इमोजी रिएक्शन के साथ किसी भी मैसेज का तुरंत जवाब दें।
क्या आपको यह देखना था:
रिएक्शन देखना और भेजना
रिएक्शन कहां हैं?
- चैट में मौजूद कोई भी व्यक्ति मैसेज बबल के नीचे रिएक्शन देखता है।
- बैनर नोटिफ़िकेशन सिर्फ़ उसी व्यक्ति को मिलता है जिसने मैसेज लिखा है।
- रिएक्शन उन मैसेज बबल पर नहीं दिखता जो या तो हट चुके है या फिर जिन्हें डिलीट कर दिया गया है।
मैं रिएक्शन कैसे भेजूं?
- Signal के सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट करें।
- अपने मैसेज बबल या इसके इर्द-गिर्द मौजूद खाली जगह को थोड़ी देर दबाकर रखें।
- कोई इमोजी चुनने के लिए
अपने रिएक्शन पर स्लाइड करें या 'और' चुनें।
- एक तरीका यह भी है: 'और'
चुनने के बाद, अलग रंग चुनने के लिए किसी इमोजी को थोड़ी देर दबाकर रखें।
- आपके रिएक्शन का बैकग्राउंड कलर आपके कॉन्टैक्ट से अलग दिखने लगेगा।
- मैसेज के विकल्प देखने के लिए
मैसेज बबल के बीच खाली जगह पर हॉवर करें।
- रिएक्शन
चुनें।
- कोई रिएक्शन चुनें या कोई इमोजी चुनने के लिए 'और'
चुनें।
- वैकल्पिक: इमोजी के स्किन टोन का रंग बदलने के लिए नीचे इमोजी टिंटिंग चुनें।
- अपना इमोजी चुनें।
- आपके रिएक्शन का बैकग्राउंड कलर आपके कॉन्टैक्ट से अलग दिखने लगेगा।
मैं सभी रिएक्शन कैसे देखूं?
किसी भी मैसेज के लिए सभी रिएक्शन की समरी देखने के लिए रिएक्शन पर टैप करें।
मैं अपना रिएक्शन कैसे बदलूं?
- अपने मैसेज बबल के पास की खाली जगह पर टैप करें और थोड़ी देर दबा कर रखें।
- हटाने के लिए मौजूदा रिएक्शन को डीसेलेक्ट करें।
- अपने रिएक्शन पर स्लाइड करें या दूसरी इमोजी चुनने के लिए 'और'
चुनें।
मैं डिफ़ॉल्ट रिएक्शन को कैसे कस्टमाइज़ या रीसेट करूं?
- अपने मैसेज बबल या इसके इर्द-गिर्द मौजूद खाली जगह को थोड़ी देर दबाकर रखें।
- सभी इमोजी देखने के लिए 'और'
चुनें।
- कस्टमाइज़ करने के लिए इमोजी की कैटगरी में सेटिंग
पर टैप करें।
- बदलने के लिए किसी इमोजी पर टैप करें।
- बदलने के लिए 'सभी इमोजी' में से चुनें।
- वैकल्पिक: डिफ़ॉल्ट इमोजी को रिस्टोर करने के लिए रीसेट करें पर टैप करें।
- इमोजी अपडेट करने के लिए सेव करें पर टैप करें।