'अनरीड' वाला फ़िल्टर सेट करने पर, आपको अपनी चैट लिस्ट में वही मैसेज दिखेंगे, जिन्हें आपने अब तक खोला नहीं है या फिर जिन्हें आपने 'अनरीड' के तौर पर मार्क किया है। इससे अपने नोटिफ़िकेशन को जल्दी से हटाने और इंतज़ार करने वाले दोस्तों को जवाब देने में आसानी होगी।
Android या iOS पर:
- फ़िल्टर चालू करने के लिए, चैट लिस्ट को नीचे की ओर खींचें। फ़िल्टर चालू होने पर, स्क्रीन के सबसे ऊपर 'अनरीड के हिसाब से फ़िल्टर किया गया' दिखेगा।
- फ़िल्टर हटाने के लिए, चैट लिस्ट को फिर से नीचे की ओर खींचें या 'फ़िल्टर हटाएं' बटन पर टैप करें।
डेस्कटॉप पर:
- सर्च बार की बगल में, 'अनरीड के हिसाब से फ़िल्टर करें' बटन पर क्लिक करें। फ़िल्टर चालू होने पर, आपकी चैट लिस्ट के ऊपर 'अनरीड के हिसाब से फ़िल्टर किया गया' दिखेगा।
- फ़िल्टर हटाने के लिए, बटन पर फिर से क्लिक करें या 'फ़िल्टर हटाएं' बटन पर क्लिक करें।