ग्रुप के दूसरे सदस्य को ग्रुप चैट में मेंशन कैसे किया जाता है?
- ग्रुप चैट खोलें।
- कोई मैसेज लिखते समय, "@" टाइप करें और उसके बाद किसी सदस्य का नाम चुनें।
- मैसेज भेजें।
- जिस सदस्य को मेंशन किया गया है उसे मैसेज का नोटिफ़िकेशन मिलेगा।
- ग्रुप चैट में हर यूज़र को वही नाम दिखाई देगा, जो उन्होंने अपने फ़ोन में उस सदस्य के लिए सेव किया है। अगर सदस्य कॉन्टैक्ट में नहीं है, तो उसकी जगह उनका प्रोफ़ाइल नेम दिखेगा।
म्यूट की गई चैट में मेंशन किए जाने पर नोटिफ़िकेशन मैनेज कैसे किया जाता है?
- अपनी ग्रुप चैट खोलें और चैट सेटिंग देखने के लिए ग्रुप के नाम पर टैप करें।
-
साउंड और नोटिफ़िकेशन पर टैप करें, फिर
मेंशन पर टैप करें।
- इनमें से कोई एक चुनें
- मुझे हमेशा नोटिफ़ाई करें या हमेशा नोटिफ़ाई करें
- मुझे नोटिफ़ाई न करें या म्यूट होने पर नोटिफ़ाई न करें
यह भी देखें: