- ज़रूरी शर्तें
- मुझे अपना Signal पिन क्यों बदलना चाहिए?
- इन क्रिप्टोकरंसी की सुविधा मौजूद है
- पेमेंट की सुविधा चालू करें
- पेमेंट का ब्योरा
- पेमेंट भेजें
- पेमेंट का अनुरोध करें
- पेमेंट कैंसिल करें या अनडू करें
- पेमेंट की सुविधा बंद करें
- पासफ़्रेज़ की मदद से वॉलेट रीस्टोर करें
- वॉलेट का पासफ़्रेज़ देखें
- किसी एक्सचेंज में ट्रांसफ़र करें
- किसी एक्सचेंज से ट्रांसफ़र करें
- अनइंस्टॉल किया हुआ Signal
ज़रूरतें
- इस फ़ोन पर Signal का सबसे नया वर्ज़न होना ज़रूरी है। यहां से लेटेस्ट वर्ज़न डाउनलोड करें।
-
Signal पिन को Signal सेटिंग
> अकाउंट में चालू किया गया है।
- सक्रिय किए गए पेमेंट।
- कुछ देशों और इलाकों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
मुझे अपना Signal पिन क्यों बदलना चाहिए?
Signal पिन आपके Signal अकाउंट से जुड़े वॉलेट को सुरक्षित रखता है और ऐप को फिर से इंस्टॉल करने पर उसे वापस पाने में आपकी मदद करता है। अगर आपके Signal अकाउंट से लिंक किए गए वॉलेट में कम से कम 500 MOB का बैलेंस हो, और
- पिन अल्फ़ान्यूमेरिक न हो, तो
- आपको अपना पिन बदलने के लिए कहा जाएगा।
Signal आपका पिन सेव नहीं रखता। इसलिए अगर आपको पिन याद नहीं आ रहा है, तो इसे दोबारा सेट नहीं किया जा सकता।
इन क्रिप्टोकरंसी की सुविधाएं मौजूद हैं
MobileCoin
MobileCoin एक क्रिप्टोकरंसी है, जिसे आपके मोबाइल पर रोज़मर्रा के डिजिटल पेमेंट के लिए बनाया गया है। लेन-देन की जानकारी पूरी तरह निजी रहती है। Signal को यह पता नहीं होता कि पैसा किसने भेजा, किसे मिला, कितनी राशि भेजी गई या मैसेज में क्या लिखा था।
पेमेंट की सुविधा चालू करना
पेमेंट की सुविधा चालू करने के बाद, आपके पास मंज़ूर क्रिप्टोकरंसी में पैसे भेजने और पाने का विकल्प होगा।
- ऊपर बताई गईं शर्तें पूरी करें।
- अपने फ़ोन में Signal सेटिंग
खोलें > पेमेंट पर जाएं > 'पेमेंट की सुविधा चालू करें' चुनें > नियम और शर्तें स्वीकार करें।
पेमेंट का ब्योरा
ट्रांज़ैक्शन देखना
पेमेंट की राशि और ट्रांज़ैक्शन का समय जैसी ट्रांज़ैक्शन से जुड़ी सभी जानकारी MobileCoin लेजर में दर्ज होती है। Signal इन जानकारी तो देखता है और न ही जानता है।
- अपने फ़ोन पर पिछले ट्रांज़ैक्शन और उनका ब्योरा देखने के लिए Signal सेटिंग
> पेमेंट पर जाएं।
- किसी ट्रांज़ैक्शन का स्टेटस और मैसेज देखने के लिए उस पर टैप करें।
- कुछ ट्रांज़ैक्शन के बाद, 'सभी को देखें' पर टैप करें। इससे पैसों और मैसेज से जुड़ी भेजी और मिली सभी गतिविधियां अलग-अलग दिखेंगी।
नेटवर्क शुल्क व कॉइन क्लीनअप शुल्क
सभी शुल्क MobileCoin तय करता है और वही उन्हें वसूलता है, Signal नहीं।
जब आपके पास मौजूद कॉइन को मिलाकर कोई ट्रांज़ैक्शन पूरा नहीं हो पाता, तब कॉइन क्लीन-अप शुल्क ली जाती है। इस डीफ़्रैग शुल्क भी कहा जाता है।
- आपके कुल फ़ंड या कुल कॉइन को आपके ट्रांज़ैक्शन का रिकॉर्ड माना जाता है।
- अगर आपको 16 से ज़्यादा इनपुट या आउटपुट वाला पेमेंट भेजना या पाना है, तो उस पर कॉइन क्लीन-अप शुल्क लगेगा।
