स्टोरी फ़ोटो, वीडियो या टेक्स्ट वाली ऐसी पोस्ट होती हैं जिन्हें अपने कॉन्टैक्ट और ग्रुप के साथ शेयर किया जाता है। वे 24 घंटे बाद अपने-आप हट जाती हैं।
- Signal की स्टोरी अलग कैसे होती हैं?
- स्टोरी किसके साथ शेयर की जा सकती है?
- मेरे Signal कनेक्शन कौन हैं?
- क्या कुछ चुनिंदा लोगों को स्टोरी देखने से रोका जा सकता है?
- मैं स्टोरी कैसे बनाऊं या किसी चीज़ को स्टोरी में कैसे जोड़ूं?
- स्टोरी कैसे डिलीट की जाती है?
- स्टोरी कैसे देखी जाती है?
- मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी स्टोरी किसने देखी है?
- क्या लोगों को पता चलेगा मैंने उनकी स्टोरी देखी है?
- यह कैसे मैनेज करूं कि मेरी स्टोरी पर कौन जवाब दे सकता है?
- स्टोरी के जवाब कैसे देखे जा सकते हैं?
- अगर मुझे किसी की स्टोरी ना देखनी हो तो उसे कैसे हाइड करूं?
- अगर मैं किसी की स्टोरी को दोबारा देखना चाहूं, तो उसे कैसे अनहाइड करूं?
- स्टोरी की सुविधा कैसे बंद की जाती है?
- स्टोरी कैसे फिर से शुरू की जाती है?
- अगर मुझे मदद चाहिए, तो क्या करूं?
Signal की स्टोरी अलग कैसे होती हैं?
Signal की बाकी सभी सुविधाओं की तरह, स्टोरी भी गोपनीय होती हैं। इसका मतलब है कि वे एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होती हैं और उन्हें सिर्फ़ आप और वे लोग ही देख सकते हैं जिनके साथ आपने उन्हें शेयर किया है। न कोई ट्रैकिंग, न कोई निगरानी, और सबसे ज़रूरी बात कि लगतारा दिखने वाले और परेशान करने वाले विज्ञापन भी नहीं।
कोई स्टोरी किसके साथ शेयर की जा सकती है?
यह आपके ऊपर है कि आपको अपनी स्टोरी किन लोगों के साथ शेयर करनी है। आपके पास शेयर करने के लिए तीन तरह की स्टोरी होती हैं।
|
स्टोरी टाइप |
इनसे शेयर होती है … |
|
मेरी स्टोरी |
|
|
कस्टम स्टोरी |
|
| ग्रुप स्टोरी |
|
मेरे Signal कनेक्शन कौन होते हैं?
- आपके फ़ोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद सभी लोग जो Signal का इस्तेमाल करते हैं।
- वे सभी लोग जिनसे आपने Signal पर निजी तौर पर चैट की है, भले ही आपने उन्हें कॉन्टैक्ट के तौर पर सेव न किया हो।
- वे लोग जिनके मैसेज का अनुरोध आपने Signal पर स्वीकार की है।
- अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग
> स्टोरी > मेरी स्टोरी > 'व्यू', पर जाएं।
क्या मेरे पास कुछ लोगों को अपनी स्टोरी देखने से रोकने की सुविधा है?
आपके पास कुछ खास कनेक्शन से अपनी स्टोरी छिपाने की सुविधा होती है।
- अपने फ़ोन पर, Signal सेटिंग (प्रोफ़ाइल) > स्टोरी > मेरी स्टोरी > इन्हें छोड़कर… या सिर्फ़ इनके साथ शेयर करें... पर जाएं
मैं स्टोरी कैसे बनाऊं या किसी चीज़ को स्टोरी में कैसे जोड़ूं?
- स्टोरी टैब चुनें
.
- अपने + आइकन वाले अवतार पर टैप करें।
- फ़ोटो या टेक्स्ट के साथ स्टोरी बनाएं।
- 'अगला' पर टैप करें।
- 'मेरी स्टोरी' चुनें, + नया या कोई मौजूदा ग्रुप चुनें।
- चुनिंदा लोगों की कस्टम सूची या पहले से मौजूद ग्रुप चैट में भेजने के लिए + नया पर टैप करें।
- स्टोरी टैब चुनें
.
- 'मेरी स्टोरी' चुनें।
- और विकल्प देखने के लिए तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें
।
- 'डिलीट करें' चुनें।
- देख लें कि आपके पास Signal का सबसे नया वर्ज़न हो।
- हो सकता है आपको ऐप बंद करके फिर खोलना पड़े। यह सुविधा दिखने में 2 घंटे लग सकते हैं।
- स्टोरी टैब चुनें
.
