Signal एक गैर-लाभकारी संस्था है और यह सिर्फ़ आप जैसे लोगों के सहयोग से चलता है, जो इस पर भरोसा करते हैं।
- Signal को डोनेट करें
- डोनेशन से जुड़ी समस्याएं दूर करें
- बदलाव, शुल्क, और कैंसिल करने से जुड़े नियम
- टैक्स और रसीद
- डोनर से जुड़ी गोपनीयता नीति
- डोनर बैज
Signal को डोनेट करें
- अपने फ़ोन पर, Signal सेटिंग
>
Signal को डोनेट करें > डोनेट करें > मासिक या एकमुश्त डोनेशन दें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- पेमेंट के तरीके:
- ये क्रेडिट और डेबिट कार्ड काम करते हैं
- PayPal
- Apple Pay
- Google Pay
- बैंक से डायरेक्ट डेबिट
- SEPA
- iDEAL
डोनेट करने के अन्य तरीके
इन तरीकों से डोनेट करने पर ऐप में बैज की सुविधा नहीं मिलती।
- Signal की वेबसाइट पर क्रिप्टोकरंसी के ज़रिए।
- Signal की वेबसाइट पर डोनेशन के मकसद वाले फ़ंड (DAF) या स्टॉक के ज़रिए।
- लाभार्थी के तौर पर Signal फ़ाउंडेशन को चुनने पर, नियोक्ता की ओर से भी आपकी रकम के बराबर योगदान देना। Signal फ़ाउंडेशन का टैक्स ID नंबर (EIN) 82-4506840 है।
- अगर आपको $50,000 से ज़्यादा दान करना है, तो कृपया हमसे donate@signal.org पर संपर्क करें।
- नीचे दिए पते पर कोई चेक भेजें।
Signal Technology Foundation
650 Castro Street, Suite 120-223
Mountain View, CA 94041
USA
Signal का मकसद आपका डेटा हासिल करना या मुनाफ़ा कमाना नहीं है। यह आपके लिए बना है। Signal अभिव्यक्ति की आज़ादी की सुरक्षा करने और ओपन सोर्स प्राइवेट टेक्नोलॉजी के ज़रिए पूरी दुनिया में सुरक्षित कम्युनिकेशन बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। न विज्ञापन। न ट्रैकर। न निगरानी।
ज़रूरी नहीं कि आप डोनेट करें, लेकिन आपके योगदान से उस ऐप के विकास और संचालन में मदद मिलती है जिसका इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं।
डोनेशन से जुड़ी समस्याएं दूर करना
- Signal का सबसे ताज़ा वर्ज़न डाउनलोड करें।
- फिर से डोनेट करने की कोशिश करें।
- पेमेंट का कोई दूसरा मेथड आज़माएं।
- ज़्यादा जानकारी के लिए अपने बैंक से संपर्क करें।
- अब भी समस्या हो रही है? Signal सेटिंग
> हेल्प सेंटर > हमसे संपर्क करें, पर जाएं। डीबग लॉग शामिल करना न भूलें। साथ ही, हमें यह भी बताएं कि आपको किस करंसी में डोनेट करना है।
बैंक ट्रांसफ़र डोनेशन को प्रोसेस होने में 14 दिन का समय लग सकता है। आपको यह मैसेज इसलिए दिखाई दे रहा है, क्योंकि Signal को आपके बैंक से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।
अगर पेमेंट को प्रोसेस करने में कोई गड़बड़ी आ रही है, तो मैं क्या करूं?
-
दिए गए बैंक अकाउंट में कम बैलेंस है, इसलिए यह खरीदारी पूरी नहीं की जा सकती।
अपने बैंक अकाउंट में पैसे डालें और उसके बाद दोबारा कोशिश करें। -
वेरिफ़ाई करें कि आपके कार्ड की जानकारी सही है। इसके बाद, फिर से कोशिश करें।
नंबर, एक्सपायरी की तारीख, और सुरक्षा कोड को सही से देखें। जानकारी फिर से डालें और दोबारा कोशिश करें। अगर आपको लगता है कि किसी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ है, तो हमसे संपर्क करें और बताएं कि आपका कार्ड किस तरह का है। -
दिया गया बैंक डिलेट सही नहीं और इस वजह से इसे प्रोसेस नहीं किया जा सका।
भुगतान का कोई और तरीका आज़माएं या फिर ज़्यादा जानकारी के लिए अपने बैंक से संपर्क करें। मुमकिन है कि ट्रांज़ैक्शन ब्लॉक हुआ हो या फिर और और वजह हो, जिसके बारे में आपका बैंक आपको बता सकता है।
डोनेशन रद्द करना
इसके लिए दिए गए चरणों को देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बदलाव, शुल्क, और कैंसिल करने से जुड़े नियम
- डोनेशन की राशि कैसे बदली जा सकती है?
