कुछ चैट बस यों ही चलती रहती हैं, कुछ मैसेज सिर्फ़ ऑफ़िस के समय के लिए होते हैं, और कुछ मैसेज ऐसे होते हैं जिनका जवाब सबसे पहले देना ज़रूरी होता है। अपनी चैट के लिए अपनी पसंद के हिसाब से नोटिफ़िकेशन सेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें।
क्या आपको यह देखना है:
Android
आपके OS नोटिफ़िकेशन विकल्पों और अनुमतियों के अलावा, Signal Android में ऐप के अंदर नोटिफ़िकेशन सेटिंग और हर चैट के लिए अलग-अलग सेटिंग भी होती हैं।
- मैसेज और कॉल के नोटिफ़िकेशन मैनेज करें
- नोटिफ़िकेशन का टेक्स्ट बदलें
- नोटिफ़िकेशन म्यूट करें या छिपाएं
- नोटिफ़िकेशन के लिए पसंद का साउंड चुनें
- तुरंत जवाब दें और स्क्रीन लॉक पर नोटिफ़िकेशन दिखाएं
मैसेज और कॉल के नोटिफ़िकेशन मैनेज करने के लिए:
- Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल
> नोटिफ़िकेशन पर टैप करें।
अपने नोटिफ़िकेशन में टेक्सट बदलने के लिए:
- Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल
> नोटिफ़िकेशन > दिखाएं पर टैप करें।
- इनमें से कोई एक चुनें
- नाम और मैसेज
-
सिर्फ़ नाम
- इस सेटिंग को चालू करने पर आपको यह नहीं दिखेगा कि आपके कॉन्टैक्ट ने कौन-सा रिएक्शन चुना है। हालांकि, चैट में आपके मैसेज बबल पर रिएक्शन फिर भी दिखाई देगा।
-
कोई नाम या मैसेज मौजूद नहीं है
- इस सेटिंग को चालू करने पर आपको यह अपडेट नहीं दिखेगा कि किसी मैसेज पर किसने रिएक्ट किया या कौन-सा रिएक्शन दिया।हालांकि, चैट में आपके मैसेज बबल पर रिएक्शन फिर भी दिखाई देगा।
- जब तक Signal लॉक है, तब तक ऊपर चुने गए कॉन्टेंट की जगह लॉक किया गया मैसेज ही दिखेगा।
नोटिफ़िकेशन और बैज छिपाने के लिए, चैट को म्यूट करें:
- अपने कॉन्टैक्ट के साथ कोई चैट खोलें।
- चैट की सेटिंग देखने के लिए कॉन्टैक्ट के नाम या हेडर पर टैप करें।
- नोटिफ़िकेशन म्यूट करें पर टैप करें।
- चुनें कि आपको इस चैट के लिए नोटिफ़िकेशन कितने समय के लिए म्यूट करना है
- 1 घंटा
- 8 घंटे
- 1 दिन
- 7 दिन
- हमेशा
- आपको कॉन्टैक्ट के नाम या हेडर के पास म्यूट आइकन
दिखाई देगा।
- इस सेटिंग को चालू करने पर, आपको यह अपडेट नहीं दिखेगा कि किसी मैसेज पर किसने रिएक्ट किया या कौन-सा रिएक्शन दिया। हालांकि, चैट में आपके मैसेज बबल पर रिएक्शन फिर भी दिखाई देगा।
किसी खास कॉन्टैक्ट के लिए साइलेंट नोटिफ़िकेशन सहित अलग नोटिफ़िकेशन साउंड सेट करने के लिए:
- अपने कॉन्टैक्ट के साथ कोई चैट खोलें।
- विकल्प देखने के लिए कॉन्टैक्ट के नाम या हेडर पर टैप करें।
- 'साउंड और नोटिफ़िकेशन' पर टैप करें।
- कस्टम नोटिफ़िकेशन पर टैप करें।
- मैसेज और कॉल के नोटिफ़िकेशन के लिए विकल्प चुनें।
क्विक रिप्लाई और लॉक स्क्रीन पर दिखने वाले नोटिफ़िकेशन मैनेज करने के लिए:
- अपने OS नोटिफ़िकेशन विकल्पों में बदलाव करने के लिए सही चरणों का पालन करें।
