Signal पूरी तरह मुफ़्त है। इसमें आपको न तो विज्ञापन दिखाई देंगे, न ही कोई एफ़िलिएट मार्केटिंग। साथ ही, इसमें आपकी ऐक्टिविटी भी ट्रैक नहीं की जाती। Signal एक गैर-लाभकारी संस्था है। यह सिर्फ़ आप जैसे लोगों के सहयोग से चल रहा है। आप चाहें, तो हमें सहयोग या डोनेट करें। हम आपके सहयोग की सराहना करते हैं।
Signal का इस्तेमाल शुरू करने के लिए, आपके मोबाइल पर एक SMS या कॉल आना ज़रूरी है, ताकि रजिस्ट्रेशन पूरा हो सके। Signal को चलाने के लिए आपके फ़ोन में मोबाइल डेटा या वाई-फ़ाई कनेक्शन होना ज़रूरी है। Signal इन सुविधाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लेता, लेकिन आपका मोबाइल ऑपरेटर इसके लिए शुल्क ले सकता है।