'स्क्रीन सिक्योरिटी' चालू करें, ताकि ऐप स्विच करते समय Signal के प्रीव्यू ऐप स्विचर में न दिखें और यह सिर्फ़ आपके फ़ोन पर ही दिखे।
क्या आपको यह देखना है:
'स्क्रीन सिक्योरिटी' फ़ीचर कैसे चालू या बंद करें?
Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल पर टैप करें > सेटिंग (iOS) > प्राइवेसी
> स्क्रीन सिक्योरिटी (Android) या ऐप स्विचर में स्क्रीन छिपाएं (iOS) पर जाएं
- चालू करने के लिए, स्लाइडर पर टैप करें, ताकि इसका रंग नीला हो जाए।
- बंद करने के लिए, स्लाइडर पर टैप करें, ताकि इसका रंग ग्रे हो जाए।
चालू होने पर,
- आपके Signal मैसेज को ढकने के लिए Signal लोगो वाली नीली प्राइवेसी स्क्रीन दिखाई देगी।
- यह सिर्फ़ आपके अपने डिवाइस पर ही Signal के स्क्रीनशॉट लेने से रोकेगा। यह किसी दूसरे को उनके अपने डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लेने से नहीं रोकेगा।
मेरे पास Microsoft Windows पर स्क्रीनशॉट लेने की सुविधा क्यों नहीं है?
Windows 11 पर Signal डेस्कटॉप डिफ़ॉल्ट रूप से स्क्रीनशॉट लेना रोकता है, जिससे सुरक्षा की अतिरिक्त लेयर जुड़ती है, ताकि Microsoft Recallआपके Signal मैसेज को अपने-आप कैप्चर और स्टोर न करे। Windows के लिए, Signal की स्क्रीन सिक्योरिटी के बारे में ज़्यादा जानने के लिए हमारे ब्लॉग पर जाएं।
इस सेटिंग को यहां आसानी से बदला जा सकता है:
- Signal डेस्कटॉप सेटिंग
> प्राइवेसी
> स्क्रीन सिक्योरिटी
स्क्रीन सिक्योरिटी बंद करने से पहले, बेहतर होगा कि आप Microsoft Recall को पूरी तरह बंद कर दें या Microsoft के नए निर्देशों के मुताबिक Signal ऐप के लिए फ़िल्टर सेट कर लें।