अकाउंट
SMS वेरिफ़िकेशन कोड, 'रिकवरी की', पासवर्ड या पेमेंट से जुड़ी जानकारी किसी को न दें।
- क्या आपको लगता है कि आपका अकाउंट ऐक्टिव नहीं है?
- खुद के लिए नोट वाली चैट में मैसेज भेजें। अगर आपको कम से कम एक सही का निशान नज़र आए, तो समझें कि Signal आपके लिए ठीक काम कर रहा है।
- अगर आपका अकाउंट ऐक्टिव नहीं होगा, तो आपको अपनी चैट लिस्ट में सबसे ऊपर एक पीला बैनर दिखेगा। इसमें आपसे दोबारा रजिस्टर करने या अपना डिवाइस को लिंक करने के लिए कहा जाएगा।
- अगर आपका अकाउंट ऐक्टिव नहीं होगा, तो आपके लिए यह संभव नहीं होगा कि आप फ़ोन नंबर बदलें या अकाउंट डिलीट करें।
- क्या आपको शक है कि आपका अकाउंट किसी अनजान डिवाइस के कनेक्ट हो गया है?
- लिंक किए गए डिवाइसों की सूची देखने के लिए अपने फ़ोन पर Signal खोलें।
- अगर इनमें से कोई डिवाइस आपको अनजान लग रहा है, तो ऐसे हर डिवाइस को एक-एक करके हटाएं।
- संदेह होने पर, सूची में मौजूद हर डिवाइस हटा दें।
- क्या आपको इस बात की चिंता है कि Signal पर आपको कौन देख सकता है या मैसेज भेज सकता है?
- फ़ोन नंबर प्राइवेसी सेटिंग को मैनेज करके अपनी प्राइवेसी सेटिंग में ज़रूरी बदलाव करें, ताकि आपको यह पता रहे कि कौन आपको देख पाएगा।
- याद रहे: अगर आपने अपना कोई यूज़रनेम सेट किया है, तो लोग आपसे यूज़रनेम के ज़रिए भी संपर्क कर सकते हैं।
- ऐसे लोग जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं हैं या जिनके साथ आपने अपनी प्रोफ़ाइल शेयर नहीं की है, उनके लिए मैसेज डिलीवर होने की सूचना बंद करने के लिए, अपनी प्राइवेसी सेटिंग बदलें। आपको अब भी उनके भेजे गए मैसेज मिलते रहेंगे। हालांकि, अगर आपने उनके मैसेज का अनुरोध स्वीकार करके उनके साथ अपनी प्रोफ़ाइल शेयर नहीं की है, उन्हें यह पता नहीं चलेगा कि आपको मैसेज मिल गया है। अपने फ़ोन पर Signal ऐप खोलकर यहां जाएं: सेटिंग (प्रोफ़ाइल आइकन), प्राइवेसी, ऐडवांस्ड, एनक्रिप्टेड सेंडर के “कोई भी भेज सकता है" विकल्प को बंद करें।
- नंबर, यूज़रनेम या ग्रुप ब्लॉक करें।
- ध्यान दें: अगर आपने किसी को ब्लॉक किया, लेकिन उसने ब्लॉक होने से पहले आपका नंबर देख लिया था, तो वह Signal पर मैसेज भले न भेज पाए, लेकिन वह आपका नंबर देख सकता है। उस कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने से पहले अपने फ़ोन नंबर की प्राइवेसी सेटिंग अपडेट करें। इससे समस्या दूर हो जाएगी। इसके बाद आप चाहें, तो उस सेटिंग को दोबारा बदला जा सकता है।
- क्या आप अपने अकाउंट का ऐक्सेस खोने को लेकर परेशान हैं?
