Signal आपके डिवाइस पर मौजूद कीबोर्ड या इनपुट मेथड एडिटर (IME) का इस्तेमाल करता है। कुछ Android डिवाइसों में इन्कॉग्निटो कीबोर्ड चालू करने की भी सुविधा होती है। यह Android सिस्टम की ओर से दी जाने वाली एक कीबोर्ड प्राइवेसी सुविधा है, जिसका इस्तेमाल लोग अपनी ज़रूरत के हिसाब से कर सकते हैं।
सेटिंग बदलने के चरण:
अपने मोबाइल पर Signal सेटिंग > प्राइवेसी > इनकॉग्निटो कीबोर्ड पर जाएं
इनकॉग्निटो कीबोर्ड चालू रखने पर क्या हो सकता है:
- आपका कीबोर्ड आपके टाइप किए गए शब्दों से सीखना बंद कर सकता है।
- प्राइवेसी के लिए, आपके कीबोर्ड की डिक्शनरी इन एंट्री को याद नहीं रखेगी और न ही आगे से सुझाव या ऑटो-कम्प्लीट फ़ीचर का इस्तेमाल करेगी।
- हो सकता है कि ऑटोकरेक्ट काम न करे। आपको टाइपिंग से जुड़ी ज़्यादा गलतियों का सामाना करना पड़ सकता है।
ज़रूरी सूचना: कुछ कीबोर्ड और IME, Android के इनकॉग्निटो कीबोर्ड फ़्लैग को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। यह Android सिस्टम फ़्लैग सिर्फ़ एक कोशिश है, कोई पक्की गारंटी नहीं। इसलिए, ऐसे कीबोर्ड या IME का इस्तेमाल करें जिस पर आपको भरोसा हो। Signal आपके डिवाइस पर मौजूद मैलवेयर को पहचान या रोक नहीं सकता।