Signal आपकी गोपनीयता और आपके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। Signal कभी भी आपके डेटा या कॉन्टेंट को न बेचता है, न किराए पर देता है, और न ही उससे किसी तरह कमाई करता है।
अपटेड की गई शर्तें व गोपनीयता नीति।
Signal को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि वह किसी भी संवेदनशील जानकारी को कभी इकट्ठा या स्टोर नहीं करता। Signal पर आपके मैसेज और कॉल हमेशा एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड, गोपनीय, और सुरक्षित रहते हैं। इसलिए न तो हम और न ही कोई थर्ड पार्टी उन्हें देख या सुन सकता है। हमारी अपडेट की गई शर्तें और गोपनीयता नीति देखें।
क्या Signal से अपना डेटा बाहर एक्सपोर्ट किया जा सकता है?
Signal के मैसेज, फ़ोटो, फ़ाइलें, और अन्य सभी कॉन्टेंट आपके डिवाइस पर लोकल रूप से सुरक्षित रहती हैं। इन कॉन्टेंट को ओपन सोर्स Signal क्लाइंट पढ़ सकते हैं। चूंकि Signal में सबकुछ एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड है, इसलिए Signal सर्विस इसमें से किसी भी डेटा को ऐक्सेस नहीं कर सकता है।
कम्युनिटी द्वारा बनाए गए कई ओपन सोर्स टूल स्थानीय रूप से सेव किए गए Signal कॉन्टेंट को पार्स करने में सक्षम हैं। Android यूज़र अलग-अलग डिवाइसों पर लोकल Signal डेटा को मूव कर सकते हैं (Signal सेटिंग > चैट > चैट बैकअप)।
मैं अपने अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कैसे करूं?
Signal यूज़र के रूप में अपनी पहचान को हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपना फ़ोन नंबर अनरजिस्टर करना होगा। इस गतिविधि को वेरिफ़ाई और पूरा करने के लिए ज़रूरी है कि आपके पास इस फ़ोन नंबर का ऐक्सेस हो।
Signal में मेरे कॉन्टैक्ट का क्या होगा?
Signal यह पता लगा सकता है कि आपकी ऐड्रेस बुक में कौन-कौन से कॉन्टैक्ट Signal यूज़र हैं। इसके लिए वह आपके कॉन्टैक्ट की गोपनीयता को सुरक्षित रखने के लिए डिज़ाइन की गई सेवा का इस्तेमाल करता है। आपके डिवाइस पर मौजूद कॉन्टैक्ट की जानकारी को क्रिप्टोग्राफ़िक तरीके से हैश करके सर्वर पर भेजा जा सकता है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आपके कौन-से कॉन्टैक्ट रजिस्टर्ड हैं।
Signal, GDPR का पालन करने के लिए क्या कदम उठा रहा है?
Signal को यूज़र की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। इसलिए, हम अपनी सेवा चलाने के लिए सिर्फ़ उतनी ही जानकारी का इस्तेमाल करते हैं, जितनी ज़रूरी है। यह प्रक्रिया समय के साथ आगे बढ़ती रहेगी। इसके साथ ही, हम Signal की गोपनीयता नीति, नियम व शर्तों, और सहायता केंद्र के कॉन्टेंट में भी ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करते रहेंगे।
मैं आपके डेटा सुरक्षा अधिकारी से कैसे संपर्क करूं?
privacy@signal.org पर ईमेल भेजकर हमारे डेटा सुरक्षा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
Signal इस्तेमाल करने की न्यूनतम आयु कितनी है?
Signal इस्तेमाल करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए। हो सकता है कि आपके देश में माता-पिता की अनुमति के बिना हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करने की न्यूनतम उम्र इससे ज़्यादा हो।
क्या नहीं बदला है?
आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक और एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के प्रति Signal का वादा हमेशा कायम रहेगा। हमारा मकसद हमेशा से ऐसी ओपन सोर्स गोपनीयता तकनीक विकसित करना रहा है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करे और दुनिया भर में सिक्योर बातचीत को संभव बनाए।
और सवाल हैं?
अगर हमारी डेटा प्राइवेसी के तरीकों के बारे में आपको और कुछ जानना है, तो कृपया privacy@signal.org पर हमसे संपर्क करें।