Signal के सभी मैसेज की तरह, ग्रुप वॉइस और ग्रुप वीडियो कॉल भी पूरी तरह गोपनीय होते हैं। पहली बार Signal पर कॉल करने या रिसीव करने पर, ऐप आपसे कैमरा और माइक्रोफ़ोन की अनुमति मांगता है।
कॉल लिंक के फ़ीचर
- Signal पर दूसरे लोगों को कॉल से जुड़ने के लिए कॉल लिंक बनाएं।
- कॉल लिंक बनाने वाले व्यक्ति और/या ऐडमिन के पास किसी व्यक्ति को कॉल में शामिल होने की अनुमति देने का अधिकार होता है।
- एक ही लिंक का इस्तेमाल कई कॉल के लिए किया जा सकता है।
- लिंक बनाने वाला व्यक्ति इसे कभी भी डिलीट कर सकता है।
- अगर 90 दिनों तक लिंक का इस्तेमाल नहीं किया, तो यह एक्सपायर हो जाता है।
कॉल लिंक बनाएं
- स्क्रीन के सबसे नीचे 'कॉल' टैब पर जाएं।
- 'कॉल लिंक बनाएं'
चुनें।
- वैकल्पिक: कॉल लिंक को कोई नाम दें।
- वैकल्पिक: ऐडमिन की मंज़ूरी ज़रूरी होने का विकल्प चुनें।
- कॉल लिंक शेयर करें।
- लिंक कॉपी करें।
- किसी मौजूदा चैट पर Signal के ज़रिए लिंक शेयर करें।
- 'हो गया' चुनें।
कॉल लिंक बनाने से जुड़ी अनुमतियां
- “ऐडमिन की मंज़ूरी ज़रूरी है" चुनने पर
- जब कोई व्यक्ति पहली बार कॉल में जुड़ता है, तो उसे "मंज़ूरी" लेनी होती है। इंतज़ार के दौरान, उसे ग्रुप कॉल से किसी और का ऑडियो या वीडियो नहीं मिलेगा और न ही कोई और उसका ऑडियो या वीडियो देख पाएगा।
- अगर कॉल बनाने वाला व्यक्ति कॉल में शामिल होने की किसी की रिक्वेस्ट दो बार 'खारिज' कर दे, तो उस कॉल के बाकी समय के लिए वह व्यक्ति “ब्लॉक” हो जाएगा।
- जिन लोगों को पहले इस कॉल या इसी कॉल लिंक से जुड़ी किसी अन्य कॉल में मंज़ूरी मिल चुकी है उन्हें अगली बार जुड़ने के लिए मंज़ूरी मांगने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। वे अपने-आप कॉल में शामिल हो जाएंगे, बशर्ते कि बाद में उन्हें कॉल से 'हटाया' न जाए।
- “ऐडमिन की मंज़ूरी ज़रूरी है" नहीं चुनने पर
- कोई भी व्यक्ति कॉल में जुड़ सकता है। कॉल के दौरान हटाया या ब्लॉक किया गया कोई भी व्यक्ति कॉल के दौरान दोबारा नहीं जुड़ पाएगा।
कॉल लिंक एडिट करना
- सिर्फ़ लिंक को बनाने वाला व्यक्ति इसे एडिट कर सकता है।
- स्क्रीन के सबसे नीचे 'कॉल' टैब पर जाएं।
- 'Signal कॉल' या कॉल के मौजूदा नाम पर टैप करें या उसे चुनें
- कॉल का नाम बदलने के लिए
- 'कॉल का नाम लिखें' या 'कॉल का नाम एडिट करें' पर टैप करें या उसे चुनें।
- टेक्स्ट एडिट करें।
- 'सेव करें' चुनें।
- मंज़ूरी बदलने के लिए
- 'सभी सदस्यों को मंज़ूरी दें' पर टैप करें या उसे चुनें।
- सेटिंग को 'चालू करें/बंद करें' में बदलें। यह अपने-आप लागू हो जाता है।
