Signal के मैसेज, फ़ोटो, फ़ाइलें, और अन्य डेटा सिर्फ़ आपके डिवाइस पर स्टोर होते हैं।
- अगर आपके पास अपना पुराना डिवाइस है, तो वह प्लैटफ़ॉर्म चुनें जहां मैसेज ट्रांसफ़र करना है:
-
मैसेज रीस्टोर करने या अकाउंट ट्रांसफ़र करने की सुविधा काम नहीं करेगी, अगर:
- आपके पास अपना पुराना डिवाइस नहीं है या आपका फ़ोन खो गया है।
- आपने अपने फ़ोन का डेटा पूरी तरह हटा दिया है।
- आपने अपने iPhone या iPad पर Signal अनइंस्टॉल कर दिया है।
- आपने गलती से कोई मैसेज या चैट डिलीट कर दी है।
- आपने Android और iOS के बीच स्विच किया है।
- आपने अपना नंबर बदल लिया है।
- आपके पास लिंक्ड iPad या डेस्कटॉप है।
Android
अपने पुराने फ़ोन का बैकअप इस्तेमाल करके अपना Signal डेटा नए Android फ़ोन में ले जाएं।
- अगर आपके पास नया Android फ़ोन नहीं है और आपने उसी फ़ोन पर Signal को फिर से इंस्टॉल किया है, तो यहां क्लिक करें।
- अगर आपके पास नया Android फ़ोन है, तो यहां क्लिक करें।
अगर मेरे पास पुराना Android फ़ोन नहीं है या मैंने फ़ोन फ़ैक्टरी सेटिंग पर रीसेट कर दिया है या फिर मेरा फ़ोन खो गया है, तो मैं क्या करूं?
पिछले मैसेज के ऐक्सेस के बिना ऐसा नहीं किया जा सकता। Signal के पास आपके मैसेज की कॉपी नहीं होती।
- अपने नए डिवाइस पर, Signal इंस्टॉल करके खोलें, फिर जारी रखें चुनें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अगर आपने ट्रांसफ़र करने या अकाउंट रीस्टोर करने का विकल्प चुना है, तो वापस जाएं या 'बंद करें' को स्वाइप करें। इसके बाद, फिर से Signal खोलें और जारी रखें चुनें।
किन डिवाइस से डेटा ट्रांसफ़र किया जा सकता है?
- Android फ़ोन → Android फ़ोन
कौन-से मैसेज ट्रांसफ़र नहीं होंगे?
- एक दिन या उससे कम समय में गायब होने वाले मैसेज ट्रांसफ़र नहीं हो सकते।
ज़रूरी शर्तें
- पक्का कर लें कि दोनों डिवाइस पर
- Signal के सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट हो
- वाई-फ़ाई चालू हो
- ब्लूटूथ चालू हो
- आपका नया डिवाइस
- इस पर रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए कोई कॉल या SMS आ सकता है।
- आपके उस पुराने फ़ोन के आस-पास होना चाहिए जिसमें आपके पुराने Signal मैसेज मौजूद हैं।
- आपका पुराना डिवाइस
- इस पर Signal खुलता हो और आपके पिछले मैसेज दिखते हों।
- नए फ़ोन के आस-पास होना चाहिए।
मैसेज ट्रांसफ़र करने के चरण
- अपने नए डिवाइस पर, Signal इंस्टॉल करके खोलें।
- 'ट्रांसफ़र करें' या 'अकाउंट रीस्टोर करें' चुनें।
- चुनें कि आपको मैसेज कहां ट्रांसफ़र करना है।
- अगर आपके पास अपना पुराना फ़ोन मौजूद है, तो Android डिवाइस से ट्रांसफ़र करें चुनें। फिर यहां दिए गए चरणों का पालन करें।
- आपके पास पुराना डिवाइस मौजूद नहीं है? अगर आपने पहले बैकअप बनाया है तो बैकअप से रीस्टोर करें चुनें। फिर यहां दिए गए चरणों का पालन करें।
- अगर आपके पास अपना पुराना फ़ोन मौजूद है, तो Android डिवाइस से ट्रांसफ़र करें चुनें। फिर यहां दिए गए चरणों का पालन करें।
किसी Android डिवाइस से कैसे ट्रांसफ़र करें?