- किसी कॉन्टैक्ट या ग्रुप की स्टोरी देखने के लिए उस पर टैप करें
- अगर चाहें, तो इमोजी भेजें या जवाब दें।
- किसी कनेक्शन को भेजे गए जवाब उसके साथ की गई आपकी चैट में दिखाई देंगे।
- ग्रुप को दिए गए जवाब सिर्फ़ स्टोरी में दिखाई देंगे।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी स्टोरी किसने देखी है?
- अगर स्टोरी देखे जाने के समय 'देखे जाने की सूचना' की सुविधा चालू थी, तो आपको पता चल पाएगा कि आपकी स्टोरी किसने देखी। अपने फ़ोन में Signal सेटिंग
> स्टोरी पर जाएं और वहां जाकर पक्का करें कि 'देखे जाने की सूचना' चालू है।
- स्टोरी टैब चुनें
> मेरी स्टोरी > अपनी स्टोरी पर टैप करें > स्टोरी समाप्त होने से पहले नीचे 'व्यू' चुनें।
- 'मेरी स्टोरी' या किसी कस्टम सूची में भेजी गई स्टोरी के जवाब, उस कॉन्टैक्ट के साथ आपकी सीधी चैट में मिलेंगे।
- ग्रुप में भेजी गई स्टोरीज़ के लिए, ग्रुप स्टोरी देखें और जवाब या व्यू का चयन करें।
क्या लोगों को पता चलेगा मैंने उनकी स्टोरी देखी है?
- हां, अगर उन्होंंने 'देखे जाने की सूचना' चालू की हुई है।
- अपने फ़ोन में Signal सेटिंग
> स्टोरी > पर जाएं और 'देखे जाने की सूचना' को चालू या बंद करने के लिए उस पर टैप करें।
- आपकी स्टोरी किसने देखी हैं यह देखने के लिए 'देखे जाने की सूचना' चालू करें।
मेरी स्टोरी पर कौन जवाब दे सकता है, इसे कैसे मैनेज करूं?
- अपने फ़ोन पर, Signal सेटिंग
> स्टोरी > मेरी स्टोरी पर जाएं और जवाब और रिएक्शन को चालू या बंद करने के लिए उस पर टैप करें।
मैं स्टोरी के जवाब कैसे देखूं?
|
मेरी स्टोरी या कस्टम स्टोरी |
|
| ग्रुप स्टोरी |
|
अगर मुझे किसी की स्टोरी न देखनी हो, तो उसे कैसे छिपाऊं?
- आपको सिर्फ़ Signal कनेक्शन की स्टोरी मिलेंगी।
- स्टोरी टैब
चुनें > कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर टैप करने के बाद उसे दबाकर रखें > 'स्टोरी छिपाएं' चुनें।
मैं किसी की स्टोरी को अनहाइड कैसे करूं?
- स्टोरी टैब चुनें
> स्टोरी में नीचे तक स्क्रॉल करें > कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर टैप करने के बाद उसे दबाकर रखें > 'स्टोरी छिपाएं' चुनें।
हमें पता है कि हर कोई Signal में स्टोरी देखना या शेयर करना नहीं चाहता। यह बिल्कुल ठीक है! आसानी से इसे पूरी तरह बंद किया जा सकता है।
- अगर आपको स्टोरी बिल्कुल नहीं देखनी, तो Signal सेटिंग
> स्टोरी (मोबाइल पर) या गोपनीयता (डेस्कटॉप पर) > 'स्टोरी बंद करें' पर जाएं।
- किसी को पता नहीं चलेगा कि आपने इसे बंद कर दिया है।
- आपको अपने किसी भी ग्रुप की स्टोरी नहीं दिखेंगी।
स्टोरी को फिर से कैसे चालू करूं?
- अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग
> स्टोरी (मोबाइल पर) या गोपनीयता (डेस्कटॉप पर) > 'स्टोरी बंद करें' पर जाएं।
- स्टोरी चालू करने के बाद भेजी गई स्टोरी ही आपको दिखाई देंगी।
अगर मुझे मदद चाहिए तो मैं क्या करूं?
अपने फ़ोन पर Signal में अपनी प्रोफ़ाइल > सहायता > 'हमसे संपर्क करें' पर टैप करें, समस्या के बारे में बताएं या हमें ईमेल भेजें।