- कार्ड या भुगतान का तरीका कैसे बदला जा सकता है?
- क्या मेरे भुगतान की जानकारी Signal अकाउंट से लिंक है?
- क्या Apple या Google को मेरे योगदान में से कुछ हिस्सा मिलता है?
- क्रेडिट कार्ड में न्यूनतम भुगतान की सीमा क्यों है?
- रिकरिंग (बार-बार किए जाने वाले) डोनेशन को कैंसिल करने का क्या तरीका है?
डोनेशन की रकम कैसे बदली जा सकती है?
- हर महीने या फिर एकमुश्त डोनेशन के लिए कोई रकम चुनें और पेमेंट की पुष्टि के लिए स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें।
- बदलाव किए जाने पर आपसे बदली गई राशि के बराबर रकम ली जाएगी।
कार्ड या पेमेंट मेथड कैसे बदला जा सकता है?
- आपको अपना रिकरिंग (बार-बार किए जाने वाला) डोनेशन कैंसिल करके नया सेटअप करना होगा।
- बदलाव किए जाने पर आपसे बदली गई राशि के बराबर रकम ली जाएगी।
क्या मेरी भुगतान से जुड़ी जानकारी Signal अकाउंट से लिंक है?
नहीं। आपकी भुगतान से जुड़ी जानकारी आपके Signal अकाउंट से लिंक नहीं है। Signal के निजी ग्रुप के लिए हमने जो नाम नहीं ज़ाहिर करने वाली पहचान प्रणाली बनाई है, उसकी मदद से यूज़र पहले पेमेंट करते हैं और फिर अपनी प्रोफ़ाइल पर एक बैज लगा लेते हैं। इससे सर्वर को पता चलता है कि यह यूज़र भुगतान करने वाले ग्रुप का हिस्सा है, लेकिन यह नहीं मालूम होता कि असल में कौन-सा पेमेंट किसने किया।
क्या Apple या Google को मेरे योगदान में से कुछ हिस्सा मिलता है?
नहीं।
क्रेडिट कार्ड में न्यूनतम भुगतान की सीमा क्यों है?
हम आपकी ओर से मिले हर डोनेशन के लिए आभारी हैं। दुर्भाग्य से, ठग अक्सर चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड की जांच करने के लिए हमारे जैसे डोनेशन सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं कि वे काम कर रहे हैं या नहीं। ऐसे लोग आमतौर पर बहुत छोटी रकम भेजकर टेस्ट करते हैं। इसी वजह से हमने डोनेशन की न्यूनतम राशि तय की है, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी रोकी जा सके।
रिकरिंग (बार-बार किए जाने वाले) डोनेशन को कैंसिल करने का क्या तरीका हैं?
बैज वाले डोनेशन
-
मौजूदा यूज़र
फ़ोन पर, Signal सेटिंग>
Signal को डोनेट करें > सब्सक्रिप्शन मैनेज करें > सब्सक्रिप्शन कैंसिल करें > पुष्टि करें, पर जाएं।
-
अपना अकाउंट डिलीट किए बिना अनइंस्टॉल किया है?
आप चाहें, तो Signal दोबारा इंस्टॉल करें, Signal पिन की मदद से अपना अकाउंट रिकवर करें, और फिर ऐप में जाकर इसे डिलीट करें। अगर आपने अकाउंट डिलीट करने के चरण पूरे नहीं किए, तो ऐप अनइंस्टॉल करने के बाद 60 दिन के भीतर आपका डोनेशन अपने-आप कैंसिल हो जाएगा। अनइंस्टॉल होने के बाद दो महीने तक के डोनेशन प्रोसेस हो सकते हैं। -
Signal पिन की मदद से दोबारा इंस्टॉल और अकाउंट रिकवर किया है?
अगर आपने अपने Signal पिन की मदद से अपना अकाउंट रिकवर किया है, तो इसका मतलब है कि आपका मासिक डोनेशन अब भी चालू है। चालू यूज़र के लिए कैंसिल करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करें। -
Signal पिन के बिना दोबारा इंस्टॉल किया है?
