Signal की मुख्य स्क्रीन पर आपका नंबर आसानी से नहीं दिखता। ऐसा इसलिए है, क्योंकि Signal में डिफ़ॉल्ट रूप से आपके नंबर की निजता का ध्यान रखा जाता है। हालांकि, अगर आपको पता हो कि इसे कहां देखना है, तो नंबर ढूंढना आसान हो जाता है।
Android
- Signal खोलें।
- अपने प्रोफ़ाइल आइकन
(ऊपर बाईं ओर) पर टैप करें।
- वहां आपका फ़ोन नंबर, आपके प्रोफ़ाइल नेम और अवतार के साथ दिखाई देता है।
iOS
- Signal खोलें।
- अपने प्रोफ़ाइल आइकन
(ऊपर बाईं ओर) पर टैप करें।
- सेटिंग पर टैप करें।
- वहां आपका फ़ोन नंबर, आपके प्रोफ़ाइल नेम और अवतार के साथ दिखाई देता है।
डेस्कटॉप
- Signal डेस्कटॉप खोलें।
- सेटिंग आइकन पर क्लिक करें।
- वहां आपका फ़ोन नंबर, आपके प्रोफ़ाइल नेम और अवतार के साथ दिखाई देता है।
डिफ़ॉल्ट रूप से, आपकी प्रोफ़ाइल में आपका फ़ोन नंबर उन लोगों को नहीं दिखता, जिनके पास यह पहले से सेव नहीं है। अगर आपको इसे सभी को दिखाना है, तो इस सेटिंग बदलें। इसके लिए, फ़ोन नंबर प्राइवेसी और यूज़रनेम से जुड़े हमारा 'अक्सर पूछे जाने वाले सवाल' देखें।