डेस्कटॉप, iPad, iPhone या Android डिवाइस (टैबलेट या फ़ोन) में से किसी को भी अपने प्राइमरी Signal डिवाइस से लिंक करें। आपके स्मार्टफ़ोन की तरह, लिंक किए गए डिवाइस पर सभी Signal कम्युनिकेशन प्राइवेट रहते हैं।
नोट:
- सिर्फ़ रजिस्ट्रेशन के दौरान ही एक डिवाइस को दूसरे डिवाइस से लिंक किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस तब दिखता है जब Signal ऐप को प्राइमरी डिवाइस पर पहली बार इंस्टॉल या रीइंस्टॉल किया जाए।
- लिंक किए गए डिवाइस को पहली बार सेट करते समय, आपके मोबाइल फ़ोन की पूरी चैट और पिछले 45 दिनों का मीडिया यहां सिंक हो सकता है। यहां ब्लॉग पोस्ट पर इस बारे में ज़्यादा जानें।
- किसी डिवाइस को लिंक करने के बाद, यह ज़रूरी है कि आपका फ़ोन हर 30 दिन में कम-से-कम एक बार इंटरनेट से कनेक्ट हो। नहीं तो, आपके लिंक किए गए डिवाइस अनलिंक हो जाएंगे।
- यह भी याद रखें कि 45 दिनों तक इस्तेमाल न होने पर लिंक किए गए डिवाइस अनलिंक हो जाएंगे।
- लिंक किए गए डिवाइस अनलिंक हो जाने पर, उन्हें दोबारा लिंक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड प्राइमरी डिवाइस का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
- एक अकाउंट से ज़्यादा से ज़्यादा 5 डिवाइस ही लिंक किए जा सकते हैं।
लिंक किए गए डिवाइस देखना
लिंक किए गए डिवाइसों की सूची देखने के लिए अपने प्राइमरी डिवाइस में यहां जाएं: Signal सेटिंग > लिंक किए गए डिवाइस।
डिवाइस का लिंक हटाना
डिवाइस अनलिंक करने के लिए, यहां दिए गए चरणों का पालन करें।
किसी डिवाइस को अपने फ़ोन से लिंक कैसे करें
- हमारी वेबसाइट पर यहां से Signal डेस्कटॉप इंस्टॉल करें, Apple App Store पर यहां से Signal iOS इंस्टॉल करें या अपने Android डिवाइस के लिए Signal यहां से इंस्टॉल करें।
- जिस डिवाइस को लिंक करना है, उस पर Signal खोलें:
- डेस्कटॉप पर QR कोड देखने के लिए, Signal खोलें।
- iPad पर QR कोड देखने के लिए, Signal खोलें और 'जारी रखें > नए डिवाइस के तौर पर जोड़ें' चुनें।
- iPhone पर QR कोड देखने के लिए, Signal खोलें और यहां जाएं: जारी रखें > 3 डॉट वाला मेन्यू (ऊपर बाईं ओर) > डिवाइस लिंक करें।
- Android डिवाइस पर QR कोड देखने के लिए, Signal खोलें और यहां जाएं: जारी रखें > 3 डॉट वाला मेन्यू (ऊपर बाईं ओर) > डिवाइस लिंक करें।
- अपने फ़ोन में Signal खोलें और यहां जाएं: Signal सेटिंग
> लिंक किए गए डिवाइस > नया डिवाइस लिंक करें।
- इन-ऐप कैमरा खोलने और डिवाइस लिंक करने के लिए अपने बायोमेट्रिक्स या वही कोड डालें जो आपने डिवाइस अनलॉक करने के लिए सेट किया है। इसके लिए Signal पिन डालने की ज़रूरत नहीं है।
- अपने फ़ोन से QR कोड स्कैन करें।
- 'पुराने मैसेज ट्रांसफ़र करें' या 'ट्रांसफ़र न करें' में से कोई एक विकल्प चुनें।
- अगर आपने 'ट्रांसफ़र न करें' चुना है और बाद में आपका इरादा बदल जाता है, तो जिस डिवाइस को आपको लिंक करना है उस पर Signal दोबारा इंस्टॉल करें और ‘ट्रांसफ़र करें’ का विकल्प चुनें।
- लिंक किए गए डिवाइस से मैसेज भेजें।
कोई परेशानी है? इन समस्या-समाधान चरणों का अनुसरण करें।