क्या आप नई तकनीक सबसे पहले आज़माना चाहते हैं और टेस्टिंग में मदद करना चाहते हैं? अगर हां, तो Signal के बीटा प्रोग्राम से जुड़ें!
- जुड़ें और बीटा का इस्तेमाल शुरू करें
- हमारे सबसे नए बीटा वर्ज़न पर अपडेट करें
- फ़ीडबैक दें
- बीटा का नोटिफ़िकेशन मैनेज करें
- बीटा छोड़ें
जुड़ें और बीटा का इस्तेमाल शुरू करें
बीटा उन लोगों के लिए है जिन्हें सेवा में बीच-बीच में रुकावट आने से कोई दिक्कत नहीं होती और जो समस्याओं को समझने और उनकी जांच में हमारा साथ देना चाहते हैं।
Android
- Google Play पर बीटा चैनल को सीधे सब्सक्राइब करें।
- आपके पुराने मैसेज तब तक रहेंगे जब तक, आप Signal को अनइंस्टॉल नहीं कर देते।
iOS
- App store पेज और TestFlight ऐप के ज़रिए सीधे जुड़ें।
- आपके पुराने मैसेज तब तक रहेंगे जब तक, आप Signal को अनइंस्टॉल नहीं कर देते।
डेस्कटॉप
- इसके लिए दिए गए लिंक या चरणों का इस्तेमाल करके सीधे इंस्टॉल करें :
- macOS 12 (Monterey) और उसके बाद के वर्ज़न
- Windows 10 और 11
- Linux
ध्यान रहे कि यह निर्देश सिर्फ़ Ubuntu, Mint जैसे 64 बिट वाले Debian आधारित Linux के लिए ही हैं।# 1. हमारी आधिकारिक पब्लिक सॉफ़्टवेयर 'साइनिंग की' को इंस्टॉल करें
wget -O- https://updates.signal.org/desktop/apt/keys.asc | gpg --dearmor > signal-desktop-keyring.gpg
cat signal-desktop-keyring.gpg | sudo tee -a /usr/share/keyrings/signal-desktop-keyring.gpg > /dev/null
# 2. अपनी रिपॉज़िटरी की सूची में हमारी रिपॉज़िटरी जोड़ें
echo 'deb [arch=amd64 signed-by=/usr/share/keyrings/signal-desktop-keyring.gpg] https://updates.signal.org/desktop/apt xenial main' |\
sudo tee -a /etc/apt/sources.list.d/signal-xenial.list
# 3. अपना पैकेज डेटाबेस अपडेट करें और Signal इंस्टॉल करें
sudo apt update && sudo apt install signal-desktop-beta
- यह नया इंस्टॉल है और इसमें आपके पुराने मैसेज नहीं दिखेंगे। यह Signal डेस्कटॉप के प्रोडक्शन वर्ज़न से अलग है और यह उसे रिप्लेस नहीं करेगा।
हमारे सबसे नए बीटा वर्ज़न पर अपडेट करें
Android
-
अपने-आप
Signal बीटा और आपके अन्य ऐप के लिए अपने-आप अपडेट की सुविधा सेट अप करना:- Google Play Store ऐप खोलें
- सेटिंग > नेटवर्क की प्राथमिकताएं
- 'ऐप को अपने-आप अपडेट होने दें' पर टैप करें
- कोई विकल्प चुनें:
- ऐप को कभी भी अपने-आप अपडेट करे - वाई-फ़ाई या मोबाइल डेटा में से किसी का भी इस्तेमाल करके ऐप अपडेट करें।
- ऐप को सिर्फ़ वाई-फ़ाई पर अपने-आप अपडेट करें - सिर्फ़ वाई-फ़ाई से जुड़े होने पर ही ऐप अपडेट करें
-
मैन्युअल तरीके से
- अपने Android फ़ोन के लिए Signal स्टोर पेज पर जाएं
- अगर आपके फ़ोन पर कोई नया वर्ज़न उपलब्ध हो, तो आपको जल्द ही अपडेट करने के लिए विकल्प दिखेगा। 'अपडेट करें' पर टैप करें और Signal खोलें।
iOS
आपको TestFlight से ईमेल या फिर TestFlight ऐप से नोटिफ़िकेशन मिलेगा, बशर्ते यह iOS सेटिंग > TestFlight में चालू हो।
-
अपने-आप
Signal बीटा के लिए अपने-आप अपडेट की सुविधा सेटअप करना :- TestFlight ऐप खोलें
- Signal चुनें
- 'अपने-आप अपडेट होने दे' पर टैप करें
-
मैन्युअल तरीके से
- TestFlight खोलें
- अगर आपके फ़ोन पर कोई नया वर्ज़न उपलब्ध हो, तो आपको जल्द ही अपडेट करने के लिए विकल्प दिखेगा। 'अपडेट करें' पर टैप करें और Signal खोलें।
डेस्कटॉप
कोई अपडेट उपलब्ध होने पर चैट सूची के ऊपर एक नीला बैनर दिखेगा।
- नीले बैनर में 'Signal रीस्टार्ट करने के लिए क्लिक करें' या 'अपडेट डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें' चुनें, ताकि Signal का सबसे नया वर्ज़न लॉन्च हो सके।
- अलर्ट बंद करने के लिए 'X' चुनें। इसके बाद Signal की सेटिंग में नीला इंडिकेटर डॉट दिखाई देगा। अपडेट करने के लिए Signal सेटिंग
>
'Signal अपडेट करें' पर जाएं या फिर बाहर निकलकर ऐप फिर से खोलें।
फ़ीडबैक दें
हम बीटा फ़ीडबैक पर तुरंत काम करते हैं, ताकि ये वर्ज़न सभी तक पहुंचने से पहले ज़्यादा स्थिर और इस्तेमाल में आसान हो जाएं।
- बीटा रिलीज़ से जुड़े फ़ीडबैक यहां कम्युनिटी फ़ोरम पर शेयर करें।
- अगर कोई तकनीकी समस्या आई है या ऐप क्रैश हुआ है, तो डीबग लॉग या क्रैश रिपोर्ट ज़रूर शामिल करें।
बीटा का नोटिफ़िकेशन मैनेज करें
Android
Play Store ऐप खोलें > सेटिंग > नोटिफ़िकेशन
iOS
TestFlight ऐप खोलें > Signal > नोटिफ़िकेशन
डेस्कटॉप
अपडेट प्रॉम्प्ट अपने-आप Signal डेस्कटॉप में दिखेंगे।
बीटा छोड़ें
Android
Google Play पर बीटा चैनल से सीधे अनसब्सक्राइब करें।
iOS
- TestFlight खोलें > Signal चुनें > स्क्रोल करके नीचे जाएं और 'टेस्टिंग रोकें' चुनें।
- अपने मौजूदा वर्ज़न नंबर (Signal सेटिंग
> हेल्प) की तुलना App Store में लिस्ट किए गए वर्ज़न नंबर से करें।
- अगर आपका मौजूदा वर्ज़न वैसा ही है या उससे नीचे का है, तो सीधे स्टोर से इंस्टॉल करें।
- अगर आपका मौजूदा वर्ज़न ऊपर का है, तो तब तक इंतज़ार करें जब तक कि App Store में वैसा या उससे नीचे का वर्ज़न सूचीबद्ध न हो जाए।
डेस्कटॉप
Signal डेस्कटॉप का बीटा डिलीट करें। इससे आपके पुराने मैसेज हट जाएंगे।
ध्यान दें कि बीटा वर्ज़न के लिए डायरेक्टरी का नाम 'Signal बीटा' है।