Signal में बाकी सभी चीज़ों की तरह स्टिकर भी एनक्रिप्टेड होते हैं। Signal में पहले से कुछ डिफ़ॉल्ट स्टिकर पैक शामिल हैं और ये सभी यूज़र के लिए उपलब्ध हैं। आने वाले समय में हम और भी स्टिकर जोड़ते रहेंगे। इस टूल के ज़रिए मनचाहे स्टिक पैक बनाने जा सकते हैं या फिर अगर आपको किसी ने स्टिकर भेजे हैं, तो उन्हें इंस्टॉल किया जा सकता है।
- ब्लॉग पोस्ट
- स्टिकर के साथ मैसेजिंग
- स्टिकर पैक मैनेज करना
- स्टिकर क्रिएटर के लिए दिशानिर्देश
- और स्टिकर पैक पाएं
स्टिकर के साथ मैसेजिंग
स्टिकर पाएं
स्टिकर पाने के लिए अपने Signal को सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट करें।
स्टिकर देखें
चैट में किसी स्टिकर पर टैप करें और उसी पैक के दूसरे स्टिकर देखने के लिए स्क्रॉल करें।
स्टिकर भेजें
स्टिकर पैक इंस्टॉल होने के बाद, उस पैक से स्टिकर भेजे जा सकते हैं।
- पहले स्टिकर आइकन
या इमोजी आइकन
, फिर स्टिकर आइकन
चुनें।
- अपने इंस्टॉल किए गए स्टिकर पैक में ऊपर से नीचे की ओर स्क्रॉल करें।
- ज़ूम इन करने के लिए थोड़ी देर दबाकर रखें।
- तुरंत भेजने के लिए किसी स्टिकर पर टैप करें।
या
- कोई इमोजी टाइप करें। अगर उस इमोजी के साथ कोई स्टिकर असाइन किया गया है, तो वह आपके कीबोर्ड पर दिखाई देगा।
- तुरंत भेजने के लिए कोई स्टिकर चुनें।
मैं Android पर हूं, मैं फिर से इमोजी पर जाऊं?
पहले स्टिकर आइकन, फिर इमोजी आइकन
चुनें।
- स्टिकर आइकन चुनें
।
- अपने इंस्टॉल किए गए स्टिकर पैक में बाएं से दाएं स्क्रॉल करें।
- ज़ूम इन करने के लिए थोड़ी देर दबाकर रखें।
- तुरंत भेजने के लिए किसी स्टिकर पर टैप करें।
या
- कोई इमोजी टाइप करें। अगर उस इमोजी के साथ कोई स्टिकर असाइन किया गया है, तो वह आपके कीबोर्ड पर दिखाई देगा।
- तुरंत भेजने के लिए कोई स्टिकर चुनें।
- स्टिकर आइकन चुनें
।
- अपने इंस्टॉल किए गए स्टिकर पैक पर क्लिक करें और अपना पैक चुनें।
- तुरंत भेजने के लिए किसी स्टिकर पर क्लिक करें।
स्टिकर पैक मैनेज करना
- आपको मिले किसी भी स्टिकर पर टैप करें।
- स्क्रॉल करें और स्टिकर पैक में स्टिकर देखें।
- इंस्टॉल करें चुनें।
या
- स्टिकर देखने के लिए स्टिकर आइकन
चुनें।
- + चुनें।
- आपके द्वारा प्राप्त स्टिकर पर स्क्रॉल करें।
- डाउनलोड आइकन पर टैप करें
या
- Signal स्टिकर पैक लिंक देखें।
- प्रॉम्पट मिलने पर Signal खोलें।
स्टिकर लिस्ट से स्टिकर पैक डिलीट करना
डिलीट किए गए स्टिकर पैक के लिए आपको इमोजी के साथ स्टिकर के सुझाव नहीं दिखेंगे।
- स्टिकर देखने के लिए स्टिकर आइकन
चुनें।
- + चुनें।
- सिर्फ़ डेस्कटॉप के लिए: 'इंस्टॉल है' चुनें।
- अनइंस्टॉल करने का विकल्प देखने के लिए X या 'अनइंस्टॉल करें' चुनें या फिर पैक पर टैप करें।
- अपनी चैट से स्टिकर डिलीट करें।
स्टिकर लिस्ट में और स्टिकर पैक पाना
- Signal स्टिकर पैक क्रिएटर की मदद से अपने स्टिकर खुद बनाएं।
