Signal कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आपसे अनुमति मांगता है, जैसे कि फ़ोटो शेयर करना या आपके कॉन्टैक्ट दिखाना। आप यह देख सकते हैं कि इन अनुमतियों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। इसके लिए हमारे सोर्स कोड देखें। Signal पूरी तरह ओपन सोर्स है और हमेशा रहेगा। इसके कोड की जांच स्वतंत्र सुरक्षा कंपनियों और निजी सुरक्षा शोधकर्ताओं, दोनों ने की है।हमारे ओपन सोर्स बने रहने का यह भी एक बड़ी वजह है। इससे कोई भी हमारे कोड की गहराई से जांच कर सकता है, जिससे पारदर्शिता और भरोसा बना रहता है.
Android
OS नोटिफ़िकेशन विकल्प
नोटिफ़िकेशन में दिखने वाले स्मार्ट जवाब को मैनेज या बंद करने के लिए:
- Android 10 और 11 के लिए, Android फ़ोन सेटिंग ऐप > ऐप और नोटिफ़िकेशन > नोटिफ़िकेशन > ऐडवांस्ड > 'सुझाई गई कार्रवाइयां और जवाब चालू या बंद करें' पर जाएं।
- Android 12 और 13 के लिए, Android फ़ोन सेटिंग ऐप > नोटिफ़िकेशन > 'इनहैंस्ड नोटिफ़िकेशन चालू या बंद करें' पर जाएं।
- Android 14 के लिए, Android फ़ोन सेटिंग ऐप > नोटिफ़िकेशन > ऐडवांस्ड सेटिंग > 'नोटिफ़िकेशन के लिए सुझाई गई कार्रवाइयां और जवाब' पर जाएं।
लॉक स्क्रीन नोटिफ़िकेशन विकल्प मैनेज करने के लिए:
- Android फ़ोन सेटिंग ऐप > ऐप और नोटिफ़िकेशन > नोटिफ़िकेशन > ऐडवांस्ड पर जाएं।
- Android 14 के लिए, Android फ़ोन सेटिंग ऐप > नोटिफ़िकेशन > लॉक स्क्रीन नोटिफ़िकेशन पर जाएं।
अनुमतियां
- Android फ़ोन सेटिंग ऐप > ऐप (अलग-अलग डिवाइस पर यह अलग-अलग दिख सकती है) > Signal > ऐप से जुड़ी अनुमतियां (अलग-अलग डिवाइस पर यह अलग-अलग दिख सकती है) > 'अनुमतियां चालू करें' पर जाएं।
मांगी गई अनुमतियां
| पहचान करें | |
| डिवाइस पर अकाउंट ढूंढना | Signal को अकाउंट ढूंढने और Signal कॉन्टैक्ट का पता लगाने की अनुमति दें। आपकी Android सिस्टम सेटिंग के अकाउंट सेक्शन में इन अकाउंट को देखा जा सकता है। |
| खुद का कॉन्टैक्ट कार्ड पढ़ना | आपके कॉन्टैक्ट कार्ड को ऐक्सेस करने से Signal को आपका फ़ोन नंबर आपके नाम के साथ जोड़ने की अनुमति मिल जाती है। |
| कॉन्टैक्ट | |
| डिवाइस पर अकाउंट ढूंढना |
Signal को अकाउंट ढूंढने और Signal कॉन्टैक्ट का पता लगाने की अनुमति दें। आपकी Android सिस्टम सेटिंग के अकाउंट सेक्शन में इन अकाउंट को देखा जा सकता है। |
| आपके कॉन्टैक्ट देखना | कॉन्टैक्ट का ऐक्सेस देने से Signal इनकमिंग फ़ोन नंबर को सही नामों से जोड़ पाता है और मैसेज लिखने के लिए व्यक्ति चुनते समय उसकी कॉन्टैक्ट जानकारी दिखा सकता है। |
| आपके कॉन्टैक्ट में बदलाव करना | Signal मौजूदा कॉन्टैक्ट में नए फ़ोन नंबर जोड़ सकता है और नए कॉन्टैक्ट भी बना सकता है। |
| लोकेशन | |
| अनुमानित लोकेशन (नेटवर्क-आधारित) | नीचे देखें। |
| सटीक लोकेशन (GPS और नेटवर्क-आधारित) | इससे आपको मैसेज के ज़रिए अपना मौजूदा लोकेशन दोस्तों को शेयर करने में मदद मिलती है। वाई-फ़ाई-डायरेक्ट के ज़रिए अकाउंट ट्रांसफ़र करने में भी मदद मिलती है। |
| फ़ोन | |
| फ़ोन का स्टेटस और पहचान देखना | इससे Signal को आपका फ़ोन नंबर और डिवाइस ID पता करने में मदद मिलती है। Signal में रजिस्टर करने के लिए इनका इस्तेमाल होता है। अगर गोपनीय कॉल के दौरान कोई अनसिक्योर कॉल आए, तो कॉल मैनेज करने की सुविधा मिलती है। अनसिक्योर कम्युनिकेशन को हटाए जाने के बारे में यहां और जानें। |
