मैसेज, स्टिकर, रिएक्शन, मैसेज पढ़े जाने की सूचना या मीडिया डिलीवर नहीं हो सका। हो सकता है कि आपके कॉन्टैक्ट ने इसे सीधे आपको या फिर किसी ग्रुप में भेजने की कोशिश की हो।
Signal में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल होता है और इसी वजह से हम आपके मैसेज का कॉन्टेंट नहीं देख पाते। इसलिए अगर कोई मैसेज डिलीवर नहीं हो पाता, तो यह पता लगाना मुश्किल होता है कि वह आपको सीधे भेजा गया था या किसी कॉमन ग्रुप से।
डिलीवरी में आई इस समस्या का असर आपकी चैट की सुरक्षा के ऊपर नहीं पड़ता। मुमकिन है कि इस कॉन्टैक्ट का कोई एक मैसेज आपको न मिला हो। उनसे कहें कि वे मैसेज फिर से भेज दें। दोबारा भेजे जाने पर मैसेज का टाइमस्टैंप नहीं बदलेगा। यानी उसमें वही पुराना वाला समय दिखेगा। इसलिए, चैट में मैसेज ऊपर-नीचे दिखाई दे सकते हैं।
हम चाहते हैं कि हमारी मैसेजिंग और कॉलिंग सुविधाएं हर समय बिना किसी रुकावट के चलें। अगर आपके पास ऐसी कोई जानकारी है जो इस समस्या को दोबारा होने से रोकने में मदद कर सकती है, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
- अपने फ़ोन पर, Signal सेटिंग
> हेल्प सेंटर > हमसे संपर्क करें पर जाएं और हमसे संपर्क करें फ़ॉर्म खोलें।
- गड़बड़ी के तौर पर जो दिखाया गया, वह टेक्स्ट लिखें।
- कोई सुविधा काम नहीं कर रही है या चैट रीफ़्रेश किया गया चुनें।
- डीबग लॉग शामिल करना न भूलें।
- हमें ईमेल भेजें या फ़ॉर्म सबमिट करें।
अगर आपको बार-बार चैट सेशन रीफ़्रेश किया गया या [contact] का मैसेज आपको डिलीवर नहीं हो सका जैसे मैसेज दिखाई दे रहे हैं, तो अपने डिवाइस से हमें डीबग लॉग भेजें। साथ ही, हमें यह भी बताएं कि आपको किस कॉन्टैक्ट के साथ परेशानी हो रही है। समस्या दूर करने के लिए, कुछ यूज़र ये उपाय आज़मा सकते हैं:
- सिर्फ़ मोबाइल डिवाइस के लिए दिए चरणों का इस्तेमाल करके सभी Signal डेस्कटॉप और iPad अनलिंक करें,
- Signal डेस्कटॉप से बाहर निकलें और उसे बंद करें या फिर iPad पर Signal को बंद करने के लिए स्वाइप करें, और
- Signal डेस्कटॉप या iPad खोलें और उसे दोबारा लिंक करें।
- पुराने कंप्यूटर पर Signal डेस्कटॉप अनइंस्टॉल करें। ध्यान दें: Signal डेस्कटॉप पर बैकअप और मैसेज ट्रांसफ़र करने की सुविधा काम नहीं करती।