किसी कॉल लिंक से जुड़ना
-
Signal का नया वर्ज़न डाउनलोड करें और पक्का करें कि आप मैसेज भेज और पा सकते हों ('खुद के लिए नोट' में जाकर ऐसा करें)।
- Android 7.21.5 या उसके बाद का वर्ज़न
- iOS 7.34.0 या उसके बाद का वर्ज़न
- Desktop 7.30.0 या उसके बाद का वर्ज़न
- कॉल लिंक पर टैप करें।
- ब्राउज़र में कॉल लिंक खोलने पर Signal को पता नहीं चलता कि कोई किस कॉल में जुड़ने की कोशिश कर रहा है।
- अगर कॉल को बनाने वाले ने 'ऐडमिन की मंज़ूरी ज़रूरी है' सेटिंग चालू की हुई है, तो आपको तब तक इंतज़ार करना होगा, जब तक आपको जुड़ने की मंज़ूरी नहीं मिल जाती।
- इंतज़ार के दौरान, आपको कॉल में मौजूद किसी भी व्यक्ति का ऑडियो या वीडियो नहीं मिलेगा और न ही वह आपका ऑडियो या वीडियो देख पाएगा।
कॉल लिंक से जुड़ते समय क्या-क्या शेयर होता है
- आपका प्रोफ़ाइल नेम और प्रोफ़ाइल फ़ोटो कॉल में मौजूद सभी लोगों को दिखाई देंगे, इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो बाद में कॉल से जुड़ते हैं।
- अगर आपने "मेरा फ़ोन नंबर कौन देख सकता है" को 'सभी' पर सेट किया हुआ है, तो उन्हें आपका फ़ोन नंबर भी दिखेगा।
कॉल में हिस्सा लेने वाले किसी व्यक्ति को हटाना या ब्लॉक करना
- सिर्फ़ लिंक को बनाने वाला व्यक्ति, कॉल में हिस्सा लेने वाले लोगों को हटा या ब्लॉक कर सकता है
- लिंक को बनाने वाले व्यक्ति का कॉल में होना ज़रूरी है
- कॉल लिंक बनाने वाला व्यक्ति किसी को भी कॉल से हटा सकता है। हालांकि, हटाया गया व्यक्ति बाद में फिर से कॉल में शामिल हो सकता है।
- कॉल से जुड़े कंट्रोल देखने के लिए स्क्रीन पर टैप करें।
- कॉल से जुड़े कंट्रोल देखने के लिए ऊपर स्वाइप करें
- आपको जिस व्यक्ति को कॉल से हटाना है उसकी बगल में बने - बटन पर टैप करें
- 'हटाएं' पर टैप करें
- जिसने कॉल लिंक बनाया है, वह किसी भी व्यक्ति को कॉल से ब्लॉक कर सकता है। ब्लॉक होने पर, कॉल खत्म होने तक वह व्यक्ति दोबारा नहीं जुड़ सकता।
- कॉल से जुड़े कंट्रोल देखने के लिए स्क्रीन पर टैप करें।
- कॉल से जुड़े कंट्रोल देखने के लिए ऊपर स्वाइप करें।
- आपको जिस व्यक्ति को कॉल से ब्लॉक करना है उसकी बगल में बने - बटन पर टैप करें।
- कॉल स्क्रीन पर 'ब्लॉक करें' पर टैप करें।
कॉल लिंक डिलीट करना
- 'कॉल' टैब पर जाएं।
- Signal कॉल चुनें।
- 'कॉल लिंक डिलीट करें' चुनें।
- डिलीट करने की पुष्टि करें।
- डिलीट किए जाने के बाद, कोई भी व्यक्ति कॉल में नहीं जुड़ सकता।
- ध्यान दें: मौजूदा कॉल चलती रहेगी, लेकिन कोई और उससे नहीं जुड़ सकेगा।