अगर Signal आपके देश में ब्लॉक है, तो Signal चालू करने और इसका इस्तेमाल जारी रखने के लिए प्रॉक्सी का इस्तेमाल करें। प्रॉक्सी ऑपरेटर आपके ट्रैफ़िक की जानकारी नहीं देख सकता।
- मैं प्रॉक्सी एडरेस कैसे ढँढ सकता/सकती हूँ?
- क्या होगा अगर मेरी प्रॉक्सी ब्लॉक है?
- प्लैटफ़ॉर्म पर किसी प्रॉक्सी से कनेक्ट करने के लिए, यहां दिए गए चरणों का पालन करें:
मैं प्रॉक्सी ऐड्रेस कैसे ढूंढूं?
ध्यान दें: हम सिफारिश करते हैं कि जब भी संभव हो, लोक निजी रूप से इन एडरेस को शेयर करें।
- #SignalProxy हैशटैग का इस्तेमाल करके Twitter जैसे प्रॉक्सी लिंक्स खोजें।
- अपने दोस्तों और परिवार से लिंक प्राप्त करें या एक QR कोड को स्कैन करें।
- पोर्ट 80 और 443 वाले सर्वर और सर्वर के IP पते की ओर पॉइंट करने वाले डोमेन नेम (या सबडोमेन) का इस्तेमाल करके इसे खुद सेट करें। यहां GitHub में बताए गए चरणों का पालन करें।
अगर मेरा प्रॉक्सी ब्लॉक हो, तो क्या करूं?
इसके सूचक होंगे कि प्रॉक्सी डिसकेनेक्टेड है और आप Signal का संवाद भेजने या प्राप्त करने में अक्षम होंगे। अपने प्रॉक्सी एडरेस को ब्लॉक न हुए एडरेस में बदलने के लिए ऊपर दिए चरणों का पालन करें। जब तक दुनिया में सर्वर हैं, लोगों द्वारा उपयोग किए जा सकने वाले Signal TLS प्रॉक्सीस की संख्या पर कोई सीमा नहीं है।
Android
- ऑटोमैटिक तरीके से कनेक्ट करें
- मैन्युअल तरीके से कनेक्ट करें
- मुझे कैसे पता चलेगा कि यदि मैं प्रॉक्सी से कनेक्ट हूँ?
ऑटोमैटिक तरीके से कनेक्ट करना
- Signal को सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट करें।
- जब आप किसी अन्य ऐप से किसी लिंक पर टैप करते हो या QR कोड को स्कैन करते हो, ऐप अपने-आप प्रॉक्सी समर्थन को कॉन्फिगर कर सकती है।
मैन्युअल तरीके से कनेक्ट करना
- Signal को सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट करें।
- अगर आपने Signal अभी इंस्टॉल किया है, तो मेन्यू > प्रॉक्सी का इस्तेमाल करें पर टैप करें और प्रॉक्सी ऐड्रेस डालें
- अगर आपने पहले से Signal पर रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, तो Signal सेटिंग
> डेटा और स्टोरेज > प्रॉक्सी इस्तेमाल करें पर टैप करें
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा प्रॉक्सी कनेक्ट है या नहीं?
|
जुड़ा हुआ
|
|
|
जोड़ने
|
|
|
डिस्कनेक्ट किया गया
|
iOS
- ऑटोमैटिक तरीके से कनेक्ट करें
- मैन्युअल तरीके से कनेक्ट करें
- मुझे कैसे पता चलेगा कि यदि मैं प्रॉक्सी से कनेक्ट हूँ?
ऑटोमैटिक तरीके से कनेक्ट करना
- Signal को सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट करें।
- लिंक पर टैप करते ही ऐप आम तौर पर अपने-आप प्रॉक्सी सपोर्ट सेट कर देगा।
मैन्युअल तरीके से कनेक्ट करना
- Signal को सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट करें।
- अगर आपने पहले ही Signal पर रजिस्टर कर लिया है, तो Signal सेटिंग
> प्राइवेसी > एडवांस > प्रॉक्सी
पर जाएं
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा प्रॉक्सी कनेक्ट है या नहीं?
|
जुड़ा हुआ
|
|
|
जोड़ने
|
|
|
डिस्कनेक्ट किया गया
|
डेस्कटॉप
हम कुछ ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जिनकी मदद से सेंसरशिप से बचा जा सके। आपके फ़ोन की मौजूदा तकनीक के साथ यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह बदलेगा।