| फ़ोटो/मीडिया/फ़ाइल | |
| आपके USB स्टोरेज का कॉन्टेंट देखना | नीचे देखें। |
| आपके USB स्टोरेज के कॉन्टेंट में बदलाव करना या उसे डिलीट करना | Signal अपने एनक्रिप्ट किए गए डेटाबेस को आपके फ़ोन पर स्टोर करता है। जब आपको कोई इनकमिंग तस्वीर, वीडियो या ऑडियो मैसेज मिलता है तब ये आपके फ़ोन पर लोकल तौर पर भी स्टोर हो जाता है। बैकअप सुविधा चालू करने के लिए ये अनुमतियां ज़रूरी हैं। |
| स्टोरेज | |
| आपके USB स्टोरेज का कॉन्टेंट देखना | नीचे देखें। |
| आपके USB स्टोरेज के कॉन्टेंट में बदलाव करना या उसे डिलीट करना | Signal अपने एनक्रिप्ट किए गए डेटाबेस को आपके फ़ोन पर स्टोर करता है। जब आपको कोई इनकमिंग तस्वीर, वीडियो या ऑडियो मैसेज मिलता है तब ये आपके फ़ोन पर लोकल तौर पर भी स्टोर हो जाता है। बैकअप सुविधा चालू करने के लिए ये अनुमतियां ज़रूरी हैं। |
| कैमरा | |
| तस्वीरें और वीडियो लेना | Signal में एक डायरेक्ट कैप्चर सुविधा है जिसमें आपको ऐप में ही कोई तस्वीर लेने और उसे तुरंत किसी मैसेज में भेजने का विकल्प मिलता है। वीडियो कॉल के लिए यह अनुमति ज़रूरी है। |
| माइक्रोफ़ोन | |
| ऑडियो रिकॉर्ड करना | आपको वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करने के साथ-साथ वॉइस और वीडियो कॉल पर सुने जाने की सुविधा मिलती है। |
| वाई-फ़ाई कनेक्शन की जानकारी | |
| वाई-फ़ाई कनेक्शन देखें | Signal के मैसेज इंटरनेट के ज़रिए मिलते और भेजे जाते हैं। यह पारंपरिक SMS/MMS की तरह काम नहीं करते। इससे Signal को यह तय करने में मदद मिलती है कि सेवाएं कब उपलब्ध नहीं होंगी। अलग-अलग तरह के नेटवर्क पर SMS, MMS, और Signal मैसेज पाने के लिए यह ज़रूरी था, जैसे कि 3G, वाई-फ़ाई, LTE, वग़ैरह। SMS सेवा हटाए जाने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहां जाएं। |
| डिवाइस ID और कॉल से जुड़ी जानकारी | |
| फ़ोन का स्टेटस और पहचान देखना | इससे Signal को आपका फ़ोन नंबर और डिवाइस ID तय करने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल Signal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए किया जाता है। |
| अन्य | |
| इंटरनेट से डेटा पाना | नीचे देखें। |
| इंटरनेट कनेक्शन देखना | Signal के मैसेज इंटरनेट के ज़रिए मिलते और भेजे जाते हैं। यह पारंपरिक SMS/MMS की तरह काम नहीं करते। इससे Signal को यह तय करने में मदद मिलती है कि सेवाएं कब उपलब्ध नहीं होंगी। अलग-अलग तरह के नेटवर्क पर SMS, MMS, और Signal मैसेज पाने के लिए यह ज़रूरी था, जैसे कि 3G, वाई-फ़ाई, LTE, वग़ैरह। SMS सेवा हटाए जाने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहां जाएं। |
| अकाउंट बनाएं और पासवर्ड सेट करना | इससे Signal को आपके डिवाइस पर अकाउंट बनाने में मदद मिलती है। इसे देखने के लिए सिस्टम सेटिंग > अकाउंट में जाएं। |
| ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पेयर करना | इससे आपके कॉल पर होने के दौरान ब्लूटूथ कनेक्ट करने में मदद मिलती है। |
