सुझाव का इस्तेमाल करते हुए सीधा अपने कॉन्टैक्ट को मैसेज भेजें।
चालू करने के लिए चरण:
- अपने iOS डिवाइस पर,
iPhone सेटिंग > Siri और खोजें पर जाएं > खोजते समय सुझाव, होम स्क्रीन पर सुझाव, और शेयर करते समय सुझाव चालू करें
- अपने iOS डिवाइस पर, Signal सेटिंग
> चैट > iOS के साथ कॉन्टैक्ट शेयर करें पर जाएं
इसे चालू करने पर क्या होता है:
दूसरे ऐप से शेयर करते समय और Siri के सुझावों में आपका डिवाइस आपके हाल के Signal कॉन्टैक्ट दिखाता है।
बंद करने के लिए चरण:
- अपने iOS डिवाइस पर, Signal सेटिंग
> चैट पर जाएं > स्लाइडर के ग्रे बैकग्राउंड वाले हिस्से पर, iOS के साथ कॉन्टैक्ट शेयर करें को बंद करें।
मदद चाहिए?
अगर किसी दूसरे ऐप से शेयर करते समय ऐप की सूची में Signal दिखाई नहीं दे, तो क्या करूं?
- अपना फ़ोन रीस्टार्ट करें। ध्यान दें: ऐसा फिर से न हो, इसके लिए अपने फ़ोन पर iOS को सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट करें।
- ऐप की सूची के अंत तक जाएं, ज़्यादा... पर टैप करें। इसके बाद ऊपर की ओर एडिट करें चुनें, Signal चालू करें और सूची का क्रम बदलें, ताकि Signal पसंदीदा वाली सूची में दिखाई दे।