- कुछ स्टिकर पैक यहां हैं: जानवर, इमोटिकॉन, कपड़े, खाना-पीना या मौसम।
- स्टिकर पैक के लिंक के लिए #makeprivacystick हैशटैग का इस्तेमाल करके Twitter वगैरह पर खोजें।
- किसी और से स्टिकर पाएं।
स्टिकर क्रिएटर के लिए दिशानिर्देश
Signal में स्टिकर बनाना
Signal स्टिकर पैक क्रिएटर का इस्तेमाल करें। यह आपके वेब ब्राउज़र में खुलता है।
- Signal डेस्कटॉप खोलें और फ़ाइल चुनें > स्टिकर पैक बनाएं/अपलोड करें।
- 200 तक स्टिकर जोड़ें।
- क्रम बदलने के लिए किसी स्टिकर को खींचकर मनचाही जगह पर छोड़ें।
- स्टिकर के ऊपर कर्सर ले जाएं, ताकि आपको प्रीव्यू दिख सके कि यह हल्की और गहरी थीम में कैसा दिखेगा।
- 'अगला' चुनें।
- हर स्टिकर पर एक इमोजी चुनें और फिर 'अगला' चुनें।
- टाइटल और लेखक का नाम डालें।
- (वैकल्पिक) कोई नया कवर स्टिकर चुनें।
- अभी बदलाव करें। स्टिकर Signal क्रिएटर के अकाउंट से लिंक नहीं होते। अपलोड करने के बाद किसी भी स्टिकर पैक में एडिट नहीं किया जा सकता।
- 'अगला' चुनें और पुष्टि करें कि यह अपलोड हो गया है।
- 'इंस्टॉल करें' चुनें और Signal डेस्कटॉप खोलें।
- Signal डेस्कटॉप पर, 'इंस्टॉल करें' चुनें।
- अपनी चैट में स्टिकर आइकन
चुनें और इसके बाद अपने-आप भेजे जाने के लिए कोई स्टिकर चुनें।
- स्टिकर पैक को Signal से बाहर किसी जगह शेयर करने के लिए वेब ब्राउज़र से लिंक कॉपी करें।
- आपको जो कस्टम स्टिकर पैक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने हैं उनके साथ हैशटैग #makeprivacystick का इस्तेमाल करें, ताकि लोग आसानी से उनके URL खोज सकें।
स्टिकर के लिए ज़रूरी शर्तें
- नॉन-ऐनिमेटेड स्टिकर किसी अलग PNG या WebP फ़ाइल में होने चाहिए
- ऐनिमेटेड स्टिकर किसी अलग APNG फ़ाइल में होने चाहिए। कृपया GIFs अपलोड न करें
- कोई भी स्टिकर 300kb से बड़ा नहीं हो सकता
- ऐनिमेटेड स्टिकर की 3 सेकंड से लंबा नहीं हो सकता
- स्टिकर का आकार बदलकर 512 × 512 px कर दिया जाता है
- हर इमोजी को कोई स्टिकर असाइन करें
- एक पैक में 200 से ज़्यादा स्टिकर नहीं हो सकते
- कवर PNG या WebP फ़ाइल में 512 x 512 px का होना चाहिए (स्टिकर पैक में पहली इमेज के लिए यह डिफ़ॉल्ट रहता है)
- टाइटल
- लेखक
स्टिकर से जुड़े सुझाव
- अगर ज़रूरी लगे, तो स्टिकर के चारों ओर आउटलाइन जोड़ें। इससे वे हल्के और गहरे दोनों बैकग्राउंड में साफ़ दिखाई देंगे।
- हर स्टिकर के चारों ओर 16 px का मार्जिन रखें
- बैकग्राउंड पारदर्शी रखें
- ऐनिमेटेड स्टिकर का फ़्रेम रेट 30 या 60 FPS रखें
- ऐनिमेटेड स्टिकर हमेशा लूप में होने चाहिए
- ऐनिमेटेड स्टिकर इस तरह बनाएं कि पहला फ़्रेम देखकर लोग समझ जाए कि यह किस बारे में है
- जिन पुराने डिवाइस में APNG प्लेबैक नहीं चलता, उनमें स्टिकर सिलेक्टर या स्टिकर मैनेजर में ऐनिमेटेड स्टिकर का पहला फ़्रेम स्टिल इमेज के रूप में दिखाया जाता है
| अच्छा | |
| ठीक-ठाक |
मेरे स्टिकर पैक को कौन देख सकता है?