| स्टिकी ब्रॉडकास्ट भेजना | इससे Signal को आपके फ़ोन पर दूसरे ऐप के साथ सही तरीके से और भरोसे के साथ चलने में मदद मिलती है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी बैटरी कम हो, तब भी आपको मैसेज मिल सकते हैं या फिर इमेज अटैच करते समय आपको अपने डिवाइस पर फ़ोटो को ऐक्सेस करने का अनुरोध करना पड़ता है। |
| इंटरनेट कनेक्शन बदलना | नीचे देखें। |
| वाई-फ़ाई से कनेक्ट और डिसकनेक्ट करना | Signal मैसेज इंटरनेट के ज़रिए मिलते और भेजे जाते हैं। यह पारंपरिक SMS/MMS की तरह काम नहीं करते। इससे Signal को यह तय करने में मदद मिलती है कि सेवाएं कब उपलब्ध नहीं होंगी। अलग-अलग तरह के नेटवर्क पर SMS, MMS, और Signal मैसेज पाने के लिए यह ज़रूरी था, जैसे कि 3G, वाई-फ़ाई, LTE, वग़ैरह। SMS सेवा हटाए जाने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहां जाएं। Wifi-डायरेक्ट के ज़रिए अकाउंट ट्रांसफ़र करने में भी मदद मिलती है। |
| अपना स्क्रीन लॉक बंद करना | इससे Signal को फ़ोन अनलॉक करने में सुविधा मिलती है, जब आप दूसरे कॉल पर हों। |
| इंटरनेट का पूरा ऐक्सेस देना | Signal के मैसेज इंटरनेट के ज़रिए मिलते और भेजे जाते हैं। यह पारंपरिक SMS/MMS की तरह काम नहीं करते। इससे Signal को यह तय करने में मदद मिलती है कि सेवाएं कब उपलब्ध नहीं होंगी। अलग-अलग तरह के नेटवर्क पर SMS, MMS, और Signal मैसेज पाने के लिए यह ज़रूरी था, जैसे कि 3G, वाई-फ़ाई, LTE, वग़ैरह। SMS सेवा हटाए जाने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहां जाएं। |
| अपनी ऑडियो सेटिंग बदलना | इसका इस्तेमाल साउंड नोटिफ़िकेशन के लिए किया जाता है। |
| सिंक सेटिंग पढ़ना | इससे ऐप को सही समय पर मैसेज पाने में मदद मिलती है। |
| स्टार्टअप पर रन करना | इससे Signal को तब मैसेज पढ़े जाने की सूचना मैनेज करने में मदद मिलती है जब Signal खोलने से पहले फ़ोन चालू किया जाता है। इसके बिना मैसेज पाने में देर हो सकती है। |
| डिवाइस पर अकाउंट इस्तेमाल करना | इससे Signal को आपके डिवाइस पर अकाउंट जोड़ने में मदद मिलती है। इसे देखने के लिए सिस्टम सेटिंग > अकाउंट पर जाएं। |
| वाइब्रेशन कंट्रोल करना | वाइब्रेशन वाले नोटिफ़िकेशन मैनेज करने में इसका इस्तेमाल होता है। |
| डिवाइस को स्लीप मोड पर जाने से रोकना | इससे Signal को फ़ोन को तब चालू रखने में मदद मिलती है जब कोई मैसेज मिल रहा हो या भेजा जा रहा हो। |
| सिंक चालू या बंद करना | इसके ज़रिए यह पक्का किया जाता है कि आपके कॉन्टैक्ट अप-टू-डेट हों और यह नए Android में सिंक करने का आम तरीका है। इसे देखने के लिए सिस्टम सेटिंग > अकाउंट पर जाएं। |
| शॉर्टकट इंस्टॉल करें | इससे Signal को आपकी होम स्क्रीन पर शॉर्टकट जोड़ने की सुविधा मिलती है। |
iOS
अपने iPhone पर अनुमतियां मैनेज करने के लिए:
-
iPhone सेटिंग > Signal पर जाएं
- अन्य iPhone सेटिंग
मांगी गई अनुमतियां
| लोकेशन | इससे आपको अपने दोस्तों के साथ मैसेज के ज़रिए अपनी ताज़ा लोकेशन शेयर करने में मदद मिलती है। |
| कॉन्टैक्ट | इससे आपको अपने कॉन्टैक्ट के साथ बातचीत करने और उनके नाम डिसप्ले करने में मदद मिलती है। |
| फ़ोटो | इससे ऐप को आपके फ़ोन पर पहले से स्टोर की गई तस्वीरों या वीडियो भेजने की सुविधा मिलती है। |
