ये Huawei P20 Lite डिवाइस से जुड़ी कुछ खास सेटिंग हैं, जिनकी वजह से आपको नोटिफ़िकेशन मिलने में दिक्कत हो सकती है।
बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन
अगर Signal को पावर बकेट में डाला गया है या बैकग्राउंड में पावर की खपत सीमित कर दी गई है, तो हो सकता है कि नोटिफ़िकेशन ठीक से काम न करें।
- Android फ़ोन सेटिंग > बैटरी > पावर सेविंग मोड और अल्ट्रा पावर सेविंग मोड बंद होने चाहिए।
- Android फ़ोन सेटिंग > बैटरी > लॉन्च करें > Signal > बैकग्राउंड में चलने की सुविधा चालू होनी चाहिए।
नोटिफ़िकेशन और स्टेटस बार
इससे यह तय होगा कि नोटिफ़िकेशन स्टेटस बार में कैसे दिखेंगे, ऐप के आइकन बैज कैसे नज़र आएंगे, और स्क्रीन के ऊपर आने वाले फ़्लोटिंग बैनर कैसे दिखाई देंगे।
- Android फ़ोन सेटिंग > ऐप और नोटिफ़िकेशन > नोटिफ़िकेशन और स्टेटस बार > नोटिफ़िकेशन का तरीका > आइकन या नंबर चुना जाना चाहिए।
- Android फ़ोन सेटिंग > ऐप और नोटिफ़िकेशन > नोटिफ़िकेशन मैनेजमेंट > Signal > सभी विकल्प चालू होने चाहिए।
नोटिफ़िकेशन आने पर स्क्रीन चालू करना
अगर यह सेटिंग बंद है, तो नोटिफ़िकेशन आने पर आपके डिवाइस की स्क्रीन चालू नहीं होगी।
- Android फ़ोन सेटिंग > ऐप और नोटिफ़िकेशन > नोटिफ़िकेशन और स्टेटस बार > "नोटिफ़िकेशन आने पर स्क्रीन चालू करें" चालू होने चाहिए।