Signal एक बार में सिर्फ़ एक मोबाइल डिवाइस पर रजिस्टर हो सकता है। साथ ही, एक बार में ज़्यादा से ज़्यादा पांच सेकंडरी डिवाइस लिंक किए जा सकते हैं। फ़िलहाल, iPad, कंप्यूटर, और Android स्मार्टफ़ोन व टैबलेट ही लिंक किए गए सेकंडरी डिवाइस के तौर पर काम कर सकते हैं।
अगर आपने कोई दूसरा डिवाइस सेट अप किया है, तो अपने प्लैटफ़ॉर्म पर समस्या दूर करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
Android
मैंने दूसरे फ़ोन पर Signal सेट अप की है। मैं इस Android फ़ोन पर फिर से Signal का उपयोग कैसे कर सकता हूँ?
अपने फ़ोन पर Signal को पुन:-पंजीकृत करने के लिए "डिवाइस अब पंजीकृत नहीं है" बैनर पर टैप करें तांकि इसे क्रियाशील डिवाइस बना सकें। दुबारा पंजीकरण करने के बाद, यह फ़ोन कनेक्ट हो जाएगा और आपका अन्य डिवाइस ऑफलाइन हो जाएगा।
मेरा कैमरा QR कोड को स्कैन नहीं करता। क्या कर सकता हूं?
- अपने फ़ोन को कोड से और अधिक दूर या और अधिक करीब ले जाएँ।
- मॉनीटर या लैपटॉप स्क्रीन की चमक बढ़ाएँ।
- Signal Desktop विंडो का आकार बदलें।
यदि मुझे QR कोड स्कैन करने के बाद एक त्रुटि दिखाई दे तो मुझे क्या करना होगा?
यदि आपको नेटवर्क त्रुटि दिखाई दे,
- अपने डिवाइस पर Signal को सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट करें।
- पुष्टि करें कि आपका Signal नंबर पंजीकृत है और यह कि आप Signal संदेशों को भेज और प्राप्त कर सकते हैं।
- दुबारा Signal Desktop को इंस्टॉल करें।
iOS
मैं अपने संदेश इतिहास को अपनी दूसरी डिवाइस पर कॉपी करना चाहता/ती हूँ।
- अकाउंट ट्रांसफर आपके अकाउंट को दूसरी डिवाइस पर ले जाता है। ट्रांसफर, डेटा को नई डिवाइस पर ले जाता है, जो इसे पुरानी डिवाइस से डिलीट कर देता है।
- एक से ज़्यादा डिवाइस इस्तेमाल करने के लिए, iPad, डेस्कटॉप या Android डिवाइस में से किसी एक को नए डिवाइस के तौर पर लिंक करें। आपके पास अपने फ़ोन में मौजूद चैट और 45 दिनों के मीडिया को लिंक किए गए डिवाइस के साथ सिंक करने की सुविधा मौजूद है।
मैं एक से ज्यादा डिवाइस कैसे इस्तेमाल कर सकता/सकती हूँ?
- एक से ज़्यादा डिवाइस इस्तेमाल करने के लिए, iPad, डेस्कटॉप iPhone या Android डिवाइस में से किसी एक को नए डिवाइस के तौर पर लिंक करें।
- आगे बढ़ने के लिए, iPad पर नए डिवाइस के तौर पर जोड़ें को चुनें।
मुझे iPad को लिंक नहीं करना है। इसे एक अलग डिवाइस के तौर पर कैसे रजिस्टर किया जा सकता है?
एक अलग डिवाइस के रूप में इंस्टॉल करने के लिए समर्थन पेज पर दिए चरणों का अनुसरण करें।
मैं अपना iPad लिंक क्यों नहीं कर सकता?
- अपने फ़ोन पर Signal के सबसे नए संस्करण पर अपडेट करें।
- 5 जुड़ी डिवाइसों की सीमा है। पुष्टि करें कि आपने इस सीमा को पार नहीं किया है।
- फ़ायरवॉल और नेटवर्क सेटिंग्स की जाँच करें। यदि आपके पास VPN या फ़ायरवॉल है, तो सुनिश्चित करें कि आप *.signal.org और TCP पोर्ट 443 की अनुमति दें। अंतर्निहित IPs लगातार बदलते रहते हैं, इसलिए सटीक फ़ायरवॉल नियमों को परिभाषित करना मुश्किल होगा। यदि आपके पास पारदर्शी या रिवर्स प्रॉक्सी है, तो उसे websockets का सपोर्ट करने की ज़रूरत होगी।
मैंने iPad को पहले एक अलग डिवाइस के तौर पर रजिस्टर किया था, उसे मैं अपने फ़ोन से किस तरह लिंक करूं?
- यदि आपका iPad एक लिंक किया गया डिवाइस है, तो फ़ोन में संदेशों को ट्रांसफर करना समर्थित नहीं है।
- यदि आपका iPad एक अलग डिवाइस है, तो नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें।
- अपने फ़ोन पर Signal को इंस्टॉल करें और एक खाते और संदेश ट्रांसफर पूरा करें।
- अपने iPad पर Signal को फिर से इंस्टॉल करें जो आपके संदेश के इतिहास को साफ कर देगा।
- अपने फ़ोन पर iPad को लिंककरें।
- आपके iPhone में आपकी संदेश हिस्ट्री होगी और आपके iPad में कोई पूर्व इतिहास नहीं होगा।
यदि मुझे QR कोड स्कैन करने के बाद एक त्रुटि दिखाई दे तो मुझे क्या करना होगा?
यदि आप देखें QR कोड की पहचान हुई है - कोई उपयोग करने योग्य डेटा नहीं मिला, फिर आप एक ऐसी एप से QR कोड को स्कैन कर रहे हैं जो Signal नहीं है।
- Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल
> सेटिंग > लिंक किए गए डिवाइस पर टैप करें।
- नई डिवाइस लिंक करें और को चुनें और QR-कोड को स्कैन करने के लिए अपने iPhone का उपयोग करें।
मैंने Signal को दूसरे फ़ोन पर रजिस्टर किया है। अब अपने इस iPhone पर Signal का दोबारा इस्तेमाल किस तरह करूं?
एक से ज़्यादा फ़ोन पर रजिस्टर करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अपने फ़ोन पर फिर से Signal रजिस्टर करके फ़ोन को ऐक्टिव डिवाइस बनाने के लिए, 'यह डिवाइस अब रजिस्टर नहीं है' बैनर पर टैप करें। दोबारा रजिस्टर कर लेने के बाद, यह फ़ोन कनेक्ट हो जाएगा और आपका दूसरा डिवाइस ऑफ़लाइन हो जाएगा।
डेस्कटॉप
मैं Signal डेस्कटॉप को लिंक करने में असमर्थ हूँ। मैं इसका समाधान कैसे करूं?
| त्रुटि | समस्या निवारण के चरण |
| "Signal आपके वर्तमान नेटवर्क का उपयोग करके इस डिवाइस को लिंक नहीं कर सकता।" |
|
| "QR कोड लोड नहीं हो सका। अपना कनेक्शन जाँचें और फिर से प्रयास करें।" |
|
अभी भी काम नहीं कर रहा है?
- सुनिश्चित करें कि आप Signal डेस्कटॉप का नवीनतम वर्ज़न चला रहे हैं। आप Signal डेस्कटॉप का नवीनतम वर्ज़न https://signal.org/download से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं
- पुष्टि करें कि आपने प्रति फ़ोन 5 लिंक किए गए डिवाइस की सीमा को पार नहीं किया है।