अनइंस्टॉल करने के 60 दिनों के भीतर यह अपने-आप कैंसिल हो जाएगा। मुमकिन है कि आपके पैसे दो महीने तक कटते रहें।
वेबसाइट से किए गए डोनेशन
- PayPal के ज़रिए किए जाने वाले रिकरिंग (बार-बार किए जाने वाले) डोनेशन को कैंसिल करने के लिए यहां जाएं और PayPal के सपोर्ट पेज दिए गए चरणों का पालन करें। PayPal में ऐसा करने के लिए, आपको अपने PayPal अकाउंट में लॉगिन करना होगा। इसके बाद सीधे वहां पर डोनेशन से जुड़ी जानकारी एडिट की जा सकती है।
- क्रेडिट कार्ड या अन्य मेथड से किए जाने वाले रिकरिंग (बार-बार किए जाने वाले) डोनेशन को कैंसिल करने के लिए यहां जाएं और Donorbox के सपोर्ट पेज पर दिए गए चरणों का पालन करें।
टैक्स और रसीदें
- Signal Technology Foundation क्या है?
- क्या डोनेशन पर मुझे टैक्स में कटौती का लाभ मिलता है?
- डोनेशन करने पर मुझे रसीद कहां मिलेगी?
- मेरी कंपनी भी मेरे डोनेशन के बराबर कैसे योगदान दे सकती है?
Signal Technology Foundation क्या है?
Signal Technology Foundation एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो Signal Messenger को चलाने और उसे सुरक्षित बनाने में मदद करती है। इसका मकसद ओपन सोर्स प्राइवेसी वाली टेक्नोलॉजी विकसित करना है। यह टेक्नोलॉजी मुक्त अभिव्यक्ति की रक्षा करती है और दुनिया भर के लोगों को सुरक्षित तरीके से आपस में जुड़ने और बातचीत करने की सुविधा देती है। Signal Technology Foundation, अमेरिका में रजिस्टर एक गैर-लाभकारी संस्था है। इसे डोनेशन देने से धारा 501c3 के तहत टैक्स में छूट मिलती है। हम विज्ञापन नहीं लेते, लेकिन हमें सर्वर और अपने कर्मचारियों के लिए भुगतान करने की ज़रूरत तो पड़ती ही है। अगर आपको Signal पर भरोसा है, तो हम भी आपके ऊपर भरोसा करते हैं।
क्या मेरे डोनेशन पर टैक्स में कटौती का लाभ मिलता है?
Signal Technology Foundation, अमेरिका में रजिस्टर एक गैर-लाभकारी संस्था है। इसे डोनेशन देने से इंटरनल रेवेन्यू कोड की धारा 501c3 के तहत टैक्स में छूट मिलती है। हमारी फ़ेडरल टैक्स ID नंबर 82-4506840 है। आपके डोनेशन पर टैक्स में छूट मिल सकती है या नहीं, यह जानने के लिए टैक्स कोड देखें या किसी टैक्स विशेषज्ञ से सलाह लें।
डोनेशन करने पर मुझे रसीद कैसे मिलेगी?
बैज वाले डोनेशन
- अपने फ़ोन पर रसीदें देखें और सेव करें। अपने फ़ोन पर, Signal सेटिंग
>
Signal को डोनट > डोनेशन की रसीद पर जाएं। रसीद उपलब्ध होने पर उसे चुनें। इसके बाद रसीद को सेव, प्रिंट या शेयर करें।
- अगर आपने Signal फिर से इंस्टॉल किया है, तो आपके पास पिछले डोनेशन की रसीदें उपलब्ध नहीं होंगी।
वेबसाइट से किए गए डोनेशन
- वेबसाइट के ज़रिए योगदान करने पर टैक्स की रसीद आपके ईमेल पर भेजी जाती है। रसीद आने में 1-7 कार्यदिवस लग सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके भुगतान का तरीका क्या था।
मेरी कंपनी भी मेरे डोनेशन के बराबर कैसे योगदान दे सकती है?
बहुत अच्छा सवाल है! अपने मानव संसाधन (HR) विभाग से पूछें कि क्या वहां पर मैचिंग डोनेशन की सुविधा उपलब्ध है। अगर हां, तो इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में पता करें। Signal का टैक्स ID नंबर 82-4506840 है। हमसे donate@signal.org पर संपर्क किया जा सकता है।