Signal में आपके फ़ोन नंबर की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए ये सुविधाएं दी गई हैं।
- अब डिफ़ॉल्ट रूप से आपका फ़ोन नंबर Signal पर सभी लोगों को दिखाई नहीं देगा। फ़ोन नंबर दिखाना अब आपके ऊपर है। हालांकि, जिन लोगों के फ़ोन के कॉन्टैक्ट में आपका नंबर पहले से सेव है, वे अब भी आपका फ़ोन नंबर देख पाएंगे। सेटिंग बदलने से भी उन्हें यह दिखता रहेगा, क्योंकि उन्हें पहले से ही आपका नंबर पता है।
- तय करें कि आपके फ़ोन नंबर के ज़रिए Signal पर आपसे कौन कनेक्ट कर सकता है।
- यूज़रनेम बनाएं, ताकि Signal पर किसी से कनेक्ट होने के लिए आप अपने फ़ोन नंबर के बदले इसका इस्तेमाल कर सकें। आपके पास दोनों विकल्प मौजूद रहेंगे।
फ़ोन नंबर की गोपनीयता
आपके पास यह तय करने की सुविधा है कि Signal पर आपकी जिन लोगों से चैटिंग होती है, वे आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी में जाकर आपका फ़ोन नंबर देख सकते हैं या नहीं। डिफ़ॉल्ट रूप से, आपका फ़ोन नंबर आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी वाले पेज पर उन लोगों को दिखाई नहीं देता, जिनके पास यह पहले से सेव नहीं है। आप चाहें, तो इस सेटिंग को बदलकर, इसे सभी के लिए दिखाया जा सकता है। अगर आपको अपना फ़ोन नंबर ज़्यादा गोपनीय रखना है, तो आपके पास यह विकल्प चुनने की सुविधा है कि कोई भी आपको फ़ोन नंबर के ज़रिए न ढूंढ पाए (भले ही उन्होंने अपने कॉन्टैक्ट में आपका नंबर सेव किया हुआ हो)। इसका मतलब है कि तब Signal पर कनेक्ट होने के लिए उन्हें आपका सटीक और यूनीक यूज़रनेम डालना होगा।
- मैं Signal में अपना फ़ोन नंबर कहां देखूं?
- फ़ोन नंबर की गोपनीयता कैसे मैनेज करूं?
- मेरा नंबर कौन देख सकता है?
- मुझे मेरे नंबर से कौन ढूंढ सकता है?
- लोग मुझे क्यों नहीं ढूंढ पाते?
- यूज़र और नंबर को ब्लॉक करें
मैं Signal में अपना फ़ोन नंबर कहां देखूं?
- Android पर, Signal खोलें> अपने प्रोफ़ाइल आइकन
पर टैप करें।
- iOS पर, Signal खोलें> अपने प्रोफ़ाइल आइकन
> सेटिंग पर टैप करें।
- डेस्कटॉप पर, Signal खोलें > सेटिंग आइकन
पर क्लिक करें।
फ़ोन नंबर की गोपनीयता कैसे मैनेज करूं?
Signal > सेटिंग > प्राइवेसी > फ़ोन नंबर खोलें।
मेरा नंबर कौन देख सकता है?
Signal > सेटिंग > प्राइवेसी > फ़ोन नंबर > 'मेरा नंबर कौन देख सकता है' खोलें।
- अगर आपने कोई नहीं चुना है, तब भी उन लोगों को आपका फ़ोन नंबर दिखेगा जिनके कॉन्टैक्ट में यह पहले से सेव है।
- अगर आपने अपना नंबर शेयर करने के बाद किसी को ब्लॉक कर दिया है, तब भी उस कॉन्टैक्ट को आपका फ़ोन नंबर दिखता रहेगा। उस कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करते समय आपकी प्रोफ़ाइल की जो भी सेटिंग होगी, वही लागू होगी। ब्लॉक करने के बारे में और पढ़ें।
'मुझे नंबर से कौन ढूंढ सकता है' सेटिंग के विज़ुअल उदाहरण यहां देखें:
| मेरा नंबर कौन देख सकता है: सभी |
|
| मेरा नंबर कौन देख सकता है: कोई नहीं |
मुझे मेरे नंबर से कौन ढूंढ सकता है?
