अगर आपके कंप्यूटर के कैमरे से वीडियो ठीक से नहीं आ रहा है, तो समस्या दूर करने के लिए ये तरीके अपनाएं।
इन चरणों का पालन करें
- इस टेस्ट के लिए Google Chrome ब्राउज़र का इस्तेमाल करने की पुरज़ोर सलाह दी जाती है। इसे अपने फ़ोन पर न देखें।
- पहली बार इस टूल को खोलने पर, यह Google Chrome में डिफ़ॉल्ट कैमरे के तौर पर चुने गए कैमरे का इस्तेमाल करेगा। इसे देखने के लिए Google Chrome > 3 डॉट वाले मेन्यू > सेटिंग > निजता और सुरक्षा > साइट सेटिंग > कैमरा पर जाएं। ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर क्लिक करें और देख लें कि सही कैमरा चुना गया है।
- अपने Google Chrome ब्राउज़र का इस्तेमाल करके इस लिंक पर जाएं: https://webrtc.github.io/samples/src/content/peerconnection/constraints/
-
पक्का कर लें कि 'कैमरा कंस्ट्रेंट्स' में इन चीज़ों को कॉन्फ़िगर किया गया है।
- 'मीडिया पाएं' पर क्लिक करें। आपको बाईं ओर वाले बॉक्स में अपने वेबकैम का वीडियो दिखने लगेगा।
- 'कनेक्ट करें' पर क्लिक करें। आपको दाईं ओर वाले बॉक्स में अपने वेबकैम का वीडियो दिखने लगेगा।
- टेस्ट खत्म करने के लिए 'हैंग अप' पर क्लिक करें।