बिल्कुल। Signal की सभी कॉलिंग और मैसेजिंग इंटरनेट के ज़रिए की जाती है। बस आपका इंटरनेट बिना रुके काम करता रहे, तो सब कुछ ठीक उसी तरह चलेगा जैसे घर पर यह आपके सिम से चलता था।
आपके कॉन्टैक्ट अब भी आपके रजिस्टर Signal नंबर पर आपसे संपर्क कर सकते हैं। अपना Signal नंबर देखने के लिए Signal सेटिंग खोलें।इसके बाद खुद के लिए नोट पर खुद को मैसेज भेजकर यह पक्का करें कि आपका अकाउंट अभी भी चालू है। अगर “आपका डिवाइस रजिस्टर्ड नहीं है” वाला बैनर न दिखाई दे, तो समझ जाएं कि सब कुछ ठीक-ठाक है।
हालांकि, Signal को फिर इंस्टॉल करने या इसके लिए दोबारा रजिस्टर करने के लिए आपको अपने सिम कार्ड की ज़रूरत पड़ेगी, क्योंकि उसी पर आपको SMS या कॉल आएगी। यात्रा पर निकलने से पहले अपने मोबाइल ऑपरेटर से एक बार बात कर लें। पक्का कर लें कि विदेश में भी आपके नंबर पर SMS या कॉल आ सकें। यह खास तौर पर तब ज़रूरी है जब आपको बाहर रहते हुए Signal दोबारा इंस्टॉल करना पड़े या फिर अपना फ़ोन रीसेट करना पड़े।