- नए फ़ोन पर, Signal इंस्टॉल करें > अकाउंट ट्रांसफ़र या रीस्टोर करें चुनें > अनुमतियां चालू करें > Android डिवाइस से ट्रांसफ़र करें > जारी रखें चुनें।
- पुराने फ़ोन में, Signal सेटिंग
> अकाउंट > अकाउंट ट्रांसफ़र करें > जारी रखें पर जाएं।
- नए फ़ोन को पुराने फ़ोन के पास ले जाएं और नए फ़ोन पर आए अलर्ट को स्वीकार करें।
- पक्का कर लें कि दोनों फ़ोन में दिख रहा 7-अंकों का कोड एक जैसा हो। इसके बाद, हर फ़ोन पर जारी रखें चुनें।
- नए फ़ोन पर, रजिस्ट्रेशन जारी रखें पर टैप करें और डिवाइस को रजिस्टर करें।
- इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, पुराने फ़ोन पर हो गया पर टैप करें।
- पुराने फ़ोन से Signal अनइंस्टॉल करें। Android में ऐसा करने के लिए, फ़ोन सेटिंग > Signal > अनइंस्टॉल करें पर जाएं या फिर आपके फ़ोन में जो प्रक्रिया बताई गई है उसका पालन करें।
अब भी समस्या दूर नहीं हुई?
- बेहतर कनेक्शन के लिए VPN या वाई-फ़ाई हॉटस्पॉट बंद कर दें। इससे Wi-Fi Direct सही से काम कर पाएगा।
- Signal को सही से चलाने के लिए अनुमतियां चालू करें। इसके लिए यहां जाएं:
Android फ़ोन सेटिंग > ऐप या ऐप और नोटिफ़िकेशन > Signal > अनुमतियां या ऐप से जुड़ी अनुमतियां > सभी अनुमतियां चालू करें। - दोनों फ़ोन रीस्टार्ट करें।
बैकअप फ़ाइल से रीस्टोर कैसे किया जाता है?
- आपके जिस फ़ोन में Signal के पुराने मैसेज सेव है, उसमें Signal सेटिंग > बैकअप पर जाएं > इसके बाद, ऑन-डिवाइस बैकअप पर टैप करें।
- 30 अंकों वाला पासफ़्रेज़ रिकॉर्ड करें।
-
बैकअप फ़ाइल वाला
Signalफ़ोल्डर मैन्युअली मूव करें।- इसी फ़ोन में करना है? फ़ोन को रीसेट करने से पहले बैकअप को मैन्युअल तरीके से कंप्यूटर पर ले जाएं।
- नए फ़ोन में करना है? बैकअप फ़ाइल को मैन्युअल तरीके से अपने पुराने फ़ोन से नए फ़ोन पर ले जाएं।
- नए फ़ोन पर Signal इंस्टॉल करें, फिर 'अकाउंट ट्रांसफ़र या रीस्टोर करें' चुनें। इसके बाद 'बैकअप से रीस्टोर करें' पर टैप करें और अपना 30 अंकों वाला पासफ़्रेज़ डालें। इसके बाद ही अपना फ़ोन नंबर रजिस्ट्रेशन के लिए सबमिट करें।
बैकअप कैसे चालू करें?