Signal > सेटिंग > प्राइवेसी > फ़ोन नंबर > 'मुझे नंबर से कौन ढूंढ सकता है' खोलें।
इस सेटिंग से तय होता है कि आपके फ़ोन नंबर को सर्च करने पर कोई व्यक्ति आपको Signal पर मैसेज करने का विकल्प देख पाएगा या नहीं।
- अगर इस समय हर कोई आपके फ़ोन नंबर से आपको ढूंढ ले रहा है, तो आपके पास यह विकल्प है कि आप यह सेट कर सकें कि आपका आपका फ़ोन नंबर हर कोई या कोई नहीं देख सकता है।
- अगर आप चाहें कि आपके फ़ोन नंबर से आपको कोई भी नहीं ढूंढ पाए, तो आपको सबसे पहले 'मेरा नंबर कौन देख सकता है' को कोई नहीं पर सेट करना होगा
'कोई नहीं' चुनने पर लोगों के लिए Signal पर आपको ढूंढना मुश्किल हो सकता है। भले ही किसी के पास आपका फ़ोन नंबर हो और वह आपको जानता हो, फिर भी उसे यह नहीं पता चल पाएगा कि आपको Signal पर मैसेज भेजा जा सकता है। इस तरह, Signal पर कनेक्ट होने के लिए आपको अपना पूरा नाम, यूनीक यूज़रनेम उनके साथ शेयर करना पड़ेगा।
- अगर आपने सेट किया है कि कोई नहीं आपका नंबर देख सके और कोई नहीं आपको ढूंढ सके, तो आपका नंबर सेव होने के बावजूद लोग नया चैट शुरू करने के लिए आपको खोजने पर यह नहीं जान पाएंगे कि आप Signal पर हैं।
- अगर आपको कोई नहीं ढूंढ सकता है, तो कोई भी आपको Signal पर तब तक नहीं ढूंढ सकता, जब तक कि आप उन्हें मैसेज न भेजें या उनके पास आपके साथ कोई चैट मौजूद न हो।
- अगर आपको कोई नहीं ढूंढ पाता है, तो जिन लोगों ने आपसे पहले फ़ोन नंबर के ज़रिए चैट की थी और बाद में आपके यूज़रनेम के ज़रिए, उनके लिए दोनों चैट मर्ज हो जाएंगी। उन्हें पता चल जाएगा कि यूज़रनेम उसी व्यक्ति का है जिसका फ़ोन नंबर है।
'कोई नहीं' चुनने पर लोगों के लिए Signal पर आपको ढूंढना मुश्किल हो सकता है। अगर आपका कोई दोस्त Signal डाउनलोड करता है और यह देखने की कोशिश करता है कि इस ऐप पर वह किसको-किसको मैसेज भेज सकता है, तो उसे पता नहीं चल पाएगा कि आप भी वहां मौजूद हैं। ऐसी स्थिति में, Signal पर कनेक्ट होने के लिए आपको उसे अपना पूरा नाम और यूनीक यूज़रनेम शेयर करना पड़ेगा।
'मेरे नंबर से मुझे कौन ढूंढ सकता है' सेटिंग के बारे में यहां विज़ुअल उदाहरण दिए गए हैं:
|
मुझे नंबर से कौन ढूंढ सकता है:
|
|
| मुझे नंबर से कौन ढूंढ सकता है: कोई नहीं |
लोग मुझे क्यों नहीं ढूंढ पाते?
- आपने अपना यूज़रनेम डिलीट कर दिया है। आप चाहें, तो नया यूज़रनेम बनाएं।
- उन्हें आपका सटीक यूज़रनेम पता नहीं होगा, क्योंकि इसके आखिर में नंबर का एक सेट भी होता है। देखें कि आपका यूज़रनेम क्या है। आपके पास सटीक यूज़रनेम, QR कोड या लिंक में से कोई भी विकल्प शेयर करने का विकल्प है।
- आपने लोगों को नंबर से खोजने की अनुमति नहीं दी है। यहां चुनकर यह सेटिंग बदलें।
यूज़र और नंबर को ब्लॉक करें
- ब्लॉक करने के बारे में यहां पढ़ें।
यूज़रनेम
Signal में यूज़रनेम की खूबी बाकी सेवाओं के यूज़रनेम से थोड़ी अलग है। Signal पर यूज़रनेम का मतलब है अपना फ़ोन नंबर शेयर किए बिना किसी के साथ चैटिंग शुरू करने का एक तरीका। यह कोई प्रोफ़ाइल नेम नहीं है।
- मेरा Signal यूज़रनेम कहां है?