ऐसा हर व्यक्ति जिसे आपने यह लिंक भेजा है या जिसे इस पैक से स्टिकर मिला है वह इस स्टिकर पैक के साथ-साथ इसका शीर्षक और लेखक का नाम भी देख सकता है।
क्या मेरा स्टिकर पैक शेयर होने पर मेरा आर्टिस्ट नेम भी दिखाई देगा?
हां। सुनिश्चित कर लें कि आपका आर्टिस्ट नेम की वर्तनी वगैरह सही हो, ताकि आपको वाज़िब क्रेडिट मिल सके। अपलोड करने के बाद स्टिकर पैक में बदलाव नहीं किया जा सकता।
क्या हर स्टिकर अलग फ़ाइल में होना चाहिए या सभी स्टिकर एक ही फ़ाइल में रखे जा सकते हैं?
हर स्टिकर को अलग से इंपोर्ट करना होगा। उसका साइज़ 512 × 512 px होना चाहिए और उसका बैकग्राउंड पारदर्शी होना चाहिए। बेहतर नतीजे के लिए चारों ओर 16 px का मार्जिन रखें।
क्या सभी स्टिकर एक साथ इंपोर्ट किए जा सकते हैं?
हां, जिन फ़ाइलों को चुनना है उन पर माउस से क्लिक करें और खींचें।
क्या मेरी कवर फ़ोटो स्टिकर के अलावा कोई दूसरी तस्वीर हो सकती है?
हां, स्टिकर पैक के आइकन के लिए कोई दूसरी तस्वीर भी चुनी जा सकती है।
स्टिकर एक्सपोर्ट करने के लिए कौन-सा फ़ाइल फ़ॉर्मेट चुनना चाहिए?
नॉन-ऐनिमेटेड स्टिकर अलग-अलग PNG या WebP फ़ाइल में होने चाहिए। ऐनिमेटेड स्टिकर अलग APNG फ़ाइल में होने चाहिए। कृपया GIFs अपलोड न करें।
अगर मेरा स्टिकर 512 × 512 px से बड़ा हो तो क्या होगा?
आपके स्टिकर का साइज़ बदल दिया जाएगा, ताकि वह पूरी इमेज में ठीक से फ़िट हो जाए।
क्या मेरे स्टिकर ड्राफ़्ट के तौर पर सेव होते हैं?
नहीं। स्टिकर पैक क्रिएटर बंद करने पर आपके स्टिकर ड्राफ़्ट के रूप में सेव नहीं होंगे।
क्या स्टिकर पैक को डिलीट किया जा सकता है?
स्टिकर किसी क्रिएटर अकाउंट से जुड़े नहीं होते, इसलिए अपलोड करने के बाद स्टिकर पैक को एडिट करना या डिलीट करना मुमकिन नहीं है। अगर चाहें, तो उस स्टिकर पैक को अनइंस्टॉल करके नया स्टिकर पैक बनाया जा सकता है।
क्या Signal में रजिस्टर किए बिना स्टिकर बनाए जा सकते हैं??
स्टिकर पैक आपके Signal अकाउंट से जुड़े नहीं होते। फिर भी, स्टिकर पैक बनाने से पहले, आपके फ़ोन पर मौजूद Signal ऐप से Signal डेस्कटॉप का लिंक होना ज़रूरी है।
- पुष्टि करें कि Signal आपके Android फ़ोन या iPhone पर इंस्टॉल हो और वह ठीक से चल रहा हो।
- जिस लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आपने Signal इंस्टॉल किया है, देख लें कि उस पर Signal डेस्कटॉप का सबसे नया वर्ज़न इंस्टॉल और लिंक हो।।
मुझे और स्टिकर कहां मिल सकते हैं?
- Signal डेस्कटॉप में स्टिकर क्रिएटर के ज़रिए अपने स्टिकर बनाएं।
- कुछ स्टिकर पैक यहां हैं: जानवर, इमोटिकॉन, कपड़े, खाना-पीना या मौसम।
- स्टिकर पैक के लिंक के लिए #makeprivacystick हैशटैग का इस्तेमाल करके Twitter वगैरह पर खोजें।
- किसी और से स्टिकर पाएं।