- प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें और Signal सेटिंग
> बैकअप > डिवाइस पर बैकअप > चालू करें पर जाएं।
- अगर आपका Android OS का वर्ज़न 9 या उससे पुराना है, तो सीधे चरण 3 पर जाएं।
Android OS के वर्ज़न 10 या उसके बाद के लिए, फ़ोल्डर चुनें को चुनें और यह तय करें कि आपको बैकअप फ़ाइल कहां सेव करनी है। - 30 अंकों वाले पासफ़्रेज़ को बाएं से दाएं और ऊपर से नीचे की ओर कॉपी करें। बैकअप रीस्टोर करने के लिए आपको इस पासफ़्रेज़ की ज़रूरत होगी। इसे सुरक्षित तरीके से कहीं सहेजकर रखें।
- पुष्टि करें कि आपने पासफ़्रेज़ लिखकर रख लिया है।
- बैकअप चालू करें करें चुनें।
- बैकअप बनाएं पर टैप करें। यह जानने के लिए कि बैकअप सही से पूरा हुआ या नहीं, बस आखिरी बैकअप का टाइम देख लें।
- Signal में यह जानकारी बैकअप फ़ोल्डर शीर्षक के नीचे दिखती है कि आपका बैकअप कहां सेव हुआ है। उस फ़ोल्डर पर जाएं।
- अपने फ़ोन के अलावा बैकअप की एक कॉपी बनाकर या उसे ट्रांसफ़र करके किसी और डिवाइस पर सेव कर लें।
- ज़्यादातर लोग अपने फ़ोन को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए केबल का इस्तेमाल करते हैं। कुछ फ़ोन में डेटा ट्रांसफ़र तभी होता है जब आप वही केबल इस्तेमाल करें जो फ़ोन खरीदते समय मिली थी।
मैसेज रीस्टोर करने के तरीके देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अगर मेरे पिछले बैकअप में 'कभी नहीं' दिख रहा है तो क्या करूं?
- 'बैकअप बनाएं' पर टैप करें।
- Signal को सही से चलाने के लिए अनुमतियां चालू करें। इसके लिए यहां जाएं:
Android फ़ोन सेटिंग > ऐप या ऐप और नोटिफ़िकेशन > Signal > अनुमतियां या ऐप से जुड़ी अनुमतियां > सभी अनुमतियां चालू करें। - अपने फ़ोन में थोड़ी स्पेस खाली करें।
- अपने इंटरनल मेमोरी में बैकअप सेव करने के लिए, अपनी एक्सटर्नल SD कार्ड को कुछ समय के लिए अनमाउंट या डिसेबल करें।
बैकअप फ़ाइल कहां ढूंढी जा सकती है?
- आपका बैकअप फ़ोल्डर यहां दिखेगा: Signal सेटिंग
> बैकअप > डिवाइस पर बैकअप > बैकअप फ़ोल्डर। फ़ोल्डर में जाने के लिए फ़ाइल ऐप का इस्तेमाल करें या अपने फ़ोन को कंप्यूटर से कनेक्ट करें।
- Signal के पुराने वर्ज़न के लिए,
signal-year-month-date-time.backupबैकअप फ़ाइल यहां मिल जाएगी:/इंटरनल स्टोरेज/Signal/बैकअपया/sd कार्ड/Signal/बैकअप
बैकअप फ़ाइल कहां ट्रांसफ़र करूं?
बैकअप फ़ाइल signal-year-month-date-time.backup को अपने फ़ोन के अलावा किसी दूसरे डिवाइस पर ट्रांसफ़र करें।
- ज़्यादातर लोग अपने फ़ोन को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए केबल का इस्तेमाल करते हैं। कुछ फ़ोन में डेटा ट्रांसफ़र तभी होता है जब आप वही केबल इस्तेमाल करें जो फ़ोन खरीदते समय मिली थी।
- ज़्यादातर नए फ़ोन में इन चरणों की जानकारी Android फ़ोन सेटिंग > स्टोरेज सेक्शन में मिल जाती है।
- हो सकता है कि आपको फ़ोन में आए नोटिफ़िकेशन से मोड बदलकर 'फ़ाइल ट्रांसफ़र करें' (MTP) करना पड़े।
मैं अपने नए या फिर रीसेट किए गए फ़ोन पर क्या करूं?
