हां, ऑफ़िस के काम के लिए Signal का इस्तेमाल किया जा सकता है। Signal में निजी या ऑफ़िस की बाचतीच के बीच स्विच करने के लिए आपको अलग से सेटिंग बदलने की ज़रूरत नहीं होती।
आपकी पूरी कंपनी Android, iOS या डेस्कटॉप पर Signal का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, ऐसा करने के लिए हर फ़ोन को अलग मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना ज़रूरी है। एक ही नंबर का इस्तेमाल कई फ़ोन पर नहीं किया जा सकता।
जानें क्या आपके कॉन्टैक्ट को Signal पर होना चाहिए और इस्तेमाल करने के आसान कदम।