Signal सिक्योर बैकअप क्या है?
Signal सिक्योर बैकअप आपकी चैट सुरक्षित ढंग से रीस्टोर करने में मदद करता है, अगर आपका फ़ोन खराब हो जाए या खो जाए (जैसे फ़ोन पानी में गिर जाए), तो इन्हें इस्तेमाल करके अपनी चैट रीस्टोर की जा सकती है। विकल्प के तौर पर उपलब्ध इस फ़ीचर को चालू रखने पर आपका डिवाइस अपने-आप ही आपके पिछले मैसेज का बैकअप ले लेगा, ताकि नया फ़ोन लेने पर या Signal को फिर से इंस्टॉल करने पर आपका ज़रूरी डेटा सुरक्षित रहे।
आपका सिक्योर बैकअप आर्काइव, एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड रहता है और क्रिप्टोग्राफ़िक रूप से सुरक्षित 64-कैरेक्टर वाली 'रिकवरी की' इसकी रक्षा करती है। Signal सेवा आपसे कभी भी इस 'रिकवरी की' की मांग नहीं करती। आपकी 'रिकवरी की' के बिना, कोई भी (चाहे Signal ही क्यों न हो) आपके सिक्योर बैकअप आर्काइव में किसी भी डेटा को पढ़ने, डिक्रिप्ट करने या रीस्टोर करने का काम नहीं कर सकता है।
मेरे सिक्योर बैकअप आर्काइव में क्या-क्या रहता है?
इस फ़ीचर को चालू रखने पर आपके सिक्योर बैकअप आर्काइव में आपके सभी टेक्स्ट मैसेज और पिछले 45 दिनों का मीडिया सेव रहता है — जैसे कि फ़ाइलें, फ़ोटो, और अटैचमेंट।
एक मामूली मासिक शुल्क देकर, आपको 100 गीगाबाइट तक का मीडिया स्टोर करने का विकल्प मिलता है।
कितना पैसा लगता है?
लगभग ₹175 प्रति माह
गायब होने वाले मैसेज का क्या होता है?
सिर्फ़ एक बार देखे जा सकने वाले मैसेज या ऐसे मैसेज जो अगले 24 घंटे में गायब होने वाले हैं, उन्हें बैकअप में शामिल नहीं किया जाएगा।
मैं सिक्योर बैकअप कैसे चालू करूं?
- अपने फ़ोन में Signal सेटिंग
> बैकअप पर जाएं।
- 'सेटअप' पर टैप करें > 'बैकअप चालू करें' पर टैप करें > 'अगला' पर टैप करें > अपनी 'रिकवरी की' को कहीं सुरक्षित जगह पर सहेजें और 'अगला' पर टैप करें।
- अपनी 'रिकवरी की' की पुष्टि करें और 'अगला' पर टैप करें > 'जारी रखें' पर टैप करें > मुफ़्त या पेड बैकअप प्लान में से किसी एक को चुनें > 'ठीक है' पर टैप करें।
क्या सिक्योर बैकअप लेना यूज़र की मर्ज़ी पर निर्भर है?
हां। इस फ़ीचर को चुनना या न चुनना आपके ऊपर है।
मैं सिक्योर बैकअप को कैसे बंद करूं?
- Signal खोलें और यहां जाएं: Signal सेटिंग > बैकअप > 'बंद करें और बैकअप डिलीट करें' पर टैप करें > 'बंद करें और डिलीट करें' चुनें।
मैसेज रिकवर करने का तरीका क्या है?
Android:
- रजिस्ट्रेशन करते समय 'अकाउंट ट्रांसफ़र या रीस्टोर करें' स्क्रीन पर, 'Signal बैकअप से' चुनें।
- 'बैअकप रीस्टोर करें' पर टैप करें।
iOS:
- Signal खोलें और Signal सेटिंग > बैकअप पर जाएं।
- 'अकाउंट ट्रांसफ़र या रीस्टोर करें' स्क्रीन पर, 'Signal बैकअप रीस्टोर करें' चुनें।
अपनी 'रिकवरी की' डालें और 'अगला' पर टैप करें। - 'बैअकप रीस्टोर करें' पर टैप करें।
बैकअप कैसे कैंसिल करें?
Android:
- Google Play Store ऐप खोलें।
- अपने प्रोफ़ाइल आइकन (ऊपर दाईं ओर) पर टैप करें।
- पेमेंट और सब्सक्रिप्शन > सब्सक्रिप्शन पर टैप करें।
- Signal सिक्योर बैकअप पर टैप करें।
- सब्सक्रिप्शन कैंसिल करें पर टैप करें।
- कन्फ़र्म करने के लिए निर्देशों का पालन करें।
iOS:
- अपने iPhone पर सेटिंग खोलें।
- सबसे ऊपर अपने नाम (Apple ID) पर टैप करें।
- सब्सक्रिप्शन पर टैप करें।
- Signal सिक्योर बैकअप पर टैप करें।
- सब्सक्रिप्शन कैंसिल करें पर टैप करें।
- कैंसिल करने के लिए कन्फ़र्म करें।
अगर मेरी 'रिकवरी की' खो जाए तो क्या होगा? इसके बिना मेरे सिक्योर बैकअप आर्काइव को रीस्टोर करने में Signal मेरी मदद क्यों नहीं कर सकता?
आपकी 'रिकवरी की' हमेशा आपके पास रहती है। यह आपके डिवाइस से बाहर कहीं शेयर नहीं होती है और यहां तक कि यह Signal के सर्वर से भी शेयर नहीं की जाती है।
आपका सिक्योर बैकअप आर्काइव एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड रहता है, इसलिए इसमें क्या कुछ सेव किया गया है यह पता लगाने का आपकी 'रिकवरी की' के अलावा कोई दूसरा तरीका नहीं है।
क्या अपना बैकअप डिलीट करना मुमकिन है?
हां। अगर आप अपनी Signal सेटिंग में जाकर सिक्योर बैकअप को बंद कर दें, तो आपका सिक्योर बैकअप आर्काइव अपने-आप ही डिलीट हो जाएगा।
क्या अलग-अलग बैकअप को मिला देना (मर्ज करना) मुमकिन है?
फ़िलहाल, बैकअप आपस में मिलाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।