| 1. Signal पर एक ग्रुप बनाएं | 2. ग्रुप सेटिंग और फिर 'ग्रुप लिंक' पर टैप करें। | ||
| 3. ग्रुप लिंक चालू करके 'शेयर करें' पर टैप करें। | 4. मैसेज शेयर करने के लिए अपनी पसंद का कोई भी दूसरा ऐप इस्तेमाल करें। |
सिर्फ़ एक लिंक शेयर करके लोगों को ग्रुप में शामिल होने के लिए इनवाइट किया जा सकता है। यह भी सेट किया जा सकता है कि ऐडमिन की मंज़ूरी के बिना लिंक के ज़रिए कोई व्यक्ति ग्रुप जॉइन नहीं कर सकता।
ग्रुप लिंक कैसे बनाया जाता है?
- अपनी ग्रुप चैट खोलें और चैट सेटिंग देखने के लिए ग्रुप के नाम पर टैप करें।
- ग्रुप लिंक चुनें।
- ग्रुप लिंक पर टैप करें या मेनू में ‘चालू करें’ चुनें।
- दूसरा तरीका: अगर कोई व्यक्ति लिंक के ज़रिए ग्रुप में जुड़ने का अनुरोध करता है, तो ऐडमिन की मंज़ूरी को ज़रूरी बनाने के लिए, नए सदस्यों को मंज़ूरी दें पर टैप करें या मेन्यू में चालू करें चुनें।
- लिंक को कॉपी या शेयर करने के लिए शेयर करें पर टैप करें।
ग्रुप से जुड़ने के दूसरे तरीके क्या-क्या हैं?
अपने कॉन्टैक्ट को QR कोड दिखाएं, ताकि वह उसे किसी और ऐप के ज़रिए स्कैन कर सके।
- मोबाइल पर, अपनी ग्रुप चैट खोलें और चैट सेटिंग देखने के लिए ग्रुप के नाम पर टैप करें।
- ग्रुप लिंक चुनें।
- शेयर करें चुनें।
- QR कोड चुनें।
- अपने फ़ोन पर मौजूद QR कोड को स्कैन करने के लिए अपने कॉन्टैक्ट से कहें कि वह किसी भी स्कैनर ऐप का इस्तेमाल करे।
किसी मौजूदा ग्रुप लिंक को डिलीट करने और उसी ग्रुप के लिए नया लिंक बनाने का क्या तरीका है?
ग्रुप की चैट सेटिंग > ग्रुप लिंक > लिंक रीसेट करें में जाकर लिंक रीसेट करें।
ग्रुप लिंक को डिलीट कैसे करें?
ग्रुप की चैट सेटिंग > ग्रुप लिंक > पर जाएं, फिर ग्रुप लिंक पर टैप करें या इसे बंद करने के लिए मेन्यू में जाकर बंद करें चुनें।
मुझे ग्रुप लिंक की सुविधा नहीं दिख रही है। मुझे क्या करना चाहिए?
ग्रुप लिंक सेट करने और उसे शेयर करने के लिए अपनी चैट के किसी ऐडमिन को मैसेज भेजें।