| लोकल नेटवर्क | इससे Signal को आपका अकाउंट सीधे किसी नए फ़ोन पर ट्रांसफ़र करने में मदद मिलती है। अगर यह सेटिंग चालू है, तो इसका इस्तेमाल तब तक नहीं होगा, जब तक कि आप खुद किसी नए डिवाइस पर ट्रांसफ़र शुरू न करें। |
| माइक्रोफ़ोन | इससे वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करने में मदद मिलती है और आपको यह सुविधा मिलती है कि वॉइस और वीडियो कॉल के दौरान आपकी आवाज़ सनी जाए। |
| कैमरा | यह वीडियो कॉल करने और तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए ज़रूरी है। |
| नोटिफ़िकेशन | इससे आपको कॉल या मैसेज आने पर सूचना मिल पाती है। |
| बैकग्राउंड ऐप रीफ़्रेश करें | इससे Signal को सही समय पर मैसेज और कॉल पाने में मदद मिलती है। इसके बिना, मैसेज पाने या भेजने में देरी हो सकती है। इसके सही इस्तेमाल के लिए हमारी सलाह है कि आप लो पावर मोड बंद कर दें। |
| मोबाइल डेटा | इससे Signal को सही समय पर मैसेज और कॉल पाने में मदद मिलती है। इसके बिना, मैसेज पाने या भेजने में देरी हो सकती है। |
अन्य iPhone सेटिंग
| लो पावर मोड | इसकी वजह से आपको समय पर मैसेज और कॉल मिलने में परेशानी या नए फ़ोन पर अकाउंट ट्रांसफ़र पूरा करने में समस्या आ सकती है। |
|
| पाबंदी | इन पाबंदियों की वजह से आपको अन्य अनुमतियां बदलने या समय पर मैसेज और कॉल पाने में परेशानी आ सकती है। इसके बिना, मैसेज पाने या भेजने में देरी हो सकती है। |
|
| फ़ोकस मोड | इन पाबंदियों की वजह से मैसेज और कॉल के नोटिफ़िकेशन समय पर पाने में समस्या आ सकती है। |
|
डेस्कटॉप
अनुमतियां मैनेज करने के लिए Signal डेस्कटॉप सेटिंग पर जाएं:
सेटिंग > सामान्य पर क्लिक करें
- माइक्रोफ़ोन का ऐक्सेस दें
- कैमरे का ऐक्सेस दें
OS से जुड़ी अनुमतियों का अनुरोध
| कैमरा | इससे वीडियो कॉल पर आपको दिखाने में मदद मिलती है। | macOS: Apple मेन्यू > सिस्टम की प्राथमिकताएं चुनें > सुरक्षा और गोपनीयता पर क्लिक करें > गोपनीयता चुनें > कैमरा चुनें > Signal के आगे मौजूद चेकबॉक्स चुनें। इस सेटिंग को लागू करने के लिए Signal को दोबारा चालू करें। |
| माइक्रोफ़ोन | इससे वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करने में मदद मिलती है और यह तय हो पाता है कि वॉइस और वीडियो कॉल के दौरान आपकी आवाज़ पहुंच सके। | macOS : Apple मेन्यू > सिस्टम की प्राथमिकताएं चुनें > सुरक्षा और गोपनीयता पर क्लिक करें > गोपनीयता चुनें > माइक्रोफ़ोन चुनें > Signal के आगे मौजूद चेकबॉक्स चुनें। इस सेटिंग को लागू करने के लिए Signal को दोबारा चालू करें। |
| नोटिफ़िकेशन | इससे आपको कॉल या मैसेज आने पर सूचना मिल पाती है। | macOS : Apple मेन्यू > सिस्टम की प्राथमिकताएं चुनें। इसके बाद, नोटिफ़िकेशन > पर क्लिक करें और बाईं ओर मौजूद Signal पर क्लिक करें और सही विकल्प चुनें। |
| स्क्रीन रिकॉर्डिंग | इससे आपको पूरी स्क्रीन या अलग ऐप्लिकेशन विंडो खोलने की सुविधा मिलती है। | macOS Catalina 10.15 या इसके बाद के वर्ज़न के लिए: Apple मेन्यू > सिस्टम की प्राथमिकताएं खोलें > सुरक्षा और गोपनीयता पर क्लिक करें > गोपनीयता टैब चुनें > स्क्रीन रिकॉर्डिंग चुनें > Signal के सामने वाले चेकबॉक्स पर निशान लगाएं। इस सेटिंग को लागू करने के लिए Signal को दोबारा चालू करना होगा। |