- क्या यूज़रनेम अनिवार्य हैं?
- अगर Signal में अब यूज़रनेम की सुविधा मौजूद है, तो मुझे अब भी क्यों फ़ोन नंबर देने की ज़रूरत पड़ रही है?
- यूज़रनेम बनाएं
- यूज़रनेम की जरूरतें
- यूज़रनेम शेयर करें
- यूज़रनेम बदलें
- यूज़रनेम ट्रांसफ़र करें
- यूज़रनेम डिलीट करें
- यूज़रनेम के ज़रिए चैट शुरू करें
- यूज़रनेम के ज़रिए मैसेज का अनुरोध पाना
- मेरे पास कितने यूज़रनेम हो सकते हैं?
- क्या लोग मेरा यूज़रनेम देख सकते हैं?
- अगर मैं यूज़रनेम के ज़रिए चैट शुरू करूं, तो मुझे क्या दिखेगा?
- जो व्यक्ति मुझसे यूज़रनेम के ज़रिए संपर्क करता है, उसे क्या दिखेगा?
- अगर कोई व्यक्ति मुझे यूज़रनेम के ज़रिए मैसेज करता है, तो मुझे क्या दिखेगा?
- अगर मैं किसी को फ़ोन नंबर और यूज़रनेम के ज़रिए मैसेज भेजूं, तो क्या होगा?
- मैं Signal पर अपने दोस्त को कैसे ढूंढूं?
- फ़ोन नंबर की गोपनीयता का मेरी ग्रुप चैट पर क्या असर पड़ता है?
- मुझे कैसे पता चलेगा कि मैंने सही व्यक्ति को ढूंढा है?
- क्या Signal सपोर्ट का कोई यूज़रनेम है?
मेरा Signal यूज़रनेम कहां है?
- Android पर, Signal खोलें> अपने प्रोफ़ाइल आइकन
पर टैप करें।
- iOS पर, Signal खोलें> अपने प्रोफ़ाइल आइकन
> सेटिंग पर टैप करें।
- डेस्कटॉप पर, Signal खोलें> अपने प्रोफ़ाइल आइकन
पर टैप करें।
क्या यूज़रनेम अनिवार्य हैं?
नहीं। यह एक वैकल्पिक फ़ीचर है। हालांकि, अगर आपने “मुझे नंबर से कौन ढूंढ सकता है” को “कोई नहीं” पर सेट किया है, तो कोई भी आप तक पहुंच नहीं पाएगा, बशर्ते आप यूज़रनेम बनाकर उसके साथ शेयर न करें।
अगर Signal में अब यूज़रनेम की सुविधा मौजूद है, तो मुझे अब भी क्यों फ़ोन नंबर देने की ज़रूरत पड़ रही है?
Signal में फ़ोन नंबर देने से लोग आसानी से देख पाते हैं कि उनके कौन-से दोस्त Signal पर मौजूद हैं। इस तरह, वे उनसे तुरंत बात कर सकते हैं। साथ ही, इससे ऐप में स्पैम पर भी काबू पाने में मदद मिलती है।
यूज़रनेम Signal पर दूसरों के साथ अपना फ़ोन नंबर शेयर किए बिना कनेक्ट होने का एक तरीका है।
यूज़रनेम बनाएं
Signal खोलें > अपने प्रोफ़ाइल आइकन > सेटिंग (iOS) > अपनी प्रोफ़ाइल पर टैप करें > @ सिंबल पर टैप करें।
यूज़रनेम की जरूरतें
- यूज़रनेम 3 से 32 कैरेक्टर के बीच हो सकते हैं।
- आपको अपने यूज़रनेम के अंत में कम से कम दो डिजिट शामिल करने होते हैं।
- यूज़रनेम में सिर्फ़ a-z, 0-9, और _ आ सकते हैं।
- ध्यान दें: यूज़रनेम में इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आपने अंग्रेज़ी का छोटा अक्षर टाइप किया है या बड़ा।
यूज़रनेम शेयर करें
यूज़रनेम बनाने के बाद इसे शेयर करने के तीन तरीके हैं। या तो सीधे-सीधे यूज़रनेम बताएं या अपना यूनीक URL शेयर करें या फिर QR कोड। URL में आपके यूज़रनेम का टेक्स्ट शामिल नहीं होता है।
