हमसे संपर्क करें, विकल्प चुनें, और हमसे मदद पाने के लिए इन सवालों के जवाब दें।
- क्या यह समस्या किसी व्यक्ति के साथ 1:1 चैट में हो रही है, ग्रुप चैट में या फिर दोनों में?
- क्या आपने हाल में अनरजिस्टर किया था?
- क्या आपने Signal Android को सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट किया है?
- आपको किस प्लैटफ़ॉर्म (Android, लिंक किए गए डेस्कटॉप या लिंक किए गए iPad) पर यह समस्या आ रही है?
iOS
आम तौर पर होने वाली समस्या दूर करना
- Signal iOS को सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट करें और ऐप्लिकेशन से जुड़ी ऊपर बताई गईं सभी अनुमतियां चालू करें।
- पुष्टि करें कि आपने Signal के लिए नोटिफ़िकेशन से जुड़ी अनुमतियां चालू की हुई हैं।
- iPhone सेटिंग
> Signal > नोटिफ़िकेशन > नोटिफ़िकेशन की अनुमति दें।
- लॉक स्क्रीन के लिए अलर्ट, बैज, और साउंड चालू करें।
- पुश नोटिफ़िकेशंस के लिए फिर से रजिस्टर करें: Signal सेटिंग
> नोटिफ़िकेशन > पुश नोटिफ़िकेशन के लिए फिर से रजिस्टर करें > ठीक है।
- ऐप को स्वाइप करके बंद करें और दोबारा खोलें।
- साउंड नोटिफ़िकेशन के लिए,
- ऊपर बताए गए चरण के मुताबिक OS की अनुमतियों में जाकर 'साउंड' चालू करें।
- अगर आपका डिवाइस साइलेंट/वाइब्रेट मोड पर है, तो उस मोड को बंद करें। ध्यान रखें कि बाहर वाला स्विच नारंगी रंग का न दिख रहा हो।
-
Signal सेटिंग
> नोटिफ़िकेशन > मैसेज का साउंड में जाकर साउंड चालू करें।
डेस्कटॉप
आम तौर पर होने वाली समस्या दूर करना
- पुष्टि करें कि आपके फ़ोन पर Signal इंस्टॉल है और Signal सेटिंग
> लिंक किए गए डिवाइस में आपका डेस्कटॉप डिवाइस दिखाई दे रहा है।
- अगर आपके वाई-फ़ाई नेटवर्क पर फ़ायरवॉल की पाबंदी लागू है, तो नेटवर्क कंपनी से संपर्क करें।
- अगर आपने बीते 30 या उससे ज़्यादा दिनों से Signal डेस्कटॉप का इस्तेमाल नहीं किया है, तो
- भेजे जाने की कतार में शामिल कोई मैसेज ड्रॉप हो सकता है।
- अगर यह ऑफ़लाइन है, तो उस दौरान इस पर कोई भी मैसेज नहीं आएगा।
- इसे ऐसे माना जाएगा, जैसे कि यह बिल्कुल ताज़ा-ताज़ा लिंक हुआ डिवाइस हो।
मेरे फ़ोन से Signal मैसेज भेजे तो जा रहे हैं, लेकिन मुझे मैसेज मिल नहीं पा रहें, मैं क्या करूं?
अगर आपको अपने मैसेज भेजे गए दिखाई देते हैं, लेकिन आपको Signal पर कोई मैसेज नहीं मिल पा रहा है, तो
- देखें कि क्या आपके फ़ोन पर Signal चालू है? फिर, वहीं से एक मैसेज भेजें।
- ग्रुप चैट के लिए, ग्रुप के किसी सदस्य से कहें कि वह आपका कॉन्टैक्ट चुनने के बजाय आपका फ़ोन नंबर डालकर आपको ग्रुप में जोड़े।
- वन-टू-वन चैट के लिए, अपने कंप्यूटर और Signal डेस्कटॉप को रीस्टार्ट करें। अगर आपने हाल ही में अपने फ़ोन पर Signal को फिर से इंस्टॉल किया है, तो आपको Signal डेस्कटॉप को दोबारा लिंक करना होगा।