'खुद के लिए नोट' क्या है?
- यह चैट आपको खुद को मैसेज भेजने की सुविधा देती है।
- बाद में याद रखने के लिए नोट लिखें या अपने लिंक किए गए डिवाइस पर मैसेज और फ़ाइलें आसानी से शेयर करें।
- 'खुद के लिए नोट' में मौजूद सभी मैसेज एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड Signal मैसेज होते हैं।
- और हां, यहां आपके पास खुद के लिए गायब होने वाले मैसेज भेजने की भी सुविधा है जिसका टाइमर तुरंत शुरू हो जाता है।
खुद के लिए नोट लिखने का तरीका:
Android
- Signal में अपनी Signal कॉन्टैक्ट लिस्ट देखने के लिए
'कंपोज़ करें' पर टैप करें।
- कॉन्टैक्ट एंट्री खुद के लिए नोट खोजें और चुनें।
- मैसेज टाइप करने या
कोई फ़ाइल चुनने के लिए Signal मैसेज पर टैप करें।
- भेजने के लिए बंद ताले
वाले नीले रंग के 'भेजें' आइकन पर टैप करें।
iOS
- Signal में अपनी Signal कॉन्टैक्ट लिस्ट देखने के लिए
'कंपोज़ करें' पर टैप करें।
- कॉन्टैक्ट एंट्री खुद के लिए नोट खोजें और चुनें।
- कोई मैसेज टाइप करने या
कोई फ़ाइल चुनने के लिए नया मैसेज पर टैप करें।
- भेजने के लिए
पर टैप करें।
डेस्कटॉप
- Signal में खोजें पर टैप करें:
- कॉन्टैक्ट एंट्री खुद के लिए नोट डालें।
- चैट चुनें। यह दाएं पैन में दिखाई देगी।
- कोई मैसेज टाइप करने या
कोई फ़ाइल चुनने के लिए मैसेज भेजें पर टैप करें।
- भेजने के लिए, एंटर बटन दबाएं।