नोटिफ़िकेशन प्रोफ़ाइल की मदद से, Signal डेस्कटॉप और Android पर अपने नोटिफ़िकेशन पाने का तरीका, समय और भेजने वालों को कंट्रोल करना आसान है। हर समय एक ही नोटिफ़िकेशन सेटिंग रखने के बजाय, अपने दिन के अलग-अलग हिस्सों के हिसाब से कई प्रोफ़ाइलें बनाई जा सकती हैं। उदाहरण के लिए, 'ऑफ़िस' प्रोफ़ाइल, 'नींद' की प्रोफ़ाइल या अपनी दिनचर्या या ज़रूरत के हिसाब से कोई अन्य प्रोफ़ाइल।
मुझे यह सेटिंग कहां मिलेगी?
सेटिंग > नोटिफ़िकेशन पर जाएं, फिर 'नोटिफ़िकेशन प्रोफ़ाइल' सेक्शन में जाएं। इसमें जाकर अपने मौजूदा प्रोफ़ाइल देखें और उनमें बदलाव करें या नई प्रोफ़ाइल बनाएं।
मैं नई प्रोफ़ाइल किस तरह बनाऊं?
प्रोफ़ाइल सेटअप करते समय, यह करें:
- चुनें कि जब वह प्रोफ़ाइल चालू हो, तो कौन-से लोग या ग्रुप आपको नोटिफ़िकेशन भेज सकते हैं।
- उस प्रोफ़ाइल में आपकी दूसरी सेटिंग चाहे जो भी हों, कॉल की अनुमति हमेशा दें।
- उस प्रोफ़ाइल में आपकी दूसरी सेटिंग चाहे जो भी हों, मेंशन की अनुमति हमेशा दें।
- आप चाहें तो एक शेड्यूल (नीचे देखें) जोड़ें, ताकि प्रोफ़ाइल अपने-आप चालू और बंद हो जाए।
क्या प्रोफ़ाइल को मैन्युअल तरीके से चालू किया जा सकता है या फिर इसके लिए शेड्यूल की ज़रूरत होती है?
दोनों ही विकल्प उपलब्ध हैं। आप जब चाहें मैन्युअल तरीके से किसी प्रोफ़ाइल को चालू या बंद करें, या ऐसा शेड्यूल सेट करें जिससे वह ऑटोमैटिक ही चालू हो जाए। उदाहरण के लिए, सिर्फ़ वीकेंड में, सिर्फ़ हफ़्ते के काम वाले दिनों में, हर दिन एक तय समय पर। शेड्यूल करना आपकी मर्ज़ी है। प्रोफ़ाइल को ऐसा भी रखा जा सकता है कि आप उसे अपनी ज़रूरत के अनुसार खुद चालू या बंद कर सकें।
कैसे पता करें कि कोई प्रोफ़ाइल अभी ऐक्टिव है या नहीं?
नोटिफ़िकेशन प्रोफ़ाइल चालू होने पर, यह आपकी चैट लिस्ट में सबसे ऊपर एक पर्पल आइकन के साथ दिखाई देगी। साथ ही, इसमें क्विक-एक्सेस सेटिंग भी होती है, ताकि आप सेटिंग मेन्यू में जाए बिना ही इसे देख सकें या एडजस्ट कर सकें।
क्या मेरी नोटिफ़िकेशन प्रोफ़ाइलें मेरे सभी डिवाइसों पर सिंक हो जाएंगी?
यह आप पर निर्भर है। इसे सेटअप करते समय, यह चुनना आपकी मर्ज़ी है कि आपको नोटिफ़िकेशन प्रोफ़ाइलें अपने सभी डिवाइसों पर सिंक करनी हैं या नहीं। अगर आपने इसे चालू किया, तो किसी एक डिवाइस पर प्रोफ़ाइल चालू या बंद करने से वह आपके दूसरे डिवाइस पर भी चालू या बंद हो जाएगी। इसे बंद ही रखने पर, हर डिवाइस अपनी प्रोफ़ाइल को स्वतंत्र रूप से मैनेज करेगा।
क्या यह iOS पर भी उपलब्ध है?
फ़िलहाल iOS पर नोटिफ़िकेशन प्रोफ़ाइल सुविधा उपलब्ध नहीं है।