- वह फ़ोन नंबर हमेशा अपने पास रखें जिसका इस्तेमाल करके आपने Signal सेट अप किया था।
- Signal को हमेशा अप-टू-डेट रखें।
- SMS, पिन या 'रिकवरी की' सहित कोई भी कोड कभी किसी को न बताएं।
-
रजिस्ट्रेशन लॉक के साथ ही दो स्टेप वाला वेरिफ़िकेशन चालू करने के लिए, अपनी सुरक्षा सेटिंग में बदलाव करें।
कॉन्टैक्ट और प्रोफ़ाइल नेम
Signal प्रोफ़ाइल नेम या पहचान की पुष्टि नहीं करता है।
- यह पक्का करने के लिए कि आपकी चैट आपके फ़ोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव किसी व्यक्ति से ही हो रही है, सेव किए गए कॉन्टैक्ट आइकन को देखें।
- इसे देखने के लिए आपको कॉन्टैक्ट से जुड़ी अनुमति चालू करनी होगी और आपके कॉन्टैक्ट की प्राइवेसी सेटिंग ऐसी होनी चाहिए कि फ़ोन नंबर से खोजे जाने का विकल्प चालू हो।
- इसे देखने के लिए आपको कॉन्टैक्ट से जुड़ी अनुमति चालू करनी होगी और आपके कॉन्टैक्ट की प्राइवेसी सेटिंग ऐसी होनी चाहिए कि फ़ोन नंबर से खोजे जाने का विकल्प चालू हो।
- जाने-पहचाने या भरोसेमंद कॉन्टैक्ट के लिए निकनेम सेट करें।
- जिन लोगों से आपकी चैट होती है, उन्हें अपनी पसंद का नाम दें। यह नाम सिर्फ़ आपको ही दिखाई देगा। हालांकि, आपको प्रोफ़ाइल नेम वाले बदलाव अब भी दिखेंगे।
- जिन लोगों से आपकी चैट होती है, उन्हें अपनी पसंद का नाम दें। यह नाम सिर्फ़ आपको ही दिखाई देगा। हालांकि, आपको प्रोफ़ाइल नेम वाले बदलाव अब भी दिखेंगे।
- प्रोफ़ाइल नेम वाले बदलावों पर हमेशा गौर करें।
-
किसी की पहचान को वेरिफ़ाई करने के लिए, किसी दूसरे चैनल का इस्तेमाल करें।
-
किसी की पहचान को वेरिफ़ाई करने के लिए, किसी दूसरे चैनल का इस्तेमाल करें।
- ग्रुप चैट में दिखने वाले बैनर पर ध्यान दें। इनसे पता चल जाता है कि ग्रुप में एक जैसे नाम वाले कई सदस्य मौजूद हैं।
- किसी कॉन्टैक्ट की इन्फ़ो शीट देखकर जानें कि क्या आपका कोई कॉमन ग्रुप है।
- कॉन्टैक्ट की प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें और फिर उनके नाम के आगे बने तीर पर टैप करें।
- कॉन्टैक्ट की प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें और फिर उनके नाम के आगे बने तीर पर टैप करें।
- गैरज़रूरी कॉन्टैक्ट हटाएं।
- कॉन्टैक्ट हटाएं, ताकि वे आपकी Signal कॉन्टैक्ट लिस्ट में न दिखें।
- ऐसे कॉन्टैक्ट के साथ हुई मौजूदा चैट डिलीट करें। नोट: ऐसा करने से उनके डिवाइस में मौजूद आपकी पुरानी चैट डिलीट नहीं होती है।
-
कॉन्टैक्ट ब्लॉक करें।
मैसेज भेजना
ऐप में Signal आपसे कभी संपर्क नहीं करता है। Signal ऐप में न तो कोई सुरक्षा बॉट होता है और न ही कस्टमर सर्विस बॉट।
- अपडेट और ताज़ा जानकारी के लिए Signal पर ‘नया क्या है’ वाली चैट पर नज़र बनाए रखें।
- यह सिर्फ़ Android और डेस्कटॉप पर उपलब्ध है।
- इस चैट में आपके पास जवाब देने की सुविधा नहीं है। हमसे संपर्क करने के लिए यहां यह पेज देखें।
- नई बातचीत शुरू करने के लिए मिला मैसेज का अनुरोध स्वीकार करते समय सोच-समझकर फ़ैसला लें।
- अपने मैसेज के ऊपर दिखाई देने वाले सुरक्षा सुझावों को ध्यान से पढ़ें।
- अपने मैसेज के ऊपर दिखाई देने वाले सुरक्षा सुझावों को ध्यान से पढ़ें।
- ऊपर दिए गए कॉन्टैक्ट और प्रोफ़ाइल नेम गाइडेंस को ध्यान से पढ़ें।
- Signal किसी की पहचान को वेरिफ़ाई नहीं करता है।
- ऐप में Signal आपसे कभी संपर्क नहीं करता है।
- मौजूदा चैट के लिए सेफ़्टी नंबर बदलने के अलर्ट पर खास ध्यान दें।
