- मुझे बैज कहां पर मिल सकता है?
- बैज को कैसे दिखाया या छिपाया जा सकता है?
- बैज कैंसिल कैसे किया जाता है?
- मुझे अपना बैज क्यों नहीं दिखाई दे रहा है?
- प्रोफ़ाइल वाले बैज को बदलने का तरीका क्या है?
- डोनर से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- डोनेशन से जुड़ी समस्या हल करना
- अपने फ़ोन पर, Signal सेटिंग
>
Signal को डोनेट करें > डोनेट करें > मासिक या एकमुश्त दान करें, पर जाएं।
- मदद चाहिए? समस्या हल करने के लिए यहां क्लिक करें।
बैज दिखाने या छिपाने का तरीका क्या है?
- प्रोफ़ाइल में बैज दिखाना आपकी मर्ज़ी पर निर्भर है।
- ऐप में आपकी प्रोफ़ाइल जैसी दिखती है, वैसे ही वह दूसरे यूज़र को भी दिखती है।
- दिखाने या छिपाने के लिए, Signal सेटिंग
> आपकी प्रोफ़ाइल > बैज > "प्रोफ़ाइल पर बैज दिखाने के विकल्प को चालू या बंद करें" पर जाएं।
बैज कैंसिल करने का क्या तरीका है?
- कैंसिल करने के लिए, फ़ोन पर, Signal सेटिंग
>
Signal को डोनेट करें > मेरा सपोर्ट > सब्सक्रिप्शन कैंसिल करें > 'पुष्टि करें' पर जाएं।
- डोनेशन कैंसिल करना है? यहां पढ़ें।
मुझे अपना बैज क्यों नहीं दिखाई दे रहा है?
- बैज छिपा हुआ है।
- बैज की समय-सीमा समाप्त हो गई है। डोनेशन के 45 दिन बाद बैज की समय-सीमा समाप्त हो जाती है।
- सिर्फ़ ऐप से किए गए डोनेशन में ही बैज मिलता है। क्रिप्टोकरंसी के ज़रिए या फिर वेबसाइट पर मौजूद डोनेशन के अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करने पर बैज नहीं मिलता।
- आपका पेमेंट प्रोसेस नहीं हुआ। अगर आपको लगता है कि किसी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ है, तो हमसे संपर्क करें। Signal सेटिंग
> हेल्प सेंटर > हमसे संपर्क करें, पर जाएं।
अपनी प्रोफ़ाइल पर दिखने वाले बैज को कैसे बदला जा सकता है?
- मासिक डोनेशन की राशि बदलकर या एकमुश्त डोनेट करके अलग-अलग बैज हासिल करें।
- फ़ोन पर Signal सेटिंग
> आपकी प्रोफ़ाइल > बैज पर जाएं।
- प्रोफ़ाइल पर बैज दिखाने की सुविधा चालू करें।
- फ़ीचर बैज चुनें > अगर एक से ज़्यादा बैज मौजूद हों, तो कोई एक चुनें > 'सेव करें' पर टैप करें या फिर बैक ऐरो दबाकर 'सेट करें' चुनें और सेव कर लें।