करंसी कन्वर्ज़न बदलना
- आपकी करंसी, आपके Signal नंबर के देश कोड के आधार पर तय होती है।
- किसी दूसरी करंसी में बदलने के लिए Signal सेटिंग
> पेमेंट > मेन्यू > 'करंसी सेट करें' पर जाएं और अपनी पसंद की करंसी चुनें।
- आपके मौजूदा बैलेंस को नई करंसी में बदल दिया जाएगा। यह पिछले ट्रांज़ैक्शन पर लागू नहीं होगा।
करंसी कन्वर्ज़न की ताज़ा जानकारी
- करंसी कन्वर्ज़न पर दिखाई गईं कीमतें अनुमान पर आधारित होती हैं। ट्रांसफ़र करते समय इन्हें सिर्फ़ संकेत मानें।
- एक्सचेंज रेट बदलने पर करंसी कन्वर्ज़न की की राशि भी बदल सकती है।
पेमेंट करना
एक बार करने के बाद इसे बदला या कैंसिल नहीं किया जा सकता। पक्का कर लें कि आपको किसे भेजना है।
- अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग
> पेमेंट > 'पेमेंट करें' पर जाएं।
- जिस कॉन्टैक्ट को पेमेंट स्वीकार करना है, उसे चुनें।
- आपको जो रकम भेजनी है वह डालें।
- नोट जोड़ें और चेक मार्क चुनें।
- 'पेमेंट करें' पर टैप करें।
- 'पेमेंट कनफ़र्म करें' पर टैप करें।
ध्यान दें: ऐसा करने के बाद इसे बदला या कैंसिल नहीं किया जा सकता। आपकी ओर से पुष्टि होते ही, फ़ंड प्रोसेस कर दिया जाएगा।
या
- अपने कॉन्टैक्ट की चैट पर जाएं।
- अटैचमेंट आइकन फिर 'पेमेंट करें' चुनें।
- आपको जो रकम भेजनी है वह डालें।
- नोट जोड़ें और चेक मार्क चुनें।
- 'पेमेंट करें' पर टैप करें।
- 'पेमेंट कनफ़र्म करें' पर टैप करें।
ध्यान दें: ऐसा करने के बाद इसे बदला या कैंसिल नहीं किया जा सकता। आपकी ओर से पुष्टि होते ही, फ़ंड प्रोसेस कर दिया जाएगा।
पेमेंट का अनुरोध करना
इस समय यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
पेमेंट रद्द करना या अनडू करना
भेजने के बाद पेमेंट कैंसिल नहीं किया जा सकता। आपके पास एक तरीका यह है कि आप अपने कॉन्टैक्ट को मैसेज करके उन्हें पैसे वापस करने को कहें।
'भेजें' बटन दबाने का मतलब है कि पेमेंट अब प्रोसेस हो गया है। अगर आपने 'भेजें' दबा दिया है, तो फिर फ़ोन या इंटरनेट बंद करने से पेमेंट रुकेगा नहीं।
पेमेंट की सुविधा बंद करना
Signal डीऐक्टिवेट करने के बाद पेमेंट भेजने या पाने की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।
- सुझाव: आगे बढ़ने से पहले वॉलेट का पासफ़्रेज़ देखें और उसे कॉपी कर लें।
- अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग
> पेमेंट > मेन्यू > 'पेमेंट की सुविधा बंद करें', पर जाएं।
- सुझाव: फिर से इस्तेमाल करने के लिए बैलेंस ट्रांसफ़र करें।
ध्यान दें: अगर आपने ट्रांसफ़र करने का विकल्प नहीं चुना, तो ऐक्टिवेट होने तक ये आपके Signal अकाउंट में सुरक्षित रहेंगे। - 'सुविधा बंद करें' पर टैप करें।
पासफ़्रेज़ की मदद से वॉलेट रीस्टोर करना
अपने Signal अकाउंट से जुड़े वॉलेट को, पहले सेव किए गए रिकवरी पासफ़्रेज़ की मदद से रीस्टोर करें। आपके रिकवरी पासफ़्रेज़ में कुल 24 शब्द होते हैं।
- अपने 24 शब्द उपलब्ध रखें।
- अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग
> पेमेंट > 'पेमेंट खाता रीस्टोर करें', पर जाएं।
- 'शुरू करें' पर टैप करें।
- कोई शब्द डालें।
- 'अगले पर जाएं' चुनें।
- सभी 24 शब्द सही क्रम में दर्ज होने तक दोहराएं।
- रिकवरी फ़्रेज़ लिस्ट की समीक्षा करें।
- पासफ़्रेज़ सबमिट करने के लिए 'अगले पर जाएं' पर टैप करें।
- अगर आपने पासफ़्रेज़ सही नहीं चुना है, तो आपको फिर से शुरू करना होगा।
वॉलेट का पासफ़्रेज़ देखना
Signal पिन की पुष्टि करते ही, Signal को फिर से इंस्टॉल करने पर आपका बैलेंस अपने-आप रीस्टोर हो जाएगा। रिकवरी फ़्रेज़ के ज़रिए भी बैलेंस वापस पाया जा सकता है। रिकवरी फ़्रेज़ 24 शब्दों का एक यूनीक फ़्रेज़ होता है, जो और किसी भी यूज़र के फ़्रेज़ से मेल नहीं खाता। इसे लिखने के बाद कहीं सहेज कर रख लें। बनाने के बाद इस लिस्ट को दोबारा देखा जा सकता है।
- अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग
> पेमेंट > मेन्यू > 'रिकवरी फ़्रेज़ देखें', पर जाएं।
- 'शुरू करें' पर टैप करें।
- इन 24 शब्दों को सही क्रम में सेव कर लें।
- 'अगले पर जाएं' पर टैप करें।
- वे दो शब्द डालें जिनके लिए अनुरोध किया गया है।
- 'हो गया' पर टैप करें।
- यह प्रक्रिया पहली बार पूरी करने पर आपका रिकवरी पासफ़्रेज़ सेव हो जाता है।
ध्यान दें: तय सीमा तक ही कोशिश की जा सकती है।
किसी एक्सचेंज से पैसे ट्रांसफ़र करना
Signal से लिंक किए गए वॉलेट में पैसे जोड़ने से पहले, आपके पास किसी एक्सचेंज पर ऐसी क्रिप्टोकरंसी उपलब्ध होनी चाहिए जो Signal पर मान्य है।
- अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग
> पेमेंट > 'पैसे जोड़ें' पर जाएं।
- 'कॉपी करें' पर टैप करें, ताकि आपके Signal अकाउंट से लिंक हुए वॉलेट का पता कॉपी हो जाए।
- किसी ऐसे एक्सचेंज पर जाएं जो यहां मान्य है।
- अपने एक्सचेंज पर दिए गए चरणों का पालन करें,अपने Signal अकाउंट से लिंक वॉलेट का पता पेस्ट करें और भेज दें।
-
Signal सेटिंग
> पेमेंट पर वापस जाएं।
किसी एक्सचेंज को ट्रांसफ़र करना
एक बार करने के बाद इसे बदला या कैंसिल नहीं किया जा सकता। पक्का कर लें कि आपको कहां ट्रांसफ़र करना है।
- अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग
> पेमेंट > मेन्यू > 'एक्सचेंज को ट्रांसफ़र करें' पर जाएं।
- अपने एक्सचेंज पर जाकर वॉलेट पता देखें।
- Signal पर एक्सचेंज का वॉलेट पता डालें या स्कैन करें। ऐड्रेस के लिए, QR कोड के नीचे दिए गए 26-35 अंकों और अक्षरों वाला कोड देखें।
- 'अगले पर जाएं' पर टैप करें।
- 'पेमेंट करें' पर टैप करें।
- 'पुष्टि करें' पर टैप करें।
ध्यान दें: एक बार करने के बाद इसे बदला या कैंसिल नहीं किया जा सकता।
Signal अनइंस्टॉल होने पर
- अगर आपको अपना Signal पिन याद है, तो आपके पास अपने अकाउंट से जुड़ी सेटिंग और वॉलेट को दोबारा रिकवर करने का विकल्प रहता है।
- अगर आपको अपना Signal पिन याद नहीं है, तो 24-शब्दों वाले पासफ़्रेज़ की मदद से अपने Signal अकाउंट से जुड़ा वॉलेट दोबारा रजिस्टर और रीस्टोर किया जा सकता है। ऊपर दिए गए चरणों का पालन करें।