हर डिवाइस पर डेटा के इस्तेमाल को मैनेज करने के लिए नीचे दिए गए कदम उठाएं।
क्या आपको यह देखना है:
Android
मीडिया ऑटो-डाउनलोड को मैनेज करने के लिए:
- Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल
> डेटा और स्टोरेज पर टैप करें
- नेटवर्क का स्टेटस चुनें
- मोबाइल डेटा का इस्तेमाल
- वाई-फ़ाई का इस्तेमाल करते समय
- रोमिंग के समय
- आप तय करें कि कौन-से अटैचमेंट अपने-आप डाउनलोड हों। वॉइस मैसेज, सिर्फ़ एक बार देखे जा सकने वाला मीडिया, और 100kb तक के स्टिकर अपने-आप डाउनलोड होते रहेंगे। कॉल के दौरान सभी डाउनलोड अपने आप पॉज़ हो जाते हैं।
- इमेज
- ऑडियो
- वीडियो
- डॉक्यूमेंट
कॉल के दौरान कम डेटा का इस्तेमाल करने के लिए:
Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल > डेटा और स्टोरेज > कॉल के दौरान कम डेटा का इस्तेमाल करें पर टैप करें और इनमें से कोई एक चुनें:
- कभी नहीं
- सिर्फ़ मोबाइल डेटा
- वाई-फ़ाई और मोबाइल डेटा
iOS
मीडिया ऑटो-डाउनलोड को मैनेज करने के लिए:
- Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल
> सेटिंग > डेटा का इस्तेमाल पर टैप करें
- आप तय करें कि कौन-से अटैचमेंट अपने-आप डाउनलोड हों। वॉइस मैसेज, सिर्फ़ एक बार देखे जा सकने वाला मीडिया, और 100kb तक के स्टिकर अपने-आप डाउनलोड होते रहेंगे। कॉल के दौरान सभी डाउनलोड अपने आप पॉज़ हो जाते हैं।
- इमेज
- ऑडियो
- वीडियो
- डॉक्यूमेंट
- नेटवर्क का स्टेटस चुनें
- कभी नहीं
- वाई-फ़ाई
- वाई-फ़ाई और मोबाइल नेटवर्क दोनों पर
कॉल के दौरान कम डेटा का इस्तेमाल करने के लिए:
Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल > सेटिंग > डेटा का इस्तेमाल > कम डेटा का इस्तेमाल करें पर टैप करें और इनमें से कोई एक चुनें:
- कभी नहीं
- सिर्फ़ मोबाइल नेटवर्क पर
- वाई-फ़ाई और मोबाइल नेटवर्क दोनों पर
डेस्कटॉप
Signal डेस्कटॉप पर हर तरह की फ़ाइल भेजने और कॉल करने के लिए वाई-फ़ाई का इस्तेमाल होता है।