- अपने फ़ोन में बैकअप वाले
Signalफ़ोल्डर को मैन्युअल तरीके से ट्रांसफ़र करें। पुराने वर्ज़न वाले Signal के लिए, इस फ़ोल्डर को अपने नए या रीस्टोर किए गए फ़ोन में सबसे ऊपर वाले लेवल पर या/Internal Storage/में ले जाएं।- ज़्यादातर लोग अपने फ़ोन को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए केबल का इस्तेमाल करते हैं। कुछ फ़ोन में डेटा ट्रांसफ़र तभी होता है जब आप वही केबल इस्तेमाल करें जो फ़ोन खरीदते समय मिली थी।
- ज़्यादातर नए फ़ोन में इन चरणों की जानकारी Android फ़ोन सेटिंग > स्टोरेज सेक्शन में मिल जाती है।
- हो सकता है कि आपको फ़ोन में आए नोटिफ़िकेशन से मोड बदलकर 'फ़ाइल ट्रांसफ़र करें' (MTP) करना पड़े।
- Signal इंस्टॉल करें।
- बैकअप रीस्टोर करें चुनें। अगर यह उपलब्ध नहीं है, तो जारी रखें चुनें।
- अगर आपने चरण 3 में जारी रखें चुना है, तो
- अनुमतियों को मंज़ूरी दें।
- Signal आपके लोकल बैकअप को अपने-आप पहचान लेगा और रजिस्ट्रेशन से पहले उसे रीस्टोर करने के लिए पूछेगा। अगर बैकअप नहीं मिलता है, तो नीचे दिए गए चरण आज़माएं।
- बैकअप रीस्टोर करें चुनें।
- अगर आपने चरण 3 में बैकअप रीस्टोर करें चुना है, तो बैकअप फ़ोल्डर और फ़ाइल चुनें।
- अपना 30 अंकों वाला पासफ़्रेज़ डालें।
मैसेज रीस्टोर करने के तरीके देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अगर मुझे 30 अंकों वाला पासफ़्रेज़ याद न हो और मैं नए फ़ोन पर मैसेज रीस्टोर करना चाहूं, तो इसके लिए क्या करना होगा?
पासफ़्रेज़ के बिना बैकअप रीस्टोर नहीं हो सकता। 30 अंकों वाला पासफ़्रेज़ एक यूनिक 'की' है, जिसे कॉपी नहीं किया जा सकता। अगर आपको नया पासफ़्रेज़ चाहिए, तो नया बैकअप बना लें।
Signal सेटिंग > बैकअप > डिवाइस पर बैकअप पर जाएं।
- चैट बैकअप बंद करने और अपने फ़ोन से पिछले सभी बैकअप डिलीट करने के लिए बंद करें पर टैप करें।
- नए पासफ़्रेज़ की मदद से नया बैकअप बनाने के लिए चालू करें पर टैप करें।
मुझे और मदद की ज़रूरत है।
- पक्का कर लें कि आपकी बैकअप फ़ाइल नए या फिर रीसेट किए गए फ़ोन में ट्रांसफ़र हो गई है।
- कुछ डिवाइस में बैकअप फ़ाइल तभी दिखती हैं जब आप उन्हें पूरी तरह बंद करके रीस्टार्ट करें।
- पक्का कर लें कि बैकअप फ़ाइल दिखाई दे रही है। याद रहे, बैकअप फ़ाइल का नाम इस फ़ॉर्मेट में होता है: signal-year-month-date-time.backup
- Signal के लिए सभी अनुमतियां चालू करें।
- आपके डिवाइस में मौजूद बैकअप फ़ाइलें ढूंढने के लिए मीडिया का ऐक्सेस ज़रूरी है।
- आपके नए फ़ोन में बैकअप फ़ाइल सही जगह पर है या नहीं, इसकी पुष्टि करने का एक और आसान तरीका यहां दिया गया है।
