हम ऐसा प्राइवेसी-फ़र्स्ट, एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड (E2EE) मैसेजिंग और कॉलिंग प्लैटफ़ॉर्म हैं, जिसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि सिर्फ़ आप और आपके चुने हुए लोग आपस में सुरक्षित ढंग से संवाद कर सकें। मज़बूत एनक्रिप्शन होने के बावजूद, हमलावर सोशल इंजीनियरिंग, फ़िशिंग या झूठी पहचान जैसे पैंतरे अपनाकर आपसे आपकी संवेदनशील जानकारी उगलवाने की कोशिश करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले इन सवालों (FAQ) में बताया गया है कि ऐसे खतरों को कैसे पहचानें, रोकें, और उन्हें रिपोर्ट करें। साथ ही, इनमें यह भी बताया गया है कि Signal की सपोर्ट टीम आपसे किस तरह संपर्क करती है।
क्या Signal की सपोर्ट टीम यूज़र से सीधे संपर्क करती है?
Signal आपको आधिकारिक Signal चैट के ज़रिए नई सुविधाओं की जानकारी देगा। यह कोई आम चैट नहीं है। इसमें मैसेज का जवाब नहीं दिया जा सकता। यह 'सिर्फ़ देखने वाली' चैट होगी जिसमें बैकग्राउंड में एक खास इमेज बनी होगी। इस चैट के निचले हिस्से में एक स्थायी अलर्ट भी दिखेगा, जिस पर लिखा होगा, "Signal की ओर से इकलौती ऑफ़िशियल चैट"।
हम आपसे संपर्क करने के लिए कोई भी ऐसी चैट नहीं करते हैं, जहां मैसेज का जवाब दिया जा सकता हो। जिन चैट में मैसेज का आदान-प्रदान होता है, उनमें सबसे पहले 'मैसेज का अनुरोध' वाली स्क्रीन दिखती है, जिसमें 'स्वीकार करें', 'खारिज करें' और 'ब्लॉक करें' वाले बटन होते हैं। Signal स्टाफ़ आपसे कभी भी मैसेज का आदान-प्रदान करने वाले तरीके से संपर्क नहीं करता है।
ऐसे मैसेज का अनुरोध कैसा दिखता है, यह जानने के लिए कृपया इस 'अक्सर पूछे जाने वाले सवाल' पेज पर जाएं।
Signal स्टाफ़ आपसे कभी भी फ़ोन कॉल, SMS या सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क नहीं करता है। Signal स्टाफ़ कभी भी चैट (जहां मैसेज का आदान-प्रदान होता है) वाली बातचीत के दौरान आपसे आपका पिन या 'रिकवरी की' वेरिफ़ाई करने के लिए नहीं कहता है।
अगर कोई आपसे मैसेज करके कहे कि वह हमारी टीम से है, तो:
- उसका जवाब न दें और न ही कोई जानकारी शेयर करें।
- ऐप में अकाउंट की रिपोर्ट करें और उसे ब्लॉक करें।
- हमसे सिर्फ़ हमारे आधिकारिक तरीके से ही संपर्क करें।
सपोर्ट टीम बनकर धोखाधड़ी करने वाला स्कैम कैसा होता है?
स्कैमर आम तौर पर:
- हमारे जैसी दिखने वाली फ़र्ज़ी प्रोफ़ाइल बनाते हैं।
- किसी समस्या या पुष्टि के बहाने आपका अकाउंट वेरिफ़िकेशन कोड मांगते हैं।
- अकाउंट 'वेरिफ़ाई' या उसे 'रीस्टोर' करने के नाम पर लिंक भेजते हैं।
याद रहे कि: हम कभी भी वेरिफ़िकेशन कोड, 'रिकवरी की' या पेमेंट की जानकारी नहीं मांगते हैं।
फ़िशिंग क्या है?
फ़िशिंग एक ऑनलाइन धोखाधड़ी है जिसमें हमलावर किसी भरोसेमंद सेवा या व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करके ईमेल, लिंक या कॉल के ज़रिए आपकी जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं।
चेतावनी के संकेत:
- SMS कोड या पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी मांगने वाले अचानक आए मैसेज या कॉल।
- तुरंत कार्रवाई करने का दबाव: अभी नहीं किया तो आपका अकाउंट बंद हो जाएगा..”