क्या आपको Android नोटिफ़िकेशन में समस्या आ रही है? समस्या दूर करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
iOS
आपके iOS नोटिफ़िकेशन के विकल्पों और अनुमतियों के अलावा, Signal iOS में ऐप के अंदर नोटिफ़िकेशन सेटिंग और अलग-अलग चैट सेटिंग भी उपलब्ध हैं।
- नोटिफ़िकेशन का टेक्स्ट बदलें
- नोटिफ़िकेशन म्यूट करें या छिपाएं
- मैसेज भेजने का साउंड मैनेज करें
- नोटिफ़िकेशन के लिए पसंद का साउंड चुनें
अपने नोटिफ़िकेशन का टेस्क्ट बदलने के लिए:
- Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल
> सेटिंग > नोटिफ़िकेशन > दिखाएं पर टैप करें।
- इनमें से कोई एक चुनें
- नाम, जानकारी, और ऐक्शन
-
सिर्फ़ नाम
- इस सेटिंग को चालू करने पर आपको यह नहीं दिखेगा कि आपके कॉन्टैक्ट ने कौन-सा रिएक्शन चुना है। हालांकि, चैट में आपके मैसेज बबल पर रिएक्शन फिर भी दिखाई देगा।
-
कोई नाम या कंटेंट मौजूद नहीं है
- इस सेटिंग को चालू करने पर आपको यह अपडेट नहीं दिखेगा कि किसी मैसेज पर किसने रिएक्ट किया या कौन-सा रिएक्शन दिया।हालांकि, चैट में आपके मैसेज बबल पर रिएक्शन फिर भी दिखाई देगा।
नोटिफ़िकेशन छिपाने के लिए, चैट को म्यूट करें:
- अपने कॉन्टैक्ट के साथ कोई चैट खोलें।
- चैट की सेटिंग देखने के लिए कॉन्टैक्ट के नाम या हेडर पर टैप करें।
- 'साउंड और नोटिफ़िकेशन' पर टैप करें
-
म्यूट करें पर टैप करें।
- चुनें कि आपको इस चैट के लिए नोटिफ़िकेशन कितने समय के लिए म्यूट करना है
- 1 घंटा
- 8 घंटे
- 1 दिन
- 1 सप्ताह
- हमेशा
- आपको कॉन्टैक्ट के नाम या हेडर के पास म्यूट आइकन
दिखाई देगा।
- इस सेटिंग को चालू करने पर आपको यह अपडेट नहीं दिखेगा कि किसी मैसेज पर किसने रिएक्ट किया या कौन-सा रिएक्शन दिया।हालांकि, चैट में आपके मैसेज बबल पर रिएक्शन फिर भी दिखाई देगा।
- अगर चाहें, तो म्यूट की गई चैट पर नोटिफ़िकेशन बैज की गिनती दिखाएं।
- अपनी प्रोफ़ाइल
> सेटिंग > नोटिफ़िकेशन > म्यूट की गई चैट की गिनती करें पर टैप करें
- अपनी प्रोफ़ाइल
संदेश भेजने की साउंड को मैनेज करने के लिए:
- Signal में, अपने प्रोफ़ाइल
> सेटिंग्स > नोटिफ़िकेशन पर टैप करें।
- हर बार मैसेज भेजने पर आने वाली आवाज़ को मैनेज करने के लिए ऐप के खुले होने पर चलाएं पर टैप करें
-
चालू करने के लिए, स्लाइडर पर टैप करें और उसका रंग हरा होने दें।
आपको अपने फ़ोन के साइलेंट/वाइब्रेट स्विच को 'रिंग मोड' पर सेट करना पड़ सकता है। Apple का सहायता पेज देखें। - बंद करने के लिए, स्लाइडर पर टैप करें और उसका रंग ग्रे होने दें।
-
चालू करने के लिए, स्लाइडर पर टैप करें और उसका रंग हरा होने दें।
किसी खास कॉन्टैक्ट के लिए साइलेंट नोटिफ़िकेशन सहित अलग नोटिफ़िकेशन साउंड सेट करने के लिए:
iOS पर सिर्फ़ वही टोन चलेंगे जो .aiff, .wav या .caf वाले फ़ाइल फ़ॉर्मैट में हों।
- अपने कॉन्टैक्ट के साथ कोई चैट खोलें।
