अलग-अलग हर डिवाइस से मैसेज डिलीट करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
किसी मैसेज या चैट को हटाने से वह आपके कॉन्टैक्ट के फ़ोन से नहीं हटता। गायब होने वाले मैसेज के बारे में और जानें। यह एक ऐसी सुविधा है जिसमें आपके और आपके कॉन्टैक्ट, दोनों के डिवाइस से मैसेज अपने-आप हट जाते हैं।
क्या आपको यह देखना है:
- डेटा इस्तेमाल के विकल्प (वाई-फ़ाई और मोबाइल)
- कॉन्टैक्ट हटाना या डिलीट करना
- सभी मीडिया या फ़ाइल देखना
Android
स्टोरेज का इस्तेमाल मैनेज करने के लिए:
- Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल
> डेटा और स्टोरेज > स्टोरेज मैनेज करें > स्टोरेज की समीक्षा करें पर टैप करें।
- मीडिया, फ़ाइल, ऑडियो या सभीको चुनें।
- किसी अटैचमेंट पर टैप करके उसके दबाए रखें।
- विकल्प के तौर पर: दूसरे अटैचमेंट चुनने के लिए उन पर टैप करें।
- सेव करने के लिए:
सेव करें पर टैप करें। कुछ डिवाइस पर, Signal से बाहर सेव करने के लिए हां चुनें।
- डिलीट करने के लिए:
डिलीट करें पर टैप करें और पुष्टि करने के लिए डिलीट करें चुनें।
पुराने मैसेज को मैनेज करने के लिए और उन्हें तारीख के हिसाब से सीमित करने के लिए:
- Signal में अपनी प्रोफ़ाइल
> डेटा और स्टोरेज > स्टोरेज मैनेज करें पर टैप करें।
- मैसेज रखें चुनें।
- हमेशा, 1 साल, 6 महीने या 30 दिन चुनें।
- अगर आपको इससे भी कम वाली अवधि चुननी है, तो पुष्टि करने के लिए डिलीट करेंपर टैप करें।
पुराने मैसेज मैनेज करने और इसे संख्या के हिसाब से सीमित करने के लिए:
- Signal में अपनी प्रोफ़ाइल
> डेटा और स्टोरेज > स्टोरेज मैनेज करें पर टैप करें।
- चैट संख्या की सीमा चुनें।
- इन विकल्पों में से चुनें
- 5,000 मैसेज
- 1,000 मैसेज
- 500 मैसेज
- 100 मैसेज
- कस्टम चुनें और सीमा तय करें।
- अगर आपको इससे भी कम वाली अवधि चुननी है, तो पुष्टि करने के लिए डिलीट करेंपर टैप करें।
iOS
Signal का डेटा डिलीट करने के लिए मैसेज डिलीट करें चुनें या Signal के बाहर सेव करने के लिए मीडिया देखें और सेव करें चुनें।
डेस्कटॉप
Signal का डेटा डिलीट करने के लिए मैसेज डिलीट करें चुनें या Signal के बाहर सेव करने के लिए मीडिया देखें और सेव करें चुनें।