Signal की सपोर्ट टीम कभी भी खुद आपसे संपर्क नहीं करती। संपर्क करने पर ही हम जवाब देते हैं।
Signal की सपोर्ट टीम से संपर्क करने के लिए, आपके पास दो विकल्प मौजूद हैं:
- ऐप खोलने के बाद उसके अंदर से ही लिखें। Signal सेटिंग (प्रोफ़ाइल) > हेल्प सेंटर > 'हमसे संपर्क करें' पर जाएं।
- इसके बदले अगर चाहें, तो इस फ़ॉर्म को भरें: हमसे संपर्क करें।
अगर Signal या Signal के किसी प्रतिनिधि को आपसे संपर्क करना होगा, तो आपको @signal.org पते से ईमेल आएगा। Signal आपसे कभी भी ऐप में संपर्क नहीं करेगा।
अगर आपसे Signal ऐप में कोई संपर्क करता है और खुद को Signal का चैटबॉट, सिक्योरिटी या सपोर्ट टीम का सदस्य या फिर Signal का प्रतिनिधि बताता है, तो समझ लीजिए यह कोई स्कैम है। ऐसे में तुरंत 'रिपोर्ट करें' विकल्प में जाएं और 'रिपोर्ट और ब्लॉक करें' चुनें।