अपनी Signal 'रिकवरी की' को Google Password Manager में क्यों सेव करें?
अपने एनक्रिप्टेड चैट बैकअप को रीस्टोर करने का इकलौता तरीका आपकी Signal 'रिकवरी की' है। अगर यह 'की' खो जाती है, तो Signal भी इसे रिकवर नहीं कर सकता। 'रिकवरी की' बहुत लंबी होने की वजह से इसे याद रखना मुश्किल होता है, इसलिए इसे कहीं सुरक्षित संभाल लेना बेहतर है। ऑन-डिवाइस एनक्रिप्शन चालू रहने पर, Google Password Manager इसे एक ऐसी 'की' से लॉक कर देता है जो सिर्फ़ आपके पास रहती है, इसलिए इसे कोई और नहीं जान सकता।
अकाउंट आइडेंटिफ़ायर और Signal 'रिकवरी की' क्या हैं?
अकाउंट आइडेंटिफ़ायर आपका 'Signal Login' होता है। 'रिकवरी की' 64 कैरेक्टर की एक 'की' है। यह आपके बैकअप को रीस्टोर करने के लिए आपके डिवाइस पर जनरेट होती है। यह 'की' आपको बनानी होती है। Signal को इसकी जानकारी नहीं होती। इसके बिना कोई भी आपके बैकअप को रीस्टोर नहीं कर सकता, Signal भी नहीं।
मैं इसे किस तरह सेटअप करूं?
- ऑन-डिवाइस एनक्रिप्शन चालू करें। passwords.google.com पर जाएं > सेटिंग > ऑन-डिवाइस एनक्रिप्शन > सेटअप करें।
- Chrome में यहां जाएं: सेटिंग > ऑटोफ़िल और पासवर्ड > Google Password Manager > सेटिंग > ऑन-डिवाइस एनक्रिप्शन।
- अपनी Signal 'की' प्राप्त करें। Signal में सेटिंग > बैकअप > सेटअप > 'बैकअप चालू करें' पर जाएं, फिर 'की' को नोट कर लें और कन्फ़र्म करें।
- 'की' और आइडेंटिफ़ायर को Google Password Manager में सेव कर लें। अगर आप चाहें, तो ऑफ़लाइन भी संभालकर रख लें।
क्या इससे मेरे Signal मैसेज सुरक्षित रहेंगे?
नहीं। यह केवल सेव की गई 'की' और आइडेंटिफ़ायर को सुरक्षित रखता है। आपके मैसेज Signal के अपने एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन की मदद से सुरक्षित रहते हैं।
अगर एक्सेस न हो पाए तो क्या होगा?
किसी दूसरे साइन-इन डिवाइस या अपनी ऑफ़लाइन कॉपी का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास दोनों में से कोई भी नहीं है, तो Signal आपका बैकअप रिकवर नहीं कर सकता। हालांकि, आप अपनी पुरानी चैट के बिना भी Signal का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब भी किसी मदद की ज़रूरत है?
ऑन-डिवाइस एनक्रिप्शन के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया Google का FAQ पेज देखें।