- अपने नए फ़ोन पर, बैकअप के बिना Signal के लिए रजिस्टर करें (आपका पुराना फ़ोन अब ऑफ़लाइन हो जाएगा)।
- अपने नए फ़ोन पर बैकअप चालू करें।
- अपने नए फ़ोन में नया बैकअप खोजें और नोट कर लें कि वह कहां सेव है। फ़ाइल के नाम को देखकर पुष्टि करें कि यह वही बैकअप है जो आपने अभी बनाया है।
- नए फ़ोन पर Signal अनइंस्टॉल करें।
- ध्यान से अपना पुराना बैकअप ढूंढें। फ़ाइल के नाम में तारीख और समय देखें।
- पुराने बैकअप को उसी फ़ोल्डर में ले जाएं, जिसे आपने चरण 3 में ढूंढा था।
- Signal इंस्टॉल करें।
मैसेज रीस्टोर करने के तरीके देखने के लिए यहां क्लिक करें।
iOS
अपने मौजूदा डिवाइस की जानकारी की मदद से नए डिवाइस पर Signal सेटअप किया जा सकता है।
- अगर आपके पास नया iPhone है और आपको Signal उसी फ़ोन में इस्तेमाल करना है, तो यहां क्लिक करें।
- अगर आपने फ़ोन को फ़ैक्टरी रीसेट किया है या कैमरा काम नहीं कर रहा है या फिर पुराना iPhone उपलब्ध नहीं है, तो यहां टैप करें।
- अगर आपके पास लिंक किया हुआ iPad है, लेकिन पुराना iPhone मौजूद नहीं है, तो यहां क्लिक करें।
- इसके अलावा अन्य मदद के लिए यहां क्लिक करें।
- अगर आपके पास iPhone है और नया iPad सेटअप करना है, तो यहां क्लिक करें।
किन डिवाइस से अकाउंट ट्रांसफ़र किया जा सकता है?
- iPhone → iPhone
- iPhone → iPad (अलग डिवाइस के तौर पर)
- iPad → iPad
- अलग डिवाइस के तौर पर iPad → iPhone
- कहां यह सुविधा काम नहीं करती, यह देखने के लिए यहां क्लिक करें।
ट्रांसफ़र करने से क्या होता है?
- नए डिवाइस में आपके अकाउंट की पूरी जानकारी और पुराने मैसेज आ जाते हैं।
- पुराने डिवाइस से अकाउंट की पूरी जानकारी और पुराने मैसेज डिलीट हो जाते हैं।
- पुराने मैसेज दूसरे डिवाइस पर कॉपी नहीं किए जाते। ये पूरी तरह ट्रांसफ़र हो जाते हैं।
ज़रूरी शर्तें
- पक्का कर लें कि दोनों डिवाइस पर
- Signal वर्ज़न 7.85 या इसके बाद के वर्ज़न में अपडेट किया गया।
-
iOS सेटिंग > Signal में लोकल नेटवर्क की अनुमतियां चालू हों
- वाई-फ़ाई चालू हो
- ब्लूटूथ चालू हो
-
iOS सेटिंग > बैटरी में 'लो पावर मोड' बंद हो
- आपका नया डिवाइस
- आपके पुराने डिवाइस के आस-पास होना चाहिए।
- अगर यह iPhone, iPad टच या अनलिंक्ड iPad है, तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
- इस पर उसी नंबर के साथ रजिस्टर किया जा सकता है जो पुराने फ़ोन में इस्तेमाल हो रहा था।
- आपका पुराना डिवाइस
- इसका कैमरा काम करता हो।
- इस पर ट्रांसफ़र पूरा होने के बाद आपके पुराने सभी मैसेज डिलीट हो जाएंगे।
मैं नए iPhone, iPad या iPod टच पर अपना अकाउंट और मैसेज कैसे ट्रांसफ़र करूं?
