नहीं। Signal ऐप से असुरक्षित SMS/MMS न तो भेजा जा सकता है और न ही रिसीव किया जा सकता है। Signal पर की जाने वाली सभी बातचीत गोपनीय होती है।
अगर आपको मैसेज और कॉल के ज़रिए हो रही अपनी बातचीत को गोपनीय रखना है, तो ज़रूरी है कि आप और आपके कॉन्टैक्ट दोनों Signal का इस्तेमाल कर रहे हों। इसका मतलब यह है कि कॉन्टैक्ट में सेव किए गए सिर्फ़ वही नंबर आपकी Signal कॉन्टैक्ट लिस्ट में दिखाई देंगे, जो Signal के रजिस्टर्ड यूज़र के हैं।
Signal ने कभी Android ऐप पर SMS की सुविधा दी थी, लेकिन अब यह सुविधा हटा दी गई है। इसके बारे में जानने के लिए यह ब्लॉग पोस्ट पढ़ें।