चैट फ़ोल्डर की मदद से अपनी चैट के थ्रेड को अलग-अलग फ़ोल्डर में रखने की सुविधा मिलती है। बस उन्हें अलग-अलग फ़ोल्डर में रखें और चैट लिस्ट में टैब बदलकर तुरंत स्विच करें। यह विकल्प आपको अपनी चैट अलग-अलग बांटने की सुविधा देता है। उदाहरण के तौर पर, ऑफ़िस वाली चैट का फ़ोल्डर, दोस्तों के साथ चैट का फ़ोल्डर या अनरीड मैसेज का फ़ोल्डर।
डिफ़ॉल्ट फ़ोल्डर
'सभी चैट' एक डिफ़ॉल्ट फ़ोल्डर है, जो हमेशा मौजूद रहेगा। इसे न तो डिलीट किया जा सकता है और न ही इसका नाम बदला जा सकता है। इस फ़ोल्डर में मौजूद चैट को बदला नहीं जा सकता।
कस्टम फ़ोल्डर
आपके पास अपने फ़ोल्ड बनाने का विकल्प मौजूद होता है। उनमें 1:1 चैट या ग्रुप का कोई भी कॉम्बिनेशन रखा जा सकता है। कस्टम फ़ोल्डर को मनचाहे तरीके से एडिट, म्यूट, 'पढ़ा हुआ' के तौर पर मार्क, डिलीट, और रीऑर्डर किया जा सकता है।
- चैट लिस्ट पर जाएं।
- चैट पर टैप और होल्ड करें।
- 'फ़ोल्डर में जोड़ें' पर टैप करें।
- कोई नया फ़ोल्डर बनाकर उसका नाम रखें या फिर कोई मौजूदा फ़ोल्डर चुनें।
फ़ोल्डर में चैट शामिल करना या हटाना
यह आपको तय करना होता है कि किसी चैट को फ़ोल्डर में रखना है या उसे पूरी तरह बाहर रखना है। जिन चैट को आपने बाहर रखने का फ़ैसला किया है उन्हें फ़ोल्डर में शामिल नहीं किया जाएगा, भले ही वह किसी खास चैट टाइप से मेल खा रही हों।
- चैट लिस्ट पर जाएं।
- किसी फ़ोल्डर पर टैप और होल्ड करें
- 'फ़ोल्डर एडिट करें' पर टैप करें
- आपके पास किसी चैट को फ़ोल्डर में या फिर बाहर रखने का विकल्प होता है
- चैट शामिल करने के लिए 'चैट जोड़ें' पर टैप करें
- चैट को फ़ोल्डर से बाहर रखने के लिए 'चैट शामिल न करें' पर टैप करें
फ़ोल्डर का क्रम बदलना
डिफ़ॉल्ट और यूज़र के बनाए फ़ोल्डर के क्रम बदल बदले जा सकते हैं।
- चैट लिस्ट पर जाएं।
- 'सभी चैट' फ़ोल्डर पर टैप और होल्ड करें।
- फ़ोल्डर सेटिंग पर टैप करें
- फ़ोल्डर के क्रम बदलने के लिए, दो लाइन वाले मेन्यू बटन का इस्तेमाल करें।
सुझाए गए फ़ोल्डर
सुझाए गए फ़ोल्डर, खास मानदंड पूरा करने वाली चैट से बनते हैं। ये फ़ोल्डर समय-समय पर बदलते रहते हैं। ये फ़ोल्डर पहले 'सुझाए गए फ़ोल्डर' के अंदर दिखाई देंगे। सुझाया गया कोई भी फ़ोल्डर जोड़े जाने के बाद, उसे सामान्य फ़ोल्डर माना जाएगा। डिलीट किए जाने पर, सुझाया गया फ़ोल्डर फिर से सुझाव के तौर पर दिखेगा। इसी तरह, ज़्यादा बदलाव होने के बाद यह फिर से सुझाव के तौर पर दिखने लगेगा।