कोई ऐसा समय चुनें जब आपको थोड़ी देर तक दोनों डिवाइस इस्तेमाल न करना हो।
- अपने नए डिवाइस पर, Signal इंस्टॉल करें और खोलें। फिर, अगर कहा जाता है, तो रजिस्ट्रेशन पूरी करें।
- QR कोड देखने के लिए iOS डिवाइस से ट्रांसफ़र करें चुनें और अगला चुनें (सिर्फ़ लिंक किए गए iPad पर)।
-
अपने पुराने डिवाइस पर, अगला चुनें और उसे चरण 2 में दिखाए गए QR कोड को स्कैन करने के लिए करीब लाएं।
- ट्रांसफ़र पूरा होने पर,
- अपने नए डिवाइस में से कोई मैसेज भेजें।
- आपके पुराने डिवाइस से पुराने मैसेज डिलीट कर दिए जाते हैं।
क्या पुराने मैसेज मर्ज किए जा सकते हैं?
नहीं। नया डिवाइस आपके पुराने डिवाइस की जगह ले लेता है।आपके पुराने डिवाइस को डिसेबल कर दिया जाएगा।
बैकअप कैसे चालू किया जाता है? क्या iCloud बैकअप का इस्तेमाल किया जा सकता है?
- आपके जिस डिवाइस पर Signal चालू है उसके अलावा मैसेज कहीं और स्टोर नहीं किए जा सकते।
- मैसेज सिर्फ़ डिवाइस पर ही स्टोर किए जाते हैं।
- iTunes या iCloud बैकअप पर Signal के पुराने मैसेज स्टोर नहीं होते।
क्या इसमें मेरे Signal पिन इस्तेमाल होता है?
यह माइग्रेशन आपके रजिस्ट्रेशन और Signal पिन से अलग है, लेकिन आपको ट्रांसफ़र करने से पहले दोनों पूरे करने होंगे।
मुझे और मदद की ज़रूरत है।
| समस्या क्या है? | सुलझाने के लिए कदम |
| बार-बार रजिस्टर किया गया है। | दोबारा रजिस्टर करने के लिए एक घंटा इंतज़ार करें। |
| लोकल नेटवर्क (इंटरनेट) के लिए अनुमति नहीं दी गई है। |
हर डिवाइस पर,
|
| अकाउंट ट्रांसफ़र करने का विकल्प नहीं दिख रहा है या अटका हुआ है। |
नए फ़ोन पर,
|
| QR कोड स्कैन नहीं हो रहा है। |
|
| QR कोड स्कैन करने के बाद गलत डिवाइस का अलर्ट दिख रहा है। |
लिंक किए गए अपने iPad से फ़ोन पर ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता।
|
|
डिवाइस को लिंक करने के बारे में यह जानकारी मौजूद है।
|
यह खाता ट्रांसफ़र करने का विकल्प नहीं है।
|
|
पुराने फ़ोन ने QR कोड को स्कैन किया और वह कनेक्ट होने मेंअटका हुआ है... |
|
|
अलर्ट दिख रहा है कि ट्रांसफ़र पूरा नहीं कर सका। |
|
|
पुराने फ़ोन से ट्रांसफ़र पूरा हो गया है और आपको दोबारा रजिस्टर करने के लिए कहा गया है। |
|
क्या Signal iPad या Signal डेस्कटॉप से फ़ोन पर ट्रांसफ़र किया जा सकता है? मुझे अभी भी अपने लिंक किए हुए iPad या डेस्कटॉप पर मैसेज दिख रहे हैं।
नहीं। आपके लिंक किए गए डिवाइस पर अकाउंट से जुड़ी उतनी जानकारी मौजूद नहीं होती जितनी आपके फ़ोन पर होती है। जारी रखने के लिए नए फ़ोन पर ट्रांसफ़र किए बिना रजिस्टर करें विकल्प चुनें।
अगर मेरे पास अपना पुराना डिवाइस नहीं है या मैंने अपना फ़ोन फ़ैक्ट्री सेटिंग में रीस्टोर कर दिया है या फिर मेरा फ़ोन कहीं खो गया है, तो मैं क्या करूं?
