किस तरह के मैसेज एडिट किए जा सकते हैं?
- भेजे गए किसी भी मैसेज को 24 घंटे के अंदर अधिकतम 10 बार एडिट किया जा सकता है।
- हालांकि, इसका एक अपवाद भी है: 'खुद के लिए नोट' को भी अधिकतम 10 बार ही एडिट किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कोई समय-सीमा तय नहीं है।
मैसेज एडिट करने के लिए:
- क्विक ऐक्शन का इस्तेमाल करें।
- मोबाइल पर, मैसेज बबल पर दो बार टैप करें।
- डेस्कटॉप पर पिछले मैसेज को बदलने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट के ज़रिए 'अप ऐरो' ↑ दबाएं।
- इसके अलावा, 'मैसेज के विकल्प' देखें और
'एडिट करें' चुनें।
- मोबाइल पर मैसेज बबल को देर तक दबाए रखें।
- डेस्कटॉप पर, किसी मैसेज पर कर्सर ले जाने के बाद उसके पास दिखने वाले तीन डॉट पर क्लिक करें।
- मैसेज एडिट करें और भेजें।
- मैसेज को 'एडिट किया गया' के तौर पर मार्क कर लिया जाएगा। मैसेज एडिट करने के बाद, यह देखा जा सकता है कि एडिट किया गया मैसेज डिलीवर हुआ और पढ़ा गया या नहीं।
पिछले एडिट कैसे देखे जा सकते हैं?
मैसेज बबल में टाइमस्टैंप के पास "एडिट किया गया" पर टैप करें। इसके अलावा, मैसेज डिटेल पर जाकर भी यह देखा जा सकता है।