किसी मैसेज को दूसरी चैट में कॉपी और पेस्ट करने का सबसे तेज़ तरीका है उसे फ़ॉरवर्ड करना।
क्या आपको यह देखना था:
Android
यह सुविधा सिर्फ़ Signal मैसेज पर उपलपब्ध है।
Signal मैसेज को फ़ॉरवर्ड करने के लिए:
- अपने किसी कॉन्टैक्ट की चैट खोलें।
- मैसेज बबल के बाहर खाली जगह में टैप करके होल्ड करें।
- यह तरीका भी अपनाया जा सकता है। एक से ज़्यादा मैसेज चुनें:
- 'चुनें'
पर टैप करें। फिर, किसी और मैसेज बबल पर टैप करें। अलर्ट फ़ॉरवर्ड नहीं किए जा सकते।
- सेटिंग
> एक से ज़्यादा चुनें पर टैप करें और फिर किसी और मैसेज बबल पर टैप करें। अलर्ट फ़ॉरवर्ड नहीं किए जा सकते।
- 'चुनें'
-
फ़ॉरवर्ड करें पर टैप करें।
- 'चैट' चुनें। नोट: अधिकतम 5 चुनें।
- इसके बजाय, कोई मैसेज जोड़ने का भी विकल्प आपके पास है।
- Signal मैसेज भेजने के लिए
भेजें पर टैप करें।
iOS
मैसेज फ़ॉरवर्ड करने के लिए:
- अपने किसी कॉन्टैक्ट की चैट खोलें।
- मैसेज बबल के बाहर खाली जगह में टैप करके होल्ड करें।
- यह तरीका भी अपनाया जा सकता है। एक से ज़्यादा मैसेज चुनें:
- 'चुनें'
पर टैप करें। फिर, किसी और मैसेज बबल पर टैप करें। अलर्ट फ़ॉरवर्ड नहीं किए जा सकते।
- 'चुनें'
-
फ़ॉरवर्ड करें पर टैप करें।
-
चैट चुनें । नोट: अधिकतम 5 चैट चुनें।
-
अगला पर टैप करें।
- इसके बजाय, कोई मैसेज जोड़ने का भी विकल्प आपके पास है।
-
भेजें पर टैप करें।
डेस्कटॉप
मैसेज फ़ॉरवर्ड करने के लिए:
- अपने किसी कॉन्टैक्ट की चैट खोलें।
- मैसेज बबल के अंदर कर्सर ले जाएं, फिर ज़्यादा
चुनें।
-
फ़ॉरवर्ड करें चुनें।
-
चैट चुनें । नोट: अधिकतम 5 चैट चुनें।
-
अगला चुनें।
- मैसेज एडिट करें।
-
भेजें चुनें।