- चैट की सेटिंग देखने के लिए कॉन्टैक्ट के नाम या हेडर पर टैप करें।
-
मैसेज का नोटिफ़िकेशन साउंड पर टैप करें।
- अपनी पसंद चुनें।
- सेव करें पर टैप करें।
iOS नोटिफ़िकेशन में कोई समस्या आ रही है? समस्या दूर करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
डेस्कटॉप
- मैसेज और कॉल के नोटिफ़िकेशन मैनेज करें
- OS के नोटिफ़िकेशन मैनेज करें
- नोटिफ़िकेशन का टेक्स्ट बदलें
- नोटिफ़िकेशन म्यूट करें या छिपाएं
- नोटिफ़िकेशन की आवाज़ बदलें
मैसेज और कॉल के नोटिफ़िकेशन मैनेज करने के लिए:
- Signal में,
प्राथमिकताएं > नोटिफ़िकेशन पर जाएं
अतिरिक्त कॉल सेटिंग के लिए:
Signal में, प्राथमिकताएं > कॉल पर जाएं और इनमें से सही विकल्प चुनें:
- इनकमिंग कॉल चालू करना
- कॉल की आवाज़ प्ले करना
- हमेशा कॉल रिले करें
लॉक स्क्रीन और बैज काउंट के सहित macOS पर नोटिफ़िकेशन मैनेज करने के लिए:
- Apple मेन्यू > सिस्टम प्राथमिकताएं चुनें, फिर नोटिफ़िकेशन पर क्लिक करें।
- बाईं और दिए कॉलम में Signal चुनें और सही विकल्प चुनें।
अपने नोटिफ़िकेशन में टेक्सट बदलने के लिए:
- Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल
>
प्राथमिकताएं पर टैप करें।
- इनमें से कोई एक चुनें
-
नाम, जानकारी, और ऐक्शन
- macOS यूज़र को गायब होने वाले सभी मैसेज के लिए 'नया मैसेज' दिखाई देगा।
-
सिर्फ़ नाम
- इस सेटिंग को चालू करने पर आपको यह नहीं दिखेगा कि आपके कॉन्टैक्ट ने कौन-सा रिएक्शन चुना है। हालांकि, चैट में आपके मैसेज बबल पर रिएक्शन फिर भी दिखाई देगा।
-
कोई नाम या कॉन्टेंट मौजूद नहीं है
- इस सेटिंग को चालू करने पर आपको यह अपडेट नहीं दिखेगा कि किसी मैसेज पर किसने रिएक्ट किया या कौन-सा रिएक्शन दिया।हालांकि, चैट में आपके मैसेज बबल पर रिएक्शन फिर भी दिखाई देगा।
- नोटिफ़िकेशन की सुविधा बंद करें
-
नाम, जानकारी, और ऐक्शन
नोटिफ़िकेशन छिपाने के लिए, चैट को म्यूट करें:
- अपने कॉन्टैक्ट के साथ हुई चैट देखें और चैट से जुड़ी जानकारी देखने के लिए, स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद हेडर पर टैप करें।
- 'म्यूट करें' पर टैप करें।
- चुनें कि आपको इस चैट के लिए नोटिफ़िकेशन कितने समय के लिए म्यूट करना है
- 1 घंटा
- 8 घंटे
- 1 दिन
- 1 सप्ताह
- हमेशा
- आपको बाईं ओर मौजूद पैनल में 'मैसेज प्रीव्यू करें' के बगल में म्यूट आइकन
दिखाई देगा।
- इस सेटिंग को चालू करने पर आपको यह अपडेट नहीं दिखेगा कि किसी मैसेज पर किसने रिएक्ट किया या कौन-सा रिएक्शन दिया।हालांकि, चैट में आपके मैसेज बबल पर रिएक्शन फिर भी दिखाई देगा।
साउंड मैनेज करने के लिए:
- Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल
>
प्राथमिकताएं पर टैप करें।
- ऑडियो नोटिफ़िकेशन चलाएं को चालू या बंद करने के लिए चेकबॉक्स चुनें।
डेस्कटॉप नोटिफ़िकेशन में कोई समस्या आ रही है? समस्या दूर करने के लिए इन चरणों का पालन करें।