Signal खोलें > अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें > सेटिंग (iOS) > अपनी प्रोफ़ाइल पर टैप करें > QR कोड या लिंक पर टैप करें > चुनें कि आपको अपना यूज़रनेम किस तरह शेयर करना है।
यूज़रनेम बदलें
Signal खोलें > अपनी प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें > सेटिंग (iOS) > अपनी प्रोफ़ाइल पर टैप करें > @ सिंबल के पास टैप करें > यूज़रनेम एडिट करें (Android और iOS) पर टैप करें > यूज़रनेम एडिट करें > 'हो गया' पर टैप करें या 'सेव करें' पर क्लिक करें (डेस्कटॉप)।
यूज़रनेम बदले या डिलीट करने पर आपको चैट पर नोटिफ़ाई किया जाएगा। QR कोड या URL बदलने पर दूसरे लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिलती है।
यूज़रनेम ट्रांसफ़र करें
अपना यूज़रनेम किसी और व्यक्ति को ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता और न ही किसी कोई और इस पर अपना दावा कर सकता है। यूज़रनेम बदलते ही आपके पुराने यूज़रनेम पर कोई भी अपना दावा कर सकता है।
यूज़रनेम डिलीट करें
Signal खोलें > अपने प्रोफ़ाइल आइकन > सेटिंग (iOS) > अपनी प्रोफ़ाइल पर टैप करें > @ सिंबल पर टैप करें या
ड्रॉपडाउन ऐरो (डेस्कटॉप) चुनें > 'डिलीट करें' पर टैप करें > 'यूज़रनेम डिलीट करें' या 'डिलीट करें' पर टैप करें।
यूज़रनेम के ज़रिए चैट शुरू करें
Signal खोलें > या
टैप करें > यूज़रनेम से ढूंढें सेक्शन में जाकर, यूज़रनेम एंट्री पर टैप करें और किसी भी व्यक्ति का सटीक यूज़रनेम टाइप करें > आपके सामने एक नई चैट स्क्रीन खुल जाएगी, जहां से मैसेज का अनुरोध भेजा जा सकता है।
- किसी को भी मैसेज का अनुरोध भेजने पर, वह आपका प्रोफ़ाइल नेम और प्रोफ़ाइल इमेज देख सकता है, लेकिन यूज़रनेम नहीं।
- यदि वे आपका फोन नंबर देख सकते हैं, तो अपनी फोन नंबर निजता सेटिंग्स जांचें।
|
आपने एक खास यूज़रनेम को एक मैसेज भेजा। उसे एक मैसेज का अनुरोध मिला। |
यूज़रनेम के ज़रिए मैसेज का अनुरोध पाना
- अगर किसी ने यूज़रनेम के ज़रिए आपसे संपर्क किया है और आपने उसका मैसेज का अनुरोध स्वीकार कर लिया है, तो चैट में आपके यूज़रनेम की जगह आपका प्रोफ़ाइल नेम दिखाई देगा। चैट में यह अलर्ट दिखाई देगा कि मैसेज का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।
- अगर आपने किसी से फ़ोन नंबर के ज़रिए चैटिंग की है और वह चैट अब भी आपके पास मौजूद हो, तो यूज़रनेम के ज़रिए भेजे गए मैसेज का अनुरोध स्वीकार करने के बाद, दोनों चैट आपस में मर्ज हो जाएंगी। चैट में एक सूचना वाला अलर्ट दिखाई देगा। ऐसा तब भी होगा, जब आपने "मुझे नंबर के ज़रिए कौन ढूंढ सकता है" को 'कोई नहीं' पर सेट किया हो।
- यदि वे आपका फोन नंबर देख सकते हैं, तो अपनी फोन नंबर निजता सेटिंग्स जांचें।
| उसने आपके मैसेज का अनुरोध स्वीकार किया। अब आपको उसके यूज़रनेम की जगह उसका प्रोफ़ाइल नेम और इमेज दिखेंगी। |
मेरे पास कितने यूज़रनेम हो सकते हैं?
