हमारे लिए डोनर की प्राइवेसी बेहद ज़रूरी है। हम डोनर का नाम या निजी जानकारी, किसी भी तीसरी पार्टी को न तो बेचते हैं, न शेयर करते हैं, और न ही इससे जुड़ा कोई भी लेन-देन करते हैं। डोनर की जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ़ डोनेशन पूरा करने, डोनेशन की रसीद देने, और टैक्स-फ़्री संस्था के तौर पर अपनी कानूनी ज़िम्मेदारियां निभाने के लिए किया जाता है। हमने पेमेंट प्रोसेस करने वाली कुछ भरोसेमंद थर्ड पार्टी के साथ करार किया है, ताकि हम ऑनलाइन डोनेशन भी स्वीकार कर सकें। Signal Technology Foundation को डोनेट करने पर, पेमेंट से जुड़ा आपका डेटा पेमेंट प्रोसेस करने वाली कंपनी को भेज दिया जाता है। ये थर्ड पार्टी सेवा प्रदाता, अपनी गोपनीयता नीतियों के मुताबिक आपकी जानकारी को सुरक्षित रखने को बाध्य होती हैं। इन कंपनियों की गोपनीयता से जुड़ी नीतियों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए उनकी गोपनीयता नीति पढ़ें।
यह नीति Signal Messenger ऐप के इस्तेमाल पर लागू नहीं होती।Signal Messenger ऐप की गोपनीयता से जुड़ी जानकारी के लिए Signal Messenger की गोपनीयता नीति देखें।