गलती से कोई मैसेज गलत चैट बॉक्स में चला गया? मैसेज वापस लिया जा सकता है। हाल ही में भेजे गए मैसेज डिलीट करते समय, आपके पास अब चैट में सभी के लिए डिलीट करें का विकल्प होता है।
चैट में सभी के लिए मैसेज डिलीट करने के लिए:
हम किसी चैट में भेजे गए मैसेज को हर डिवाइस से डिलीट करने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि, कोट में किए गए रिप्लाई डिलीट नहीं होते।
- चैट खोलें।
- मोबाइल पर:
- पिछले 24 घंटे के अंदर भेजे गए अपने मैसेज को टैप करके होल्ड करें।
- 'डिलीट करें' पर टैप करें
।
- डेस्कटॉप पर:
- पिछले 24 घंटे में भेजे गए मैसेज में बबल के अंदर कर्सर ले जाएं।
- 'ज़्यादा' चुनें
।
- 'डिलीट करें' चुनें
।
- सभी के लिए डिलीट करें चुनें।
अगर मुझे सिर्फ़ 'अपने लिए डिलीट करें' का विकल्प ही दिख रहा है, तो क्या करूं?
- देख लें कि आप ऐसा मैसेज चुना है, जो आपने ही भेजा है।
- देख लें कि आपको मैसेज भेजे हुए 24 घंटे से कम समय हुआ है।