आपके पास एक समय में एक ही यूज़रनेम हो सकता है। यूज़रनेम सिर्फ़ चैट शुरू करने के लिए होते हैं। जब मन करे, इसे बदला जा सकता है। बदलने के बाद, यह आपके अकाउंट से जुड़ा नहीं रहता। अगर कोई व्यक्ति आपके पुराने यूज़रनेम, QR कोड या लिंक के ज़रिए आपसे चैटिंग करने की कोशिश करेगा, तो वह आप तक नहीं पहुंच सकेगा।
क्या लोग मेरा यूज़रनेम देख सकते हैं?
- अगर आपने अपना पूरा यूज़रनेम या QR कोड शेयर किया है, तब वह व्यक्ति आपका यूज़रनेम देख सकता है।
- आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी में यूज़रनेम दिखाई नहीं देता।
- अगर आपने किसी और के यूज़रनेम के ज़रिए चैट शुरू की है, तो वह व्यक्ति आपका यूज़रनेम नहीं देख पाएगा। यह दोनों तरफ़ नहीं दिखता।
- अगर आपने किसी और के यूज़रनेम के ज़रिए चैट शरू की है, तो आपको उस व्यक्ति का यूज़रनेम तब तक दिखाई नहीं देगा जब तक कि वह आपके मैसेज का अनुरोध स्वीकार करकेआपके साथ अपना प्रोफ़ाइल नेम न शेयर करे। आपकी चैट में एक अलर्ट दिखाई देगा। फिर आपको उसका प्रोफ़ाइल नेम दिखाई देगा।
अगर मैं यूज़रनेम के ज़रिए चैट शुरू करूं, तो मुझे क्या दिखेगा?
- अगर आपने उस व्यक्ति के साथ पहले कभी फ़ोन नंबर के ज़रिए Signal पर चैट की है, तो दोनों चैट मर्ज हो जाएंगी। चैट में एक सूचना वाला अलर्ट दिखाई देगा।
- अगर आपने फ़ोन नंबर के ज़रिए चैट नहीं की है, तो आपको यूज़रनेम तब तक दिखाई देगा जब तक वह व्यक्ति आपके मैसेज का अनुरोध स्वीकार करने के बाद आपसे अपना प्रोफ़ाइल नेम शेयर नहीं करता। चैट में एक सूचना वाला अलर्ट दिखाई देगा।
जो व्यक्ति मुझसे यूज़रनेम के ज़रिए संपर्क करता है, उसे क्या दिखेगा?
- अगर आपने उस व्यक्ति के साथ फ़ोन नंबर के ज़रिए पहले कभी चैटिंग की है, तो दोनों चैट मर्ज हो जाएंगी। इससे, उसे पता चल जाएगा कि जिस व्यक्ति से यूज़रनेम के ज़रिए चैटिंग हो रही है, वह वही है जिससे उसने फ़ोन नंबर के ज़रिए चैटिंग की थी। चैट में एक सूचना वाला अलर्ट दिखाई देगा।
- अगर आपने मैसेज का अनुरोध स्वीकार कर लिया है, तो उसे आपका प्रोफ़ाइल नेम दिखने लगेगा। साथ ही, हो सकता है कि आपका फ़ोन नंबर भी दिखे। हालांकि, यह इस पर निर्भर करता है कि आपने फ़ोन नंबर शेयर करने की सेटिंग क्या सेट की है।
- अगर आपने मैसेज का अनुरोध स्वीकार नहीं किया है, तो उसे सिर्फ़ वही यूज़रनेम दिखेगा जिस पर उसने मैसेज भेजा है।
अगर कोई व्यक्ति मुझे यूज़रनेम के ज़रिए मैसेज करता है, तो मुझे क्या दिखेगा?
- अगर आपने उस व्यक्ति के साथ पहले कभी फ़ोन नंबर के ज़रिए Signal पर चैट की है, तो दोनों चैट मर्ज हो जाएंगी। चैट में एक सूचना वाला अलर्ट दिखाई देगा।
- अगर आपने उस व्यक्ति के साथ पहले कभी फ़ोन नंबर के ज़रिए चैटिंग नहीं की है, तो आपको उसका प्रोफ़ाइल नेम दिखेगा। हो सकता है कि आपको उसका फ़ोन नंबर भी दिखे। हालांकि, यह इस पर निर्भर करता है कि उसने अपना फ़ोन नंबर शेयर करने की सेटिंग क्या सेट की है।
अगर मैं किसी को फ़ोन नंबर और यूज़रनेम के ज़रिए मैसेज भेजूं, तो क्या होगा?
