शेड्यूल किए गए मैसेज एक ऐसी सुविधा है जिसमें पहले से मैसेज कंपोज़ किया जा सकता है और यह चुना जा सकता है कि उसे कब भेजना है। शेड्यूल किए गए मैसेज का क्रम आपके डिवाइस पर तय होता है, इसलिए इन्हें भेजे जाने से पहले कभी भी कैंसिल या फिर रीशेड्यूल किया जा सकता है।
मैसेज शेड्यूल करने के लिए:
- कोई मैसेज टाइप करें।
- सेंड आइकन को देर तक दबाकर रखें (टैप और होल्ड करें) और चुनें कि डिलीवरी कब करनी है।
- कोई समय चुनें, फिर ‘सेंड शेड्यूल करें’ पर टैप करें।
कोई इमेज या वीडियो शेड्यूल करने के लिए:
- + आइकन पर टैप करें और गैलरी चुनें।
- कोई इमेज या वीडियो चुनें।
- सेंड आइकन को देर तक दबाकर रखें (टैप और होल्ड करें) और चुनें कि डिलीवरी कब करनी है।
- कोई समय चुनें, फिर ‘सेंड शेड्यूल करें’ पर टैप करें।
किसी मैसेज को रीशेड्यूल करने के लिए:
- शेड्यूल किए गए मैसेज की संख्या दिखाने वाले टेक्स्ट फ़ील्ड के ठीक ऊपर वाले पॉपअप में 'सभी देखें' पर टैप करें।
- जिस मैसेज को रीशेड्यूल करना है उसे ढूंढें और कैलेंडर आइकन पर टैप करें।
- 'रीशेड्यूल करें' पर टैप करें और शेड्यूल किए गए मैसेज के लिए कोई नया समय चुनें।
- 'ठीक है' चुनें।
समस्या दूर करने के चरण:
मैसेज शेड्यूल करते समय यह देख लें कि आपका डिवाइस चालू हो और शेड्यूल किए गए समय पर उसमें इंटरनेट उपलब्ध हो। अगर ऐसा नहीं है, तो जब आपके डिवाइस को इंटरनेट की सुविधा मिलेगी तभी मैसेज भेजा जाएगा। ध्यान दें कि इसमें बीता हुआ समय नहीं चुना जा सकता।
अगर शेड्यूल किया गया मैसेज भेजा नहीं जा रहा हो या फिर यह फ़ीचर आपके लिए उपलब्ध न हो, तो
- पक्का करें कि आपने Android सेटिंग > Signal में 'सेटिंग अलार्म और रिमाइंडर की अनुमति दें' को चालू किया हुआ है।
- पुष्टि करें कि आपके डिवाइस पर टाइम ज़ोन सही है और इस पर ऑटोमैटिक डेट और टाइम चालू है।
- देख लें कि आपके डिवाइस पर ऐप का सबसे ताज़ा वर्ज़न इंस्टॉल है। Signal.org/download पर जाकर कभी भी इसे अपडेट किया जा सकता है