- आपके पास किसी कॉन्टैक्ट को अपने लिए वेरिफ़ाई किया हुआ कॉन्टैक्ट के रूप में मार्क करने का विकल्प होता है। यह काम आप खुद जाकर QR कोड स्कैन करने के बाद ही करें।
- आपके पास किसी कॉन्टैक्ट को अपने लिए वेरिफ़ाई किया हुआ कॉन्टैक्ट के रूप में मार्क करने का विकल्प होता है। यह काम आप खुद जाकर QR कोड स्कैन करने के बाद ही करें।
- स्पैम की रिपोर्ट करें।
- मैसेज का अनुरोध खोलकर स्पैम की रिपोर्ट करें और ब्लॉक करें।
-
चैट सेटिंग में जाकर स्पैम की रिपोर्ट करें।
-
चैट ब्लॉक करें।
- मैसेज के शुरुआती अनुरोध में जाकर स्पैम की रिपोर्ट करें और ब्लॉक करें।
- चैट सेटिंग में जाकर ब्लॉक करें।
- Signal में सेटिंग > प्राइवेसी > ब्लॉक किए गए यूज़र वाली ब्लॉक लिस्ट में जाकर ब्लॉक करें।
-
मैसेज गायब होने की सुविधा चालू करें।
- चैट सेटिंग में जाकर इसे मैनेज करें।
- Signal में हर उस चैट पर यह सुविधा लागू होगी जो आपने शुरू की है। इसे मैनेज करने के लिए सेटिंग > प्राइवेसी > ऐडवांस > मैसेज गायब होने की सुविधा में जाएं।
-
सिर्फ़ एक बार देखा जा सकने वाला मीडिया भेजें।
अच्छी आदतें
- यह पक्का कर लें कि Signal का सबसे नया वर्ज़न इस्तेमाल किया जा रहा है।
- अपने फ़ोन और कंप्यूटर OS में सबसे नया वर्ज़न अपडेट करके रखें।
- थोड़ा ठहरकर सोचें।
- अगर कोई कहे कि आपको कोई काम इसी वक्त करना है, तो उस पर संदेह करें।
- स्क्रीन पर दिखने वाले निर्देशों और सुरक्षा से जुड़े सुझावों को ध्यान से पढ़ें।
- याद रखें, Signal कभी भी आपसे चैट या कॉल के ज़रिए कोड, पिन, 'की' या पेमेंट की जानकारी देने के लिए नहीं कहेगा।
- स्पेलिंग की गलतियों पर गौर करें।
- खराब व्याकरण और स्पेलिंग, सबके लिए एक जैसे या कॉपी-पेस्ट स्टाइल वाले मैसेज पर संदेह करें।
- खराब व्याकरण और स्पेलिंग, सबके लिए एक जैसे या कॉपी-पेस्ट स्टाइल वाले मैसेज पर संदेह करें।
- संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
- URL को छोटा करने वाली सेवाएं यह छिपा सकती है कि कोई लिंक आपको किस पेज पर ले जाएगा।
- URL को छोटा करने वाली सेवाएं यह छिपा सकती है कि कोई लिंक आपको किस पेज पर ले जाएगा।
- QR कोड स्कैन न करें।
- वीडियो कॉल पर और पहले से चुने गए कोड वर्ड से कॉन्टैक्ट की पहचान वेरिफ़ाई करें।
- बातचीत रोक दें। कॉल काट दें या जवाब देना बंद कर दें।
- याद रखें, Signal सपोर्ट या Signal सिक्योरिटी ने आपको न तो कभी कॉल या मैसेज किया है और न ही ऐसा कभी करती है।
- याद रखें, Signal सपोर्ट या Signal सिक्योरिटी ने आपको न तो कभी कॉल या मैसेज किया है और न ही ऐसा कभी करती है।
-
चैट ब्लॉक करें।
- अक्सर होने वाले स्कैम के बारे में सतर्क रहें:
- ऐसे नकली मैसेज जो आपके अकाउंट में समस्या होने का हवाला देते हैं।
- ऐसे मैसेज जो आपसे आपका कोड, पासवर्ड या पेमेंट की जानकारी मांगते हैं।
- ऐसे अनचाहे कॉल जो खुद को टेक सपोर्ट, सिक्योरिटी बॉट या किसी अन्य ऐप से जुड़ा बताते हैं।
- किसी सेलिब्रिटी या आपके किसी परिचित की झूठी पहचान का इस्तेमाल करके आपसे संपर्क करना।
- अजनबी या अनचाहे लिंक असली पेज या असली वेबसाइट को छिपा सकते हैं। साथ ही, किसी ऐसी खतरनाक साइट पर ले जा सकते हैं जिसे आपकी जानकारी चुराने या मैलवेयर डाउनलोड करने के लिए बनाया गया है।
- नकली जॉब ऑफ़र जो आपकी पहचान चुराने के लिए तैयार किए जाते हैं या आपको जॉब शुरू करने के लिए ऑफ़िस सप्लाई के पैसे देने या नकली चेक का ज़्यादा पेमेंट जैसी धोखाधड़ी में फंसाने के इरादे लिए होते हैं।