अगर आपने उस व्यक्ति के साथ पहले कभी फ़ोन नंबर के ज़रिए चैटिंग की है और फिर आपने यूज़रनेम के ज़रिए उसे मैसेज भेजा है, तो दोनों चैट मर्ज हो जाएंगी। चैट में एक सूचना वाला अलर्ट दिखाई देगा। उसे पता चल जाएगा कि यूज़रनेम और फ़ोन नंबर वाला व्यक्ति एक ही है। ऐसा तब भी होगा, जब उसने "मुझे फ़ोन नंबर से कौन ढूंढ सकता है" को 'कोई नहीं' पर सेट किया हो।
मैं Signal पर अपने दोस्त को कैसे ढूंढूं?
चैट शुरू करने के लिए आपको उसका पूरा यूज़रनेम और फ़ोन नंबर पता होना चाहिए। Signal पर यूज़रनेम खोजने की कोई डायरेक्टरी नहीं होती। अगर उसके पास कोई यूज़रनेम न हो और उसने "मुझे नंबर के ज़रिए कौन ढूंढ सकता है" को 'कोई नहीं' पर सेट किया हो, तो Signal पर आपको अपना दोस्त नहीं दिखेगा।
फ़ोन नंबर की गोपनीयता का मेरी ग्रुप चैट पर क्या असर पड़ता है?
Signal पर आपकी जिससे पहले से ही चैटिंग हो रही है उनमें से किसी को भी आपका यूज़रनेम नहीं दिखाया जाएगा, न तो 1-1 चैट में और न ही ग्रुप चैट में। Settings > प्राइवेसी > फ़ोन नंबर में की गई सेटिंग से यह तय होता है कि पहले से जिन लोगों के साथ आपकी बातचीत हो रही है वे कौन-सी जानकारी देख पाएंगे।
- अगर आपने "मेरा फ़ोन नंबर कौन देख सकता है" को 'कोई नहीं' पर सेट किया है, तो Signal में आपका फ़ोन नंबर सिर्फ़ वही लोग देख पाएंगे जिन्होंने इसे अपने फ़ोन कॉन्टैक्ट में सेव किया हो।
- अगर आपने "मेरा फ़ोन नंबर कौन देख सकता है" को 'सभी' पर सेट किया है, तो आपका नंबर उन सबको दिखाई देगा जो आपसे Signal पर चैट करते हैं।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मैंने सही व्यक्ति को ढूंढा है?
- Signal पर चैट करने वाले लोगों को वेरिफ़ाई करने के लिए आप सेफ़्टी नंबर का मिलान करें (संभव हो, तो आमने-सामने बैठकर) या किसी दूसरे चैनल के ज़रिए पुष्टि करें, जैसे कि DM या फ़ोन कॉल करके।
- Signal आपको बताएगा कि जिससे आपकी बात हो रही है, उसके साथ आपकी कोई कॉमन ग्रुप चैट है या नहीं। यह डिवाइस पर दिख जाता है। यह देखने के लिए कि कोई कॉमन ग्रुप है या नहीं,
- अपनी 1-1 चैट सेटिंग पर जाएं और नीचे की ओर स्क्रॉल करें।
- ग्रुप चैट में उनकी प्रोफ़ाइल पर टैप करें और उनके नाम के बगल में मौजूद साइड ऐरो पर टैप करें।
- ग्रुप चैट में अगर किन्हीं ग्रुप मेंबर के नाम एक जैसे हैं, तो Signal चैट के सबसे ऊपर में एक बैनर दिखेगा।
-
यह देखने के लिए कि नाम में कोई गड़बड़ी या टकराव तो नहीं है, ग्रुप चैट छोड़ें और दोबारा जॉइन करें।
-
क्या Signal सपोर्ट का कोई यूज़रनेम है?
- नहीं। Signal से संपर्क करने के लिए, यह फ़ॉर्म भरें: हमसे संपर्क करें
- Signal सपोर्ट कभी भी आप तक पहले नहीं पहुंचेगा। संपर्क करने पर ही हम जवाब देंगे।
- Signal या किसी Signal प्रतिनिधि से संपर्क केवल @signal.org ईमेल पते से होगा।