- संदिग्ध लिंक, गलत स्पेलिंग वाले ऐड्रेस।
जब संदेह हो, तो आधिकारिक चैनलों के ज़रिए पुष्टि करें।
मुझसे मेरा Signal वेरिफ़िकेशन कोड, Signal पिन, और/या बैकअप 'रिकवरी की' मांगी गई है। मुझे क्या करना चाहिए?
यह फ़िशिंग की एक कोशिश है। आपका कोड, आपके अकाउंट की चाबी है, इसे किसी के साथ शेयर न करें।
याद रहे: Signal वेरिफ़िकेशन कोड की ज़रूरत सिर्फ़ ऐप में रजिस्टर करते समय पड़ती है। अपना वेरिफ़िकेशन कोड कभी किसी को न बताएं, भले ही वे Signal का प्रतिनिधि या बॉट होने का दावा ही क्यों न करें।
आमतौर पर होने वाले स्कैम
मज़बूत एनक्रिप्शन के बावजूद, स्कैमर झूठे संकेत भेजकर आपके भरोसे का गलत फ़ायदा उठा सकते हैं।
| स्कैम का प्रकार | यह किस तरह का होता है | सुरक्षा के तरीके |
| फ़िशिंग या झूठी पहचान बताना | कोई व्यक्ति आपके दोस्त, कंपनी या सपोर्ट टीम की तरह बात करके आपका वेरिफ़िकेशन कोड या पासवर्ड लेने की कोशिश करता है। | हमेशा किसी दूसरे चैनल के ज़रिए उनकी पहचान वेरिफ़ाई करें। अपना कोई भी कोड कभी किसी को न बताएं। |
| धोखाधड़ी वाले लिंक या ऐप | ऐसे लिंक या डाउनलोड जो आपको नकली लॉगिन पेज पर ले जाते हैं या आपके डिवाइस में मैलवेयर इंस्टॉल कर देते हैं। | अचानक मिले लिंक पर कभी क्लिक न करें। URL खोलने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें। |
| इनाम, नौकरी या निवेश के बहाने स्कैम | ऐसे मैसेज जो दावा करें कि आपने कोई इनाम जीत लिया है, आपको कोई नौकरी मिल गई है या ज़बरदस्त रिटर्न देने वाले निवेश का ऑफ़र दें। | ऐसी कोई भी बात जो किसी सपने के सच होने जैसी लगे, वह स्कैम हो सकती है। संदेह करें। |
| प्यार-मोहब्बत या भरोसे का फ़ायदा उठाकर की जाने वाली धोखाधड़ी | कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत इस्तेमाल करके आपसे पैसा या व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने की कोशिश करता है। | नए कॉन्टैक्ट के साथ अपनी निजी जानकारी शेयर करते समय सावधानी बरतें। |
सुरक्षित रहें
- वेरिफ़िकेशन कोड, बैकअप 'रिकवरी की' या पासवर्ड कभी किसी को न बताएं।
- सपोर्ट टीम से संपर्क सिर्फ़ हमारे आधिकारिक ईमेल के ज़रिए ही करें।
- ऐसा मानकर चलें कि अचानक आए अनचाहे मैसेज फ़िशिंग या धोखाधड़ी वाले हो सकते हैं।
- किसी भी लिंक पर क्लिक करने या उसे खोलने से पहले लिंक और फ़ाइलों की अच्छी तरह जांच कर लें।
- अनजान या संदिग्ध कॉन्टैक्ट ब्लॉक करें।
- अपना ऐप अपडेट रखें और प्राइवेसी सेटिंग नियमित रूप से देखते रहें।
- अगर आपको किसी स्कैम का संदेह हो, तो बातचीत बंद कर दें और कोई भी जानकारी न दें।
- आर्थिक या पहचान संबंधी किसी धोखाधड़ी के मामले में स्थानीय अधिकारियों को सूचित करें।