मैसेज सिर्फ़ आपके डिवाइस पर स्टोर किए जाते हैं। अगर आपके पास पुराने मैसेज का ऐक्सेस नहीं है, तो अकाउंट ट्रांसफ़र नहीं हो सकेगा।
- अपने नए डिवाइस पर, Signal इंस्टॉल करें और खोलें। फिर, अगर कहा जाता है, तो रजिस्ट्रेशन पूरी करें।
-
अपना विकल्प चुनें: ट्रांसफ़र किए बिना रजिस्टर करें या नए डिवाइस के रूप में जोड़ें (सिर्फ़ iPad के लिए)।
- iPhone
- iPod टच
- अलग डिवाइस के तौर पर iPad
डेस्कटॉप
किन डिवाइस से डेटा ट्रांसफ़र किया जा सकता है?
- Signal डेस्कटॉप में पुराने मैसेज को किसी डिवाइस से या किसी डिवाइस पर ट्रांसफ़र करने की सुविधा मौजूद नहीं है।
- macOS पर माइग्रेशन असिस्टेंट और टाइम मशीन की सुविधा मौजूद नहीं है।
मैं एक कंप्यूटर के OS से दूसरे में ट्रांसफ़र करने के बाद आ रही समस्याओं को कैसे ठीक करूं?
फ़ोल्डर को मैन्युअल तरीके से ट्रांसफ़र करने की सुविधा मौजूद नहीं है। ऐसा करने से कोई गड़बड़ी आ सकती है। Signal का प्रोटोकॉल स्टेटफ़ुल है, यानी इसमें सिर्फ़ फ़ाइल कॉपी करने से वे दूसरे Signal सेटअप में नहीं चलेंगी और न ही लिंक करने के बाद फ़ाइल कॉपी करके Signal का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपको चैट सेशन रीफ़्रेश किया गया, [कॉन्टैक्ट] से मिला मैसेज डिलीवर नहीं हुआ या फिर मिला हुआ मैसेज सिंक में नहीं है जैसी गड़बड़ियां दिखें, तो उन्हें हल करने के लिए ये कदम उठाएं:
- अपने पुराने कंप्यूटर पर, Signal डेस्कटॉप बंद करें और उससे बाहर निकलें।
- अपने मोबाइल डिवाइस पर, Signal डेस्कटॉप अनलिंक करें।
- अपने नए कंप्यूटर पर, Signal डेस्कटॉप रीस्टार्ट करें।
- अपने मोबाइल डिवाइस से, अपने नए कंप्यूटर पर Signal डेस्कटॉप लिंक करें।
- अपने पुराने कंप्यूटर पर, Signal डेस्कटॉप से सभी डेटा अनइंस्टॉल और डिलीट करें:
-
Windows
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके <YourName> को अपने Windows यूज़रनें के साथ बदलें-
Signal.exe अनइंस्टॉल करें चुनें
C:\Users\<YourName>\AppData\Local\Programs\signal-desktopमें -
C:\Users\<YourName>\AppData\Roaming\Signalको मिटाएं
-
Signal.exe अनइंस्टॉल करें चुनें
-
macOS
-
/Applicationया~/Applicationडायरेक्ट्री में Signal.app फ़ाइल डिलीट करें -
~/Library/Application Support/Signalसे लोकल डेटा डिलीट करें
-
-
Linux
-
apt-get remove signal-desktopका इस्तेमाल करें -
~/